scorecardresearch
 

BP Singh Funeral: दया-अभिजीत ने बीपी सिंह की अर्थी को दिया कंधा, इमोशनल हुई CID टीम, Video

बीपी सिंह के अंतिम संस्कार में सीआईडी की पूरी टीम दिखी. दयानंद शेट्टी, शिवाजी साटम सहित कई कलाकार शामिल हुए. शिवाजी साटम ने बीपी सिंह को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित करने की अपील की.

Advertisement
X
बीपी सिंह को नम आंखों से विदाई (Photo: Screengrab)
बीपी सिंह को नम आंखों से विदाई (Photo: Screengrab)

CID बनाने वाले दिग्गज फिल्ममेकर बीपी सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे. मंगलवार को उनका निधन हुआ था. नींद में बीपी सिंह ने अंतिम सांस ली. बुधवार को नम आंखों से बीपी सिंह का अंतिम संस्कार किया गया. इस दुख की घड़ी में CID की पूरी टीम बीपी सिंह के परिवार के साथ दिखी. दयानंद शेट्टी, शिवाजी साटम समेत शो के बाकी कलाकारों ने बीपी सिंह को आखिरी विदाई दी.

अलविदा बीपी सिंह 
सोशल मीडिया पर बीपी सिंह की आखिरी यात्रा के कई वीडियो सामने आए हैं. दोस्त, रिश्तेदार और इंडस्ट्री के सितारों ने बीपी सिंह को श्रद्धांजलि दी. एक वीडियो में दयानंद शेट्टी प्रोड्यूसर के पार्थिव शरीर पर शॉल डाल रहे हैं. दूसरे एक वीडियो में दयानंद शेट्टी अपने चहेते प्रोड्यूसर, डायरेक्टर बीपी सिंह की अर्थी को कंधा देते हुए दिखे. उनके साथ इंस्पेक्टर अभिजीत की भूमिका निभाने वाले आदित्य श्रीवास्तव भी शामिल थे. CID डायरेक्टर की अंतिम विदाई में कई सेलेब्स इकट्ठा हुए. फैंस ये पल देखकर भावुक हो रहे हैं.

पद्म श्री देने की अपील
उधर मीडिया से बात करते हुए शिवाजी साटम ने बीपी सिंह को इंडस्ट्री में उनके शानदार काम और योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किए जाने बात कही है. उनका मानना है डायरेक्टर ये सम्मान डिजर्व करते हैं. वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में शिवाजी ने कहा कि सिंह ने उनके करियर को शेप करने में अहम रोल प्ले किया था. उन्होंने सिखाया कि कैसे थियेटर एक्सपीरियंस को कैमरा पर लेकर आना है. किस तरह से टीवी के लिए शानदार परफॉर्मेंस डिलीवर करनी है. वो महान इंसान थे और मेरे शानदार दोस्त भी. मुझे उनसे काफी कुछ सीखने को मिला था. फिल्ममेकिंग को लेकर उनके डेडिकेशन की एक्टर ने तारीफ की है. 

Advertisement

वहीं दयानंद शेट्टी ने एक इंटरव्यू में बीपी सिंह को याद कर इमोशंस को बयां किया था. उनके मुताबिक, बीपी सिंह के लिए कंटेंट बनाना ही सब कुछ था. इसके अलावा वो कुछ और नहीं करते थे. अपनी आर्ट के प्रति वो पूरी लाइफ डेडिकेटेड रहे थे. एक्टर ने बताया कि बीपी सिंह उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे. पिछले काफी वक्त से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement