scorecardresearch
 

रक्षा सौदा मामले में सीबीआई ने की छापेमारी

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को नौसेना वार रूम लीक मामले में छापेमारी की.

Advertisement
X
सीबीआई
सीबीआई

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को नौसेना वार रूम लीक मामले में छापेमारी की.

सीबीआई ने नौसेना संचालन निदेशालय से गोपनीय दस्तावेज लीक करने के आरोपों का सामना कर रहे व अमेरिका में कार्यरत व्यवसायी अभिषेक वर्मा के दिल्ली व गुड़गांव स्थित आवासों और कार्यालयों में छापेमारी की.

सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया, 'सुबह अभिषेक वर्मा व उनके सहयोगियों से सम्बंधित दिल्ली व गुड़गांव की 10 जगहों, कार्यालयों व आवासों पर छापेमारी की गई.'

साल 2006 में हुए नौसेना वार रूम लीक मामले में वर्मा के पूर्व सहायक व अमेरिका में कार्यरत वकील एडमंड एलेन ने सीबीआई के जासूसों से कहा था कि वर्मा जालसाजी व काले धन को वैध बनाने के मामले में संलिप्त हैं. सीबीआई ने भी मामले में वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement