scorecardresearch
 

Dreamy Monsoon Destinations: कौन कहता है कि बारिश में घूमना बेकार है? मानसून में किसी जादू जैसी लगती हैं भारत की ये 5 जगहें, आज ही बनाएं प्लान

जुलाई के महीने में घूमने का अपना ही अलग मजा होता है, बारिश की वजह से कुछ हिल स्टेशन बेहद खूबसूरत हो जाते हैं. अगर आप भी इस महीने घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको ऐसी सात जगहों के बारे में बताने जा रहे है, जहां जुलाई में जरूर घूमने जाना चाहिए.

Advertisement
X
बारिश में कुछ जगहें बेहद सुंदर हो जाती हैं. (PHOTO:AI)
बारिश में कुछ जगहें बेहद सुंदर हो जाती हैं. (PHOTO:AI)

Dreamy Monsoon Destinations: मई-जून की तपती गर्मी के बाद जुलाई का महीना आते ही बारिश की फुहारें, पहाड़ों पर बिछी हरी चादर और बादलों से ढकी वादियां लोगों को अपनी तरफ खींचने लगती हैं. शहरों की गर्मी से दूर पहाड़ों पर सुकून की तलाश में लोग परिवार और दोस्तों के साथ निकल जाते हैं. अगर आप भी गर्मी और रोजमर्रा की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक लेना चाहते हैं, तो जुलाई घूमने के लिए सबसे खूबसूरत महीनों में से एक है.

इस समय भारत के कई हिस्से मानसून की वजह से और भी ज्यादा सुंदर हो जाते हैं. कहीं झरने अपने पूरे शबाब पर होते हैं, तो कहीं बादलों के बीच छिपे पहाड़ किसी जादुई दुनिया का एहसास कराते हैं. अगर आप सोच रहे हैं कि इस जुलाई छुट्टियां कहां बिताई जाएं, तो ये 5 जगहें आपके ट्रैवल बकेट लिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

वैली ऑफ फ्लावर्स, उत्तराखंड

जुलाई से सितंबर के बीच वैली ऑफ फ्लावर्स की ट्रिप प्लान कर सकते हैं, क्योंकि इस समय उत्तराखंड की यह खूबसूरत घाटी रंग-बिरंगे फूलों से भर जाती है. यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल यह जगह ट्रेकिंग और नेचर लवर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है. यहां की खूबसूरती कैमरे में कैद करने का मन बार-बार करेगा.

लद्दाख

अगर आपको एडवेंचर पसंद हैं तो जुलाई में लद्दाख घूमने का सबसे अच्छा समय माना जाता है. साफ मौसम, नीला आसमान, बर्फ से ढके पहाड़ और पैंगोंग झील का नजारा आपके सफर को हमेशा के लिए यादगार बना देगा. बाइक ट्रिप के शौकीनों के लिए यह ड्रीम डेस्टिनेशन है.

Advertisement

कूर्ग, कर्नाटक

'भारत का स्कॉटलैंड' कहलाने वाला कूर्ग भी आप इस महीने जा सकते हैं, यह जगह अपने कॉफी के बागान के लिए वर्ल्ड फेमस है. जुलाई में कुर्ग हरियाली से भर उठता है, चाय के बगानों के अलावा झरने और ठंडी हवाएं यहां की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती हैं. अगर आप शांत और सकन भरी छुट्रियां बिताना चाहते हैं, तो कर्ग बेहतरीन ऑप्शन है.

माउंट आबू, राजस्थान

राजस्थान की तपती गर्मी से राहत पाने के लिए माउंट आबू शानदार जगह है और जुलाई में तो यहां का मौसम बेहद सुहावना हो जाता है. नक्की झील में बोटिंग, दिलवाड़ा मंदिर और सनसेट पॉइंट का नजारा आपकी ट्रिप को खास बना देगा.

मेघालय

बादलों का घर कहलाने वाला मेघालय मानसून में और भी खूबसूरत दिखता है. चेरापूंजी, शिलॉन्ग और उमंगोट नदी है जिसे डॉकी झील भी कहा जाता है की पारदर्शी पानी लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है. बारिश पसंद करने वालों के लिए यह किसी जन्नत से कम नहीं है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement