scorecardresearch
 

नेशनल टीवी पर Love Gill के कैरेक्टर की उड़ी धज्जियां! देख बेबस हुईं मां, तड़पा दिल, कहा- इंसानियत खो दी है

Bigg Boss Weekend Ka Vaar में Scout OP, Love Gill और Kashvi Hiranandani के बीच हुई बहस के बाद विवाद बढ़ गया है. Love Gill की टीम ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें बदनामी नहीं, बल्कि सम्मान और न्याय मिलना चाहिए.

Advertisement
X
स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने उड़ाई लव के कैरेक्टर की धज्जियां (Photo: screengrab)
स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने उड़ाई लव के कैरेक्टर की धज्जियां (Photo: screengrab)

बिग बॉस के इस वीकेंड का वार एपिसोड में गेमर स्काउट ओपी, लव गिल और काशवी हीरानंदानी के बीच हुई कंफ्रन्टेशन ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ ला दी है. काशवी के कहे मुताबिक, स्काउट को भटकाने की जिम्मेदार लव गिल की है. उन्होंने स्काउट से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि- उसने आपको फंसा लिया.

काशवी की कही बातों के बाद लव गिल टूट गईं. नेटिजेन्स का मानना है कि काशवी ने सीधे तौर पर लव के चरित्र पर उंगली उठाई है. इसके बाद एक्ट्रेस की टीम भी चुप नहीं बैठी. उन्होंने लंबा नोट शेयर कर बताया कि कैसे लव शुरू से अपनी फीलिंग्स को लेकर क्लियर थीं. वो शुरू से स्काउट को अपना भाई बताती आई हैं, और नेशनल टेलीविजन पर इस तरह से किसी एक को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है.

लव गिल के समर्थन में उनकी टीम का बयान

नोट में लव के परिवार की फीलिंग्स का जाहिर करते हुए लिखा गया कि इंसान का दिल आखिर कितनी तकलीफ सह सकता है? एक वक्त ऐसा आता है, जब खामोशी भी चीख में बदल जाती है. लव गिल को आज रात पूरी तरह अकेले और बेबस खड़े देखना, जबकि नेशनल टेलीविजन पर उनके पूरे व्यक्तित्व को तार-तार कर दिया गया, किसी दर्दनाक अनुभव से कम नहीं था.

Advertisement

उनका परिवार पूरी तरह टूट चुका है. जरा सोचिए, एक मां अपने घर में बैठी है और बेबस होकर पूरी दुनिया को अपनी ही बेटी के खिलाफ होते देख रही है, उस बेटी को जिसे उसने बड़े प्यार से पाला-पोसा. सोचिए, उस बेटी को एक ऐसे पुरुष की गलतियों का बोझ अपने सिर लेते हुए देखना कितना दर्दनाक होगा, जिसने अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रखा. वहीं, कुछ लोग और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स दूसरों के दर्द को लाइक्स, व्यूज और सुर्खियां बटोरने का जरिया बना रहे हैं.

लव के साथ हुई बेरहमी!

क्या हमने अपनी इंसानियत पूरी तरह खो दी है? क्या हमें इस बात की भी परवाह नहीं रही कि जब किसी की भावनाओं को इतनी बेरहमी से कुचल दिया जाता है, तो उसकी आत्मा पर क्या गुजरती होगी?

शुरुआत से ही लव ने अपनी सीमाएं साफ कर दी थीं. उनके लिए स्काउट एक भाई की तरह था. लेकिन जब एक वयस्क पुरुष ने उन सीमाओं को पार किया और अपनी भावनाएं जाहिर कीं, तो समाज ने एक बार फिर अपना सबसे जहरीला दोहरा रवैया दिखाया- दोष महिला के सिर मढ़ दिया गया.

एक वयस्क पुरुष को उसकी भावनाओं का शिकार बताकर पेश किया जा रहा है, जबकि लड़की को ऐसे दिखाया जा रहा है, मानो उसने जानबूझकर उसे अपने जाल में फंसाया हो. आखिर ऐसा क्यों? जिस दर्द, शर्मिंदगी और अपमान के लिए लव ने कभी हामी ही नहीं भरी, उसका बोझ उठाने की उम्मीद उनसे क्यों की जा रही है?

Advertisement

प्यार के नाम पर किसी दूसरी महिला की भावनाओं और इज्जत की कुर्बानी नहीं दी जानी चाहिए. किसी की कमजोरियों या गलतियों की वजह से लव को अपनी गरिमा से समझौता करने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए. अगर कोई व्यक्ति अपने किए की जिम्मेदारी लेने की हिम्मत नहीं जुटा पाता, तो इसकी सजा किसी और को क्यों मिले?

लव को मिले न्याय!

लव गिल की टीम ने अपने स्पष्टीकरण में आगे कहा कि लव को अपनी बात रखने, सम्मान पाने और सुरक्षा महसूस करने का पूरा हक था. लेकिन इसके बजाय उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया और लोगों की राय के सामने बलि का बकरा बना दिया गया.

टीम ने जोर देकर कहा कि किसी पुरुष के फैसलों और उसके व्यवहार का खामियाजा किसी महिला को नहीं भुगतना चाहिए. किसी भी परिवार को अपने बच्चे को इस तरह की पीड़ा से गुजरते हुए देखने के लिए मजबूर नहीं होना चाहिए. बयान के अंत में टीम ने कहा- लव गिल को बेरहमी नहीं, सहानुभूति मिलनी चाहिए थी. उन्हें चरित्र पर हमले नहीं, बल्कि न्याय मिलना चाहिए था.

रोहित शेट्टी के होस्ट किए इस वीकेंड का वार में स्काउट ओपी के साइड को तो बखूबी दिखा दिया गया. लेकिन अब देखना होगा कि लव का पक्ष रखने के लिए बिग बॉस की टीम कोई कदम उठाती है कि नहीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement