scorecardresearch
 

16 अप्रैल 2012: पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन.

Advertisement
X

देश, दुनिया, महानगर, खेल, आर्थिक और बॉलीवुड में क्‍या कुछ हुआ. जानने के लिए यहां पढ़ें समय के साथ साथ खबरों का लाइव अपडेशन.

11.05 PM:  दिल्ली डेयरडेविल्स ने मुंबई इंडियन्स पर 31 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज की.
10.25 PM: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की सहयोगी शशिकला नटराजन की ओर से दायर आपराधिक याचिका खारिज कर दी.
09.25 PM: जालंधर में कारखाने की तीन मंजिली इमारत गिरने के मामले में पुलिस ने कारखाने के मालिक शीतल विज को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.
08.45 PM: दिल्ली उच्च न्यायालय ने नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषियों की अपील पर सुनवाई शुरू की. इनमें राज्यसभा के पूर्व सदस्य डी पी यादव का पुत्र विकास यादव भी शामिल है.
08.15 PM: रक्षामंत्री ए के एंटनी ने ‘गलत कार्य करने वालों’ को कड़ा संदेश देते हुए चेतावनी दी कि भ्रष्टाचार में शामिल लोगों के खिलाफ ‘हरसंभव कठोरतम कार्रवाई’ की जायेगी.
07.39 PM:  आईपीएल-5: दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. मुंबई की ओर से सचिन इस मैच में भी नहीं खेलेंगे.
05.45 PM:
मुद्रास्फीति का मौजूदा स्तर बरकरार रह सकता है, चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर थोड़ी बेहतर हो सकती है: रिजर्व बैंक
05.15 PM: भाजपा विधायक राजकिशोर केसरी हत्याकांड में आजीवन कारावास सजा प्राप्त स्कूल शिक्षिका रुपम पाठक ने सीबीआई की विशेष अदालत के फैसले के खिलाफ पटना उच्च न्यायालय में याचिका दायर की.
04.25 PM: देश में बीते माह खाद्य पदार्थो की महंगाई दर मामूली घटकर 6.89 फीसदी हो गई, जबकि इससे पूर्व के माह में यह 6.95 फीसदी थी.
03.55 PM: गाजियाबाद के लोनी में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या. घर में घुसकर मारी गोली.
03.32 PM: ऑटो चालकों को सुरक्षा मुहैया कराया जाए: बॉम्‍बे हाईकोर्ट.
03.08 PM: जय‍ललिता से मिलने पहुंचे नवीन पटनायक, नरेंद्र मोदी.
02.48 PM: दिल्‍ली में जयललिता से मिलने पहुंचे नवीन पटनायक.
01.50 PM:  केंद्र और राज्‍यों के बीच कोई मतभेद नहीं: चिदंबरम
01.20 PM: आंतरिक सुरक्षा पर केंद्र गंभीर नहीं: नरेंद्र मोदी

Advertisement

12.25 PM: काबुल हमले को लेकर रक्षा मंत्री ने सेनाध्यक्षों को अलर्ट किया. ए के एंटनी ने कहा कि सभी जरूरी कदम उठाए जाएं.
12.00 PM: जयललिता से मिलेंगे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री. प्रकाश सिंह बादल, नरेंद्र मोदी और नवीन पटनायक करेंगे मुलाकात.
11.50 AM: बिहार में हाजीपुर के सीनियर DCM ने गंगा नदी में छलांग लगा दी. अधिकारी जफर आलम पटना से हाजीपुर जा रहे थे. उन्‍होंने रास्‍ते में ड्राइवर से कार रुकवाकर गांधी सेतु से छलांग लगा दी. उनकी तलाश जारी है.

11.05 AM: मुंबईः करण कक्कड़ की हत्या का खुलासा. अभी तक करण कक्कड़ लाश नहीं मिली. मुंबई पुलिस ने कहा कि विजय पलांडे और साथियों ने जुर्म कबूला.
10.32 AM: प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा, अमन-चैन बनाए रखना बड़ी चुनौती.
10.30 AM: नक्‍सलवाद और धार्मिक उन्‍माद देश की बड़ी समस्‍या: मनमोहन सिंह
10.28 AM: आतंरिक सुरक्षा को कई खतरे हैं: मनमोहन सिंह
10.14 AM: आतंरिक सुरक्षा पर मुख्‍यमंत्रियों के साथ सम्‍मेलन में गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने कहा, नक्‍सलवाद देश की बड़ी समस्‍या.
10.03 AM: जालंधर में राहत कार्य में सेना-NDRF की मदद.
09.01 AM: काबुल पुलिस के मुताबिक, अफगान संसद के पास आतंकियों से मुठभेड़ अभी भी जारी है. गृह मंत्रालय के सूत्रों ने पहले मुठभेड़ खत्‍म होने की बात की थी.
07.36 AM: जालंधर में चार मंजिला फैक्ट्री की इमारत गिरी, एक की मौत, मलबे में 25 से ज्यादा मजदूरों के फंसे होने की आंशका, राहत और बचाव के लिए सेना को बुलाया.
07.34 AM: दिल्ली-एनसीआर में अब दूध पर महंगाई की मार, आज से दो रुपये तक महंगा हुआ अमूल का दूध.
07.33 AM: महाराष्ट्र में ऑटोरिक्शा चालकों की हडताल, रात 12 बजे से मुंबई में लोगों की बढी मुश्किल, किराया बढा़ने की मांग.
07.30 AM: अफगानिस्तान के काबुल में हुए सीरियल ब्लास्ट की दुनिया भर में निंदा, अमेरिका ने कहा- कायरतापूर्ण हरकत.
देखें ट्विटर पर पूनम पांडे ने कैसी तस्‍वीरें जारी की
07.24 AM:
मुंबई में मना बिहार दिवस, नीतीश कुमार ने मराठी बोलकर की शुरुआत, कहा- बिहारी का मतलब, महाराष्ट्र विरोधी होना नहीं.
बिग बी की कहानी, तस्‍वीरों की जुबानी
07.20 AM: बाल-बाल बचे सीएम शिवराज सिंह चौहान, उड़ान भरते ही डगमगाया हेलीकॉप्टर, खुली रह गई थी खिड़की.
07.15 AM: मायावती ने यूपी और केन्द्र की सरकार से जान को खतरे का जताया अंदेशा, कहा-जो जेल में था, उसे अखिलेश ने बनाया जेलमंत्री.
आजतक LIVE TV देखने के लिए यहां क्लिक करें
07.08 AM: मुंबई में एक अभिनेत्री की हत्या का सनसनीखेज मामला, कई टुकड़ों में काटी लाश, एक मॉडल और हीरोइन गिरफ्तार.
07.05 AM: दिल्ली में रफ्तार फिर बनी जानलेवा, बीएमडब्ल्यू ने मारी बाइक को टक्कर, एक लडकी और दो लडकों की हालत नाजुक.

Advertisement
Advertisement