scorecardresearch
 
चुनाव आयोग से माफी मांगने को तैयार हैं सलमान खुर्शीद

चुनाव आयोग की आलोचना के कारण गंभीर संकट में फंसे केन्द्रीय विधि मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा है कि अल्पसंख्यकों के आरक्षण संबंधी बयान के सिलसिले में वे चुनाव आयोग से माफी मांगने के लिए तैयार है.

Advertisement
X
सलमान खुर्शीद

खुर्शीद का यह बयान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से फोन पर बात करने के एक दिन बाद आया है.

कानून मंत्री ने कहा, वे चुनाव आयोग की इज्जत करते हैं और उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था. हालांकि सलमान खुर्शीद ने कहा कि अल्पसंख्यकों के आरक्षण संबंधी बयान इस लिए दे रहे हैं क्योंकि इसका जिक्र कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में किया गया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement