scorecardresearch
 

Beautiful Honeymoon Destinations in India: ये हैं भारत की ये 6 खूबसूरत हनीमून डेस्टिनेशन, जहां दिखेंगे जन्नत जैसे नजारे!

नवंबर में शादी के बाद हनीमून की प्लानिंग कर रहे हैं, तो भारत में कई शानदार और रोमांटिक जगहें मौजूद हैं. खूबसूरत बीच से लेकर हरी-भरी पहाड़ियों, शाही महलों और शांत बैकवाटर तक, ये 6 डेस्टिनेशंस आपके सफर को हमेशा के लिए यादगार बना देंगी.

Advertisement
X
गोवा के समुद्र तटों से लेकर मुन्नार की हरी-भरी पहाड़ियों तक (PHOTO:AI)
गोवा के समुद्र तटों से लेकर मुन्नार की हरी-भरी पहाड़ियों तक (PHOTO:AI)

Beautiful Honeymoon Destinations in India: नवंबर से देश में शादी का सीजन शुरू होने वाला है. ऐसे में कई कपल्स अपनी शादी के बाद हनीमून पर जाने की प्लानिंग कर रहे होंगे. कोई पहाड़ों की ठंडी वादियों में पार्टनर के साथ सुकून के पल बिताना चाहता है, तो किसी को समुद्र किनारे सनसेट देखना पसंद है. शादी की रस्मों और भागदौड़ के बाद पार्टनर के साथ कुछ दिन बिताने का मौका हर किसी के लिए खास होता है.

अगर आपकी भी नवंबर में शादी होने वाली है और आप हनीमून के लिए कोई खूबसूरत जगह तलाश रहे हैं, तो भारत में कई शानदार ऑप्शन मौजूद हैं. यहां आपको पहाड़, समुद्र, झीलें और हरियाली के बीच घूमने का मौका मिलेगा.

आइए जानते हैं भारत की ऐसी 6 रोमांटिक जगहों के बारे में, जहां आप शादी के बाद हनीमून मनाने जा सकते हैं.

1. गोवा: बीच पर बिताएं रोमांटिक पल

नवंबर में गोवा घूमने के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यहां के खूबसूरत समुद्र तट, खुशनुमा मौसम और रंगीन बाजार हनीमून को यादगार बना सकते हैं. आप पार्टनर के साथ बीच पर टहल सकते हैं, सनसेट देख सकते हैं और समुद्र किनारे बने कैफे में टेस्टी फूड और वहां की शानदार वाइब एन्जॉय कर सकते हैं.

क्या देखें: बागा बीच, अंजुना बीच, पुराने गोवा के चर्च और स्थानीय बाजार.

Advertisement

2. मुन्नार, केरल: पहाड़ों के बीच सुकून

अगर आप शादी की भागदौड़ के बाद कुछ दिन शांति से बिताना चाहते हैं, तो मुन्नार जा सकते हैं. यहां दूर-दूर तक फैले चाय के बागान, हरी-भरी पहाड़ियां और खूबसूरत प्राकृतिक नजारे दिल को सुकून पहुंचाते हैं. पार्टनर के साथ पहाड़ी रास्तों पर घूमना और प्रकृति के बीच समय बिताना आपकी ट्रिप को रोमांटिक बना सकता है.

क्या देखें: चाय के बागान, मट्टुपेट्टी डैम और एराविकुलम नेशनल पार्क.

3. उदयपुर, राजस्थान: झीलों के शहर में रोमांस

उदयपुर अपने खूबसूरत महलों, झीलों और ऐतिहासिक इमारतों के लिए मशहूर है, हालांकि कपल्स के लिए भी यह जगह एकदम परफेक्ट है. अगर आप अपने हनीमून पर खूबसूरत नजारों के साथ शाही शहर का एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, तो यह जगह पसंद आ सकती है. यहां पार्टनर के साथ झील में बोटिंग करने और पुराने शहर की गलियों में घूमने का मजा ले सकते हैं. सबसे अच्छी बात यहां पर आप एक से बढ़कर एक खूबसूरत फोटो भी क्लिक करवा सकते हैं, जो आपके हनीमून को हमेशा के लिए यादगार बना देगी.

क्या देखें: सिटी पैलेस, पिछोला झील, फतेह सागर झील और जगदीश मंदिर.

4. पुडुचेरी: समुद्र और खूबसूरत गलियों का आनंद

पुडुचेरी उन कपल्स के लिए परफेक्ट है, जिन्हें शांत समुद्र तट, खूबसूरत इमारतें और कैफे पसंद हैं. यहां की फ्रांसीसी शैली की गलियां और कलरफुल घर अलग ही माहौल बनाते हैं. आप पार्टनर के साथ प्रोमेनेड बीच पर सैर कर सकते हैं और व्हाइट टाउन की खूबसूरत गलियों में घूम सकते हैं.

Advertisement

क्या देखें: प्रोमेनेड बीच, व्हाइट टाउन, फ्रेंच क्वार्टर और ऑरोविल.

5. ऋषिकेश, उत्तराखंड: पहाड़ों के बीच रोमांटिक छुट्टियां

अगर आप पहाड़ों के बीच सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं और आप बजट फ्रेंडली जगह की तलाश में हैं तो आप ऋषिकेश जा सकते हैं. यहां गंगा किनारे सैर करने, पहाड़ों के नजारे देखने और शांत कैफे में समय बिताने के कई ऑप्शन हैं. एडवेंचर पसंद करने वाले कपल्स यहां पर कई सारी एक्टीविटी भी कर सकते हैं.

क्या देखें: राम झूला, गंगा के किनारे के घाट, बीटल्स आश्रम और आसपास के प्राकृतिक स्थल.

6. कुमारकोम, केरल: बैकवॉटर के बीच बिताएं यादगार पल

अगर आप भीड़भाड़ से दूर किसी शांत जगह पर हनीमून मनाना चाहते हैं, तो कुमारकोम जा सकते हैं. यहां झीलें, नारियल के पेड़ और हरियाली के खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं. पार्टनर के साथ बैकवॉटर की सैर करना और प्रकृति के बीच समय बिताना इस ट्रिप को यादगार बना सकता है.

क्या देखें: वेम्बनाड झील, कुमारकोम बर्ड सैंक्चुअरी और आसपास के बैकवॉटर क्षेत्र.

हनीमून पर जाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

नवंबर में शादी के सीजन के दौरान पॉपुलर टूरिस्ट प्लेस पर पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है. इसलिए होटल और यात्रा की बुकिंग पहले से कर लेना बेहतर है.

Advertisement

अपनी छुट्टियों के हिसाब से जगह चुनें और वहां के मौसम की जानकारी जरूर लें. इससे यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement