श्रीनगर (Srinagar), जम्मू और कश्मीर (Jammu-Kashmir) की राजधानी है. यह एक ऐसा नगर है जिसे 'धरती का स्वर्ग' कहा जाता है. यह शहर अपनी नैसर्गिक सुंदरता, शांत डल झील, झिलमिलाते चिनार के पेड़ और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध है. हिमालय की गोद में बसा यह नगर पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वप्न से कम नहीं है.
डल झील और नागिन झील श्रीनगर की सबसे प्रसिद्ध झीलें हैं, जहां शिकारे की सवारी का अनुभव बेहद रोमांचक होता है. झील के ऊपर तैरते हुए हाउसबोट, सजीव बाजार और बर्फ से ढके पहाड़ों का प्रतिबिंब, एक अद्वितीय दृश्य प्रस्तुत करते हैं.
श्रीनगर के मुगल गार्डन, शालीमार बाग, निशात बाग और चश्मा शाही, फारसी शैली में बनाए गए गार्डन हैं, जो शांति और सुंदरता का संगम हैं. यह उद्यान झीलों के किनारे स्थित हैं और फूलों की बहार के समय इनकी सुंदरता देखते ही बनती है.
यह नगर विभिन्न धर्मों और परंपराओं का संगम है. हजरतबल दरगाह, शंकराचार्य मंदिर और जामा मस्जिद जैसे स्थल इसकी सांस्कृतिक विविधता का प्रतीक हैं. कश्मीरी कढ़ाई, कालीन, और लकड़ी के शिल्प श्रीनगर की सांस्कृतिक पहचान हैं.
श्रीनगर का भोजन भी इसकी संस्कृति का महत्वपूर्ण भाग है. 'वाजवान' एक पारंपरिक कश्मीरी भोज है जिसमें विभिन्न प्रकार के नॉनवेज व्यंजन परोसे जाते हैं. इसके अलावा कश्मीरी चाय 'कहवा' और 'नून चाय' भी विश्व प्रसिद्ध हैं.
गर्मियों में इसकी हरियाली और सर्दियों में बर्फ की चादर ओढ़े हुए श्रीनगर, हर मौसम में पर्यटकों के लिए आदर्श गंतव्य है. गुलमर्ग और सोनमर्ग जैसे स्थलों की निकटता इसे और भी आकर्षक बनाती है.
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट के साथ मामूली हादसा हुआ है. नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची फ्लाइट 6E 225 पार्किंग के दौरान वीडीजीएस पोल से टकरा गई. विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है.
अनंतनाग में फारूक अब्दुल्ला द्वारा कश्मीरी पंडितों की धमकियों को स्टेटहुड रोकने की साज़िश बताने पर सियासत गर्मा गई है. BJP के वरिष्ठ नेता रविंदर रैना ने पलटवार करते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.
श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और बीजेपी ने एक ही दिन एक-दूसरे के खिलाफ घेराव प्रदर्शन का ऐलान किया. दोनों दलों के कार्यकर्ता राजबाग और घंटाघर से सिविल सचिवालय तक मार्च निकालने की कोशिश में लगे रहे. पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की. इस दौरान इलाके में तनाव की स्थिति देखने को मिली.
शोपियां में संयुक्त ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने का पता लगाया. यहां से AK-47, पिस्टल, ग्रेनेड समेत हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है.
श्रीनगर में लोग जहरीली हवा में जीने को मजबूर हैं. पहली नजर में इस पर विश्वास नहीं होता लेकिन इस कूड़े के पहाड़ ने इस शहर की कड़की हकीकत से सारे देश को खबरदार किया है सबसे बड़ी बात ये है कि इस कूड़े के पहाड़ को साफ करने में सरकारें करोड़ों रुपये बहा चुकी है. लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला, दावा है इस कूड़े के पहाड़ की वजह से आसपास गंभीर बीमारियां फैल रही है जिसमें लोग मारे जा रहे हैं.
जम्मू कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने वंधामा नरसंहार, टीका टपलू हत्याकांड और जस्टिस नीलकंठ गंजू की हत्या के मामले में जांच फिर से शुरू कर दी है.
श्रीनगर की हाई सिक्योरिटी सेंट्रल जेल से POCSO एक्ट के तहत दर्ज अलग-अलग मामलों में बंद दो कैदी रविवार सुबह दीवार फांदकर फरार हो गए. फरार बंदियों की पहचान राजस्थान निवासी फारमान खान और अनंतनाग निवासी मुख्तार अहमद गुर्जर के रूप में हुई है. पुलिस ने दोनों की तलाश तेज कर दी है और सूचना देने वाले को इनाम देने का ऐलान किया है.
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के श्रीनगर दौरे के बाद परी महल सुर्खियों में आ गया है. डल झील के पास जबरवान पहाड़ी पर स्थित 17वीं शताब्दी का यह मुगलकालीन स्मारक काफी फेमस है. आइए आपको परी महल के बारे में बताते हैं कि इसे किसने बनवाया था और इसकी क्या खासियत है. इसे आप अपनी कश्मीर ट्रिप के लिए बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि हमारी समस्याओं का समाधान वॉशिंगटन से नहीं आना है. हमारी समस्याओं का समाधान हमारे ही देश को करना है. किसी दूसरे देश के राजदूत से अपने देश की शिकायत करूं, यह मेरी आदत नहीं.
Most beautiful lakes in India: भारत में ऐसी कई खूबसूरत झीलें हैं, जहां प्रकृति का अद्भुत नजारा और सुकून भरा माहौल आपका मन मोह लेंगे. अगर आप यादगार ट्रिप की योजना बना रहे हैं तो इन झीलों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें.
करीब 40 साल बाद श्रीनगर का शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम ईरानी कप की मेजबानी करेगा. 1 से 5 अक्टूबर तक खेले जाने वाले इस मुकाबले में रणजी ट्रॉफी 2025-26 चैम्पियन जम्मू-कश्मीर का सामना रेस्ट ऑफ इंडिया से होगा. यह घाटी में बड़े घरेलू क्रिकेट की ऐतिहासिक वापसी मानी जा रही है.
श्रीनगर की एक स्थानीय अदालत ने पूर्व आतंकी और मौलवी अब्दुल गनी डार की हत्या के मामले में गुलाम मोहि-उद-दीन डार को उम्रकैद की सजा सुनाई है. अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. साथ ही पीड़ित परिवार को 7 लाख रुपये मुआवजा देने का निर्देश दिया. अदालत ने कहा कि अपराध गंभीर था, लेकिन यह ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ की श्रेणी में नहीं आता.
जम्मू-कश्मीर पुलिस के काउंटर-इंटेलिजेंस विंग ने घाटी के कई जिलों में ऑनलाइन कट्टरपंथ और आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों को रोकने के लिए छापेमारी की. बडगाम जिले के मागाम इलाके के सिराज नबी पारे नामक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया, जो सोशल मीडिया पर चरमपंथी पोस्ट और आतंकवादियों का महिमामंडन कर रहा था.
कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के वांछित आतंकी मोहम्मद लतीफ भट की तलाश तेज हो गई है. श्रीनगर में उसके वांटेड पोस्टर लगाए गए हैं और गिरफ्तारी में मददगार सूचना देने वाले के लिए 15 लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया गया है.
कश्मीर के लोकजीवन में यह किस्सा आज भी उतना ही जीवंत है. जितना हर पतझड़ में लाल हो उठने वाला चिनार का पेड़. वही चिनार जो सदियों से कश्मीर को शीतलता दे रहा है और जिसकी छांव सदियों से प्रकृति प्रेमियों कवियों, सूफ़ियों-संतों और कलाकारों का रोमांटिक एड्रेस रहा है.
बालटाल बेस कैंप जा रही अमरनाथ यात्रा की एक बस सोनमर्ग हाईवे पर हरीगनीवान क्षेत्र में एस-मोड़ पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. इस दुर्घटना में 30 श्रद्धालु घायल हो गए हैं.
श्रीनगर में मौसम बदला और शहर के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर में राहत मिली है. उत्तर-पूर्वी राज्यों, पश्चिम बंगाल और बिहार में अगले दो-तीन में भारी बारिश होने की संभावना है.
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दावा किया है कि बीजेपी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक विधायक को 20 से 30 करोड़ रुपये समेत मंत्री पद का ऑफर दिया था. हालांकि, उनका एक भी विधायक नहीं टूटा. इसके साथ ही उन्होंने जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस देने की मांग भी उठाई है.
अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत 3 जुलाई से हो रही है. इस यात्रा के दौरान महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए महिला जवानों की तैनाती की गई है.
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'चौहान' का टीज़र रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है. फिल्म में कश्मीर और पत्थरबाजी को दिखाने के अंदाज पर श्रीनगर के सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी ने तीखी नाराजगी जताई है. सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए सांसद ने जियो स्टूडियोज और फिल्ममेकर्स की आलोचना की है.
अमरनाथ यात्रा 2026 को लेकर केंद्र सरकार और स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं. इस साल बाबा बर्फानी के दर्शन को सुरक्षित बनाने के लिए अर्धसैनिक बलों की रिकॉर्ड तैनाती के साथ ही यात्री सुविधाओं को भी काफी बेहतर किया गया है.