scorecardresearch
 

Best Places to Visit in Jammu Kashmir: कश्मीर की जन्नत हैं ये 11 जगहें, खूबसूरती देख वापस आने का नहीं करेगा दिल!

Best Places to Visit in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर अपनी खूबसूरत वादियों, ऊंचे पहाड़ों, शांत झीलों और प्राकृतिक नजारों के लिए मशहूर है. यहां श्रीनगर, गुलमर्ग और पहलगाम के अलावा कई ऐसी शानदार जगहें हैं, जहां आप सुकून के पल बिता सकते हैं.

Advertisement
X
पहाड़, झीलें और खूबसूरत वादियां (Photo- ITG)
पहाड़, झीलें और खूबसूरत वादियां (Photo- ITG)

Best Places to Visit in Jammu Kashmir: अगर आप घूमने के लिए किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं, जहां खूबसूरत पहाड़, हरी-भरी वादियां, शांत झीलें और प्राकृतिक नजारे देखने को मिलें तो जम्मू-कश्मीर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. यहां आपको प्रकृति की खूबसूरती के साथ धार्मिक स्थलों और ऐतिहासिक जगहों को देखने का मौका भी मिलता है.

श्रीनगर की डल झील से लेकर गुलमर्ग के बर्फीले पहाड़ों और पहलगाम की हरी-भरी वादियों तक, यहां घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं. तो आइए जानते हैं जम्मू-कश्मीर की 11 खूबसूरत जगहों के बारे में, जिन्हें आप अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

युसमार्ग (Yusmarg)
युसमार्ग जम्मू-कश्मीर की शांत और खूबसूरत जगहों में से एक है. यहां दूर-दूर तक फैले हरे-भरे मैदान, घने जंगल और बहती नदियां देखने को मिलती हैं. अगर आप भीड़भाड़ से दूर कुछ पल नेचर के साथ बिताना चाहते हैं तो यह जगह आपको बेहद पसंद आएगा. यहां से आप नीलनाग झील और संग-ए-सफेद जैसी जगहों की ओर ट्रेकिंग भी कर सकते हैं.

गुलमर्ग (Gulmarg)
गुलमर्ग को अक्सर 'फूलों की घाटी' कहा जाता है. गर्मियों में यहां के हरे-भरे मैदान और रंग-बिरंगे फूल लोगों का ध्यान खींचते हैं, जबकि सर्दियों में बर्फबारी के कारण यह जगह किसी विंटर वंडरलैंड जैसी लगती है. यहां गुलमर्ग गोंडोला केबल कार की सवारी कर पहाड़ों के शानदार नजारे देख सकते हैं. इसके अलावा, गुलमर्ग स्कीइंग और ट्रेकिंग जैसी एक्टिविटीज के लिए भी जाना जाता है.

Advertisement

सोनमर्ग (Sonmarg)
सोनमर्ग अपनी खूबसूरत घाटियों, ऊंचे पहाड़ों और ग्लेशियरों के लिए मशहूर है. गर्मियों में यहां के हरे-भरे मैदान और रंग-बिरंगे फूल बेहद खूबसूरत लगते हैं. यहां स्थित थाजीवास ग्लेशियर पर्यटकों के बीच काफी फेमस है. अगर आपको पहाड़ों के बीच घूमना, फोटोग्राफी करना और प्रकृति के करीब समय बिताना पसंद है तो सोनमर्ग को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

पहलगाम (Pahalgam)
पहलगाम लिद्दर नदी के किनारे बसा एक खूबसूरत हिल डेस्टिनेशन है. यहां बहती नदी, हरे-भरे मैदान और चारों ओर फैले पहाड़ मन को सुकून देते हैं. यह जगह ट्रेकिंग और प्रकृति के बीच समय बिताने के लिए पसंद की जाती है. शहर की भागदौड़ से दूर कुछ शांत पल बिताने के लिए पहलगाम आपके लिए बेस्ट जगह हो सकता है.

गुरेज घाटी (Gurez Valley)
अगर आप भीड़भाड़ से दूर किसी शांत जगह पर घूमना चाहते हैं तो गुरेज घाटी जा सकते हैं. हिमालय के बीच स्थित यह घाटी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और किशनगंगा नदी के लिए जानी जाती है. यहां दार्द-शिन समुदाय की संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली की झलक भी देखने को मिलती है. यहां जाने से पहले सड़क की स्थिति, मौसम और यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी एक बार जरूर चेक कर लें.

वेरीनाग (Verinag)
वेरीनाग अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है. यहां एक खूबसूरत प्राकृतिक झरना है, जिसे झेलम नदी का स्रोत माना जाता है. इसके पास मुगलकालीन बगीचा भी है, जिसका निर्माण मुगल सम्राट जहांगीर के समय कराया गया था. साफ पानी और हरियाली से घिरी यह जगह सुकून के कुछ पल बिताने के लिए अच्छी है.

Advertisement

श्रीनगर (Srinagar)
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर की सबसे फेमस जगहों में से एक है. यहां की डल झील, मुगल गार्डन और शिकारा की सवारी पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है. झील में तैरते रंग-बिरंगे हाउसबोट और शिकारे यहां के नजारे को खास बनाते हैं. यहां घूमने के दौरान आप झील के आसपास समय बिता सकते हैं और स्थानीय खानपान व संस्कृति को करीब से जान सकते हैं.

पटनीटॉप (Patnitop)
पटनीटॉप जम्मू क्षेत्र का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है. यहां हरे-भरे मैदान, देवदार के पेड़ और दूर तक फैले पहाड़ों के नजारे देखने को मिलते हैं. यहां का शांत माहौल और सुहावना मौसम इसे घूमने के लिए अच्छा विकल्प बनाते हैं. अगर आप परिवार या दोस्तों के साथ पहाड़ों में समय बिताना चाहते हैं तो पटनीटॉप जा सकते हैं.

डोडा (Doda)
डोडा अपनी पहाड़ी वादियों, घने जंगलों और चिनाब नदी के लिए जाना जाता है. यहां आपको जम्मू-कश्मीर के दूसरे फेमस जगहों के मुकाबले कम भीड़ मिल सकती है. प्रकृति के बीच समय बिताने और स्थानीय संस्कृति को करीब से जानने के लिए यह जगह खास हो सकती है. यहां घूमने का प्लान बनाते समय सड़क और मौसम की स्थिति की जानकारी जरूर चेक कर लें.

किश्तवाड़ (Kishtwar)
किश्तवाड़ प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर क्षेत्र है. यहां ऊंचे पहाड़, घने जंगल और चिनाब नदी के खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं. प्रकृति पसंद करने वाले और रोमांचक जगहों को एक्सप्लोर करने के शौकीन लोग यहां घूमने का प्लान बना सकते हैं. यहां प्राकृतिक नजारों के साथ कई धार्मिक स्थल भी हैं.

Advertisement

सनासर (Sanasar)
सनासर जम्मू क्षेत्र का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जिसका नाम सना और सर नाम के दो गांवों से मिलकर बना है. यहां फैले हरे-भरे मैदान और पहाड़ों के नजारे देखने को मिलते हैं. अगर आपको एडवेंचर एक्टिविटीज पसंद हैं तो यहां पैराग्लाइडिंग जैसी एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं. यहां का शांत माहौल प्रकृति के बीच छुट्टियां बिताने के लिए अच्छा है.

घूमने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
जम्मू-कश्मीर की यात्रा का प्लान बनाते समय मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी जरूर लें. पहाड़ी इलाकों में मौसम तेजी से बदल सकता है, इसलिए गर्म कपड़े और आरामदायक जूते साथ रखें. गुरेज घाटी, सोनमर्ग और दूसरी ऊंचाई वाली जगहों पर जाने से पहले रास्तों की उपलब्धता और स्थानीय यात्रा संबंधी दिशा-निर्देश जांचना जरूरी है.

अगर आप अपनी अगली छुट्टियों में पहाड़ों, झीलों, हरी-भरी वादियों और धार्मिक स्थलों का आनंद लेना चाहते हैं तो जम्मू-कश्मीर की इन जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. यहां के हर जगह का अपना अलग आकर्षण है जो आपकी यात्रा को यादगार बना देगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement