scorecardresearch
 

100 अरब की कंपनी बनी फेसबुक, निवेशक खुश

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के शेयर शुक्रवार को नैस्‍डेक में पहली बार सूचीबद्ध हुए और कारोबार के अंत में यह अपने आवंटन मूल्य 38 डॉलर से ऊपर 38.42 डॉलर पर बंद हुआ.

Advertisement
X
फेसबुक
फेसबुक

के शेयर शुक्रवार को नैस्‍डेक में पहली बार सूचीबद्ध हुए और कारोबार के अंत में यह अपने आवंटन मूल्य 38 डॉलर से ऊपर 38.42 डॉलर पर बंद हुआ.

अमेरिका में आठ वर्ष पहले हार्वर्ड के एक कमरे में कालेज सहयोगियों के सम्पर्क मंच के रूप में शुरूआत करने वाली फेसबुक कंपनी की कीमत वर्तमान समय में 109.36 अरब डालर है क्योंकि कंपनी ने आईपीओ से करीब 16 अरब डालर एकत्रित कर लिये हैं. यह अमेरिका का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ है.

फेसबुक की बाजार क्षमता इस बात से प्रतिबिंबित होती है कि इसके संस्थापक मार्क जुकेरबर्ग की आयु अभी महज 28 साल है और उनकी टीम ने उस समय अरबों डालर जुटाने में कामयाब रही जबकि अमेरिका एक मंदी से उबर रहा है और पूरे विश्व में निवेशक शेयरों से दूर रह रहे हैं.

Advertisement

इससे पहले दुनिया की इस सबसे चर्चित सोशल साइट का आईपीओ दस प्रतिशत प्रीमियम के साथ 42 डालर प्रति शेयर पर खुला. हालांकि घंटे भर में ही यह 39.98 डालर पर आ गया जो 38 डालर के पेशकश मूल्य से पांच प्रतिशत ऊंचा है.

इससे पहले फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने केलिफोर्निया में कंपनी मुख्यालय के बाहर औपचारिक ओपनिंग बेल बजाई.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement