scorecardresearch
 

TATA से टक्कर की तैयारी में VinFast... भारत में नई SUV का पेटेंट किया फाइल

विनफास्ट भारत में एक नई कार लाने की तैयारी में है. पहले कयास लगाए जा रहे थे कि कंपनी अपनी एंट्री लेवल कार वीएफ 3 को लॉन्च कर सकती है. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी का प्लान कुछ और है. ब्रांड ने हाल में ही वीएफ 5 फेसलिफ्ट का पेटेंट भारत में फाइल किया गया है. आइए जानते हैं इस कार में क्या कुछ नया और खास होने वाला है.

Advertisement
X
VinFast VF5 का फेसलिफ्ट वर्जन कंपनी ने भारत में पेटेंट किया है. (Photo: VinFast)
VinFast VF5 का फेसलिफ्ट वर्जन कंपनी ने भारत में पेटेंट किया है. (Photo: VinFast)

विनफास्ट भारतीय बाजार में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. जहां दूसरी कंपनियों को भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार को समझने और रफ्तार पकड़ने में सालों लग जाते हैं. वहीं विनफास्ट ने एंट्री के कुछ ही महीनों के अंदर भारतीय बाजार में रफ्तार पकड़ ली है. अब कंपनी एक नई कार को भारत में लाने की तैयारी में है. 

कंपनी ने वीएफ 5 फेसलिफ्ट (VinFast VF5 Facelift) का डिजाइन पेटेंट फाइल किया है. इस पेटेंट से हमें कार के एक्सटीरियर की झलक दिखी है. वैसे पेटेंट फाइल करने का ये मतलब नहीं है कि कार लॉन्च होगी ही. लेकिन कयास हैं कि कंपनी अपने पोर्टफोलियो की सबसे सस्ती कार को भारत में लॉन्च कर सकती है. 

नए डिजाइन में आएगी कार

पेटेंट की बात करें, तो इसमें रिपोजिशन्ड हेडलाइट्स, एक नया बोनट, रिडिजाइन एलईडी टेल लाइट्स और रिफ्रेश्ड बंपर हैं. पहले भी रिपोर्ट्स आई थीं, जिसमें दावा किया गया था कि कंपनी वीएफ 5 को भारत में लॉन्च करने पर विचार कर रही है. संभव है कि कंपनी इस कार को भारत में जल्द ही लॉन्च करे. 

यह भी पढ़ें: भारत के लिए दो स्पेशल कार बना रही VinFast, 10 लाख से कम होगी कीमत

Advertisement

विनफास्ट वीएफ 5 फेसलिफ्ट को सितंबर 2026 में वियतनाम में बिना कैमोफ्लॉज के स्पॉट किया गया था. हाल में फाइल हुए पेटेंट का डिजाइन और वियतनाम में स्पॉट की गई कार का डिजाइन काफी हद तक मिलता है. इस कार में पतली हेडलाइट्स मिलेंगी, जो मौजूदा मॉडल (ग्लोबल मार्केट में आने वाली वीएफ 5) के मुकाबले नीचे दिया गया है. 

एसयूवी को मॉडर्न और एजी लुक देने के लिए बंपर के निचले हिस्से को काला रखा गया है. इसमें 16 इंच के एलॉय व्हील्स मिल सकते हैं. रियर की बात करें, तो इस कार में चंकी एलईडी टेल लाइट्स मिलेंगी. स्पाई शॉट्स से साफ है कि इस कार में एक बड़ी फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन मिलेगी. 

बैटरी, मोटर और रेंज

ये कार टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ आएगी. हालांकि, ड्राइवर डिस्प्ले कार में नजर नहीं आया है. इंडोनेशिया में वीएफ 5 इलेक्ट्रिक कार 29.6kWh की बैटरी और फ्रंट एक्सल माउंटेड मोटर के साथ आती है. ये मोटर 90 एचपी की पावर और 135 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इस कार की क्लेम्ड रेंज 268 किलोमीटर की है. 

यह भी पढ़ें: Vinfast VF MPV 7: सिंगल चार्ज में 517KM रेंज, बैटरी पर 10 साल की वारंटी! नई 7-सीटर इलेक्ट्रिक कार लॉन्च

दूसरे देशों में ये कार 37.23kWh के बैटरी ऑप्शन के साथ आती है, जो 326 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज के साथ आती है. भारतीय बाजार में इस कार का सीधा मुकाबला टाटा की इलेक्ट्रिक कारों से होगा. इसकी टक्कर टाटा पंच या टाटा नेक्सॉन ईवी से हो सकती है. इसका असली कंपटीशन कार की कीमतों के ऐलान के बाद ही साफ होगा.

Advertisement

वैसे ये कार विनफास्ट वीएफ 6 से कम बजट में आएगी. ये कार 18.19 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर आती है. ऐसे में विनफास्ट वीएफ 5 भारत में ब्रांड की सबसे सस्ती कार हो सकती है. भारत में कंपनी इसकी कीमत 12 लाख रुपये एक्स शोरूम के आसपास रख सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement