scorecardresearch
 

31 पैसा कमजोर हुआ रुपया, फिर बढ़ेंगी महंगाई

भारतीय रुपया और कमजोर हो गया है. डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत सीधे 31 पैसे कम हो गई है. अब एक अमेरिकी डॉलर की कीमत 53 रुपये 72 पैसे हो गई है.

Advertisement
X
भारतीय रुपया
भारतीय रुपया

और कमजोर हो गया है. के मुकाबले रुपये की कीमत सीधे 31 पैसे कम हो गई है. अब एक की कीमत 53 रुपये 72 पैसे हो गई है.

पिछले साढ़े चार महीने की ये सबसे बड़ी गिरावट है. दरअसल, शेयर बाजार में अमेरिकी डॉलर की मांग ज़्यादा बढ़ जाने की वजह से रुपये का ये अंजाम हुआ है. जानकार बता रहे हैं कि इंपोर्ट्स ने रुपये की जगह डॉलर वसूलने में दिलचस्पी दिखाई, यही वजह है कि रुपया इतने निचले स्तर पर आ गया. साढ़े 4 महीने पहले 1 डॉलर 53 रुपये 41 पैसे का था जो अब 53 रुपये 72 पैसे का हो गया है.

की बात सुनसुन कर आप थक चुके हैं लेकिन ये महंगाई है, जो थकने का नाम लेना तो दूर रोज बढ़ती ही जा रही है. रुपये के कमजोर होने का सीधा मतलब है, महंगाई का बढ़ना.

जितनी भी चीजों का वास्ता अंतरराष्ट्रीय बाजार से है, उन सब चीजों के दाम बढ़ने की संभावना हो सकती है. खास तौर पर डीजल, का माहौल पहले ही बना हुआ है. अब ये नई मुसीबत सामने है.

Advertisement

गौरतलब है कि अंतराष्ट्रीय बाजार में लेन-देन डॉलर में ही होता है, तो जाहिर सी बात है कि रुपये की घटी हुई कीमत के हिसाब से अब व्यापारियों को ज़्यादा रुपये चुकाने होंगे. इनमें सबसे अहम है पेट्रोलियम.

कच्चा तेल ज्यादा रुपये देकर खरीदा जाएगा तो बोझ ग्राहकों पर ही पड़ेगा. एक बार तेल की कीमत बढ़ी, तो उसका सीधा असर बाजार पर पड़ता है. ढुलाई और माल भाड़ा बढ़ने से चीजें महंगी हो जाती है.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement