scorecardresearch
 

Monsoon Destinations Near Delhi: दिल्ली-NCR के पास घूम आएं ये 5 हिल स्टेशन, बारिश में खूबसूरती हो जाती है दोगुनी

बारिश का मौसम आते ही लोग घूमने का प्लान करने लगते हैं, लेकिन ऑफिस की छुट्टियों की वजह से ज्यादा दूर का प्लान नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में आप दिल्ली-NCR के आसपास की कुछ शानदार हिल स्टेशन की सैर कर सकते हैं. जहां की खूबसूरती मॉनसून में दोगुनी हो जाती है, जिसे देखकर आप अपनी सारी थकान भूल जाएंगे. आइए आपको इन 5 हिल स्टेशन के बारे में बताते हैं.

Advertisement
X
पहाड़ों पर बारिश में अलग मजा आता है. (PHOTO:AI)
पहाड़ों पर बारिश में अलग मजा आता है. (PHOTO:AI)

Monsoon Destinations Near Delhi-NCR: जुलाई आते ही बारिश ने दस्तक दे दी है और इस मौसम में रोड़ ट्रिप और घूमने का अपना एक अलग ही मजा होता है. मानसून में पहाड़ों की हरियाली, बादलों से ढकी चोटियां, झरनों की कल-कल और ठंडी हवाएं किसी भी ट्रिप को यादगार बना देती हैं. रिश में अगर आपको भी घूमना पसंद है, लेकिन आपके पास ज्यादा छुट्टियां नहीं हैं और आप दिल्ली और एनसीआर के आसपास ही वीकेंड ट्रिप के लिए बेस्ट हिल स्टेशन की तलाश में है तो यह आर्टिकल आपके काम का है. 

अगर आप दिल्ली या एनसीआर में रहते हैं और वीकेंड पर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह समय हिल स्टेशनों की सैर के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है. अच्छी बात यह है कि दिल्ली से कुछ ही घंटों की दूरी पर कई ऐसे खूबसूरत हिल स्टेशन हैं, जहां जुलाई में प्रकृति अपने सबसे सुंदर रूप में नजर आती है.

आइए जानते हैं दिल्ली के पास मौजूद 5 ऐसे हिल स्टेशन, जहां मानसून में घूमने का मजा दोगुना हो जाता है. 

मसूरी 

'पहाड़ों की रानी' के नाम से मशहूर उत्तराखंड का मसूरी मानसून में किसी जन्नत से कम नहीं लगता है. दिल्ली से 6.5–7.5 घंटे की दूरी पर स्थित मसूरी बारिश के बाद अलग ही नजर आता है. यहां की पहाड़ियां हरी चादर ओढ़ लेती हैं और बादल इतनी नीचे आ जाते हैं कि लगता है आप उनके बीच चल रहे हैं.

Advertisement

यहां आकर आप केम्प्टी फॉल्स, गन हिल, कंपनी गार्डन, मॉल रोड और लाल टिब्बा जैसी जगहों पर सुकून के पल बिता सकते हैं. अगर आपको नेचर और फोटोग्राफी पसंद है, तो मसूरी आपकी ट्रैवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

नैनीताल 

नैनी झील और चारों ओर फैली पहाड़ियों की वजह से नैनीताल हर मौसम में खूबसूरत लगता है, लेकिन बारिश के दिनों में इसकी सुंदरता और भी बढ़ जाती है. बारिश में हरे-भरे पेड़ पौधें रास्तों को मनमोहक बना देते हैं और नैनी झील की खूबसूरती भी अलग ही नजर आती है. हल्की बारिश के बीच झील में बोटिंग का भी खास मजा होता है.

नैनीताल में आप नैनी झील में बोटिंग कर सकते हैं, स्नो व्यू पॉइंट, नैना देवी मंदिर और टिफिन टॉप घूम सकते हैं. इसके साथ मॉल रोड पर शाम की सैर करना ना भूलें. यह जगह परिवार और कपल्स दोनों के लिए शानदार डेस्टिनेशन है, जहां हर साल भारी संख्या में लोग आते हैं. 

लैंसडाउन 

दिल्ली-एनसीआर की भीड़भाड़ से दूर अगर आप शांति और नेचुरल ब्यूटी का मजा लेना चाहते हैं तो आपके लिए उत्तराखंड का लैंसडाउन भी परफेक्ट रहने वाला है. मानसून में यहां का हर कोना हरियाली से भर जाता है और मौसम बेहद खुशनुमा रहता है. घूमने के लिए भुल्ला ताल, टिप-इन-टॉप व्यू पॉइंट, सेंट मैरी चर्च, जंगल वॉक और तारकेश्वर महादेव मंदिर जैसी स्पॉट्स हैं. यह जगह सोलो ट्रैवलर्स और नेचर लवर्स को काफी पसंद आती है.

Advertisement

चकराता 

चकराता अभी भी उन हिल स्टेशनों में शामिल है जहां ज्यादा भीड़ नहीं होती.बारिश के मौसम में यहां के घने जंगल, बादलों से ढकी घाटियां और खूबसूरत झरने मन मोह लेते हैं. टाइगर फॉल्स, देवबन, चिलमिरी नेक और बुधेर गुफाएं जरूर एक्सप्लोर करें. अगर आप शांत और ऑफबीट डेस्टिनेशन की तलाश में हैं, तो चकराता बेस्ट है.

कसौली 

हिमाचल प्रदेश का कसौल गर्मियों के साथ-साथ बारिश में भी घूमने के लिए सबसे बढ़िया जगह है, दिल्ली से करीब 6 से 7 घंटे की दूरी पर स्थित कसौली मानसून में बेहद सुंदर दिखाई देता है. यहां की ठंडी हवाएं, देवदार के जंगल और धुंध से ढकी पहाड़ियां आपको सुकून का एहसास कराती हैं. यहां पर आप मंकी पॉइंट, गिल्बर्ट ट्रेल, सनसेट पॉइंट, क्राइस्ट चर्च और मॉल रोड देख सकते हैं. अगर आप वीकेंड पर रिलैक्स करना चाहते हैं, तो कसौली एक शानदार ऑप्शन है.

मानसून ट्रिप पर जाते समय रखें इन बातों का ध्यान

मौसम का पूर्वानुमान देखकर ही ट्रिप प्लान करें.
फिसलन से बचने के लिए अच्छे ग्रिप वाले जूते पहनें.
रेनकोट या छाता साथ रखें.
पहाड़ी रास्तों पर सावधानी से ड्राइव करें.
जरूरी दवाइयां और पावर बैंक अपने साथ रखें.
लैंडस्लाइड की संभावना वाले इलाकों की ताजा जानकारी पहले से ले लें.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement