scorecardresearch
 

हवा में उड़ती 74 साल की दादी, बोली- मस्त लग रहा है, पैराग्लाइडिंग गाइड भी हैरान

उम्र सिर्फ एक नंबर है. जिंदगी जब तक है, उसे खुलकर जीना चाहिए. सोशल मीडिया पर इसी बात को साबित करता एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां एक 73 साल की महिला बिना किसी डर के पैराग्लाइडिंग करती नजर आ रही है.

Advertisement
X
यह वीडियो पैराग्लाइडिंग इंस्ट्रक्टर अरुण सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया (Photo:Insta/@bir_billing_divine)
यह वीडियो पैराग्लाइडिंग इंस्ट्रक्टर अरुण सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया (Photo:Insta/@bir_billing_divine)

जब ज्यादातर लोग 70 की उम्र के बाद आराम को प्राथमिकता देते हैं, वहीं एक 73 साल की महिला ने अपने हौसले से सबको चौंका दिया. बीर बिलिंग हिमाचल प्रदेश में उन्होंने बिना किसी झिझक के पैराग्लाइडिंग की, और अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह वीडियो पैराग्लाइडिंग इंस्ट्रक्टर अरुण सिंह ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. शुरुआत में वह महिला से उनकी उम्र पूछते हैं, जिस पर वह पूरे आत्मविश्वास के साथ जवाब देती हैं. बातचीत में वह बताती हैं कि उन्होंने पहले मसूरी में भी ऐसा अनुभव लिया है. उनके चेहरे पर न डर दिखता है, न घबराहट सिर्फ उत्साह और नई चीज़ आजमाने की खुशी साफ नजर आती है.

महिला इस अनुभव को 'यूनिक' बताते हुए बिना किसी हिचकिचाहट के उड़ान के लिए तैयार हो जाती हैं. कुछ ही पलों बाद वह हिमालय की खूबसूरत वादियों के ऊपर शांति और जोश के साथ उड़ती नजर आती हैं. जिस एडवेंचर से कई युवा भी कतराते हैं, उसे उन्होंने पूरी सहजता के साथ अपनाया.

देखें वीडियो

वीडियो में बीर बिलिंग हिमाचल प्रदेश का मनमोहक नजारा इसे और आकर्षक बनाता है, लेकिन असली केंद्र में महिला का अटूट हौसला है. पोस्ट होने के कुछ ही घंटों में वीडियो को 2.12 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें 'इंस्पिरेशन' बता रहे हैं. कोई लिख रहा है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है, तो कोई कह रहा है कि दादी रॉक्स.वहीं किसी का कहना है कि भविष्य में ऐसे ही दादी बनना है.

Advertisement

यह वीडियो सिर्फ एक एडवेंचर क्लिप नहीं, बल्कि सोच बदलने वाला संदेश भी है. यह दिखाता है कि नई चीजें आजमाने की कोई उम्र नहीं होती. अगर मन में हिम्मत और जिज्ञासा हो, तो जिंदगी हर उम्र में नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement