scorecardresearch
 

फूड लवर्स के लिए जन्नत हैं दिल्ली की ये 5 जगहें, वीकेंड पर बनाएं घूमने का प्लान

अगर आपको नई-नई जगहों पर घूमने के साथ टेस्टी खाना खाने का शौक है तो दिल्ली आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है. यहां हर इलाके का अपना अलग स्वाद और खास पहचान है. आज हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी फेमस जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप घूमने के साथ-साथ टेस्टी खाने का भी भरपूर मजा ले सकते हैं.

Advertisement
X
चाट से लेकर मोमोज और कबाब तक, दिल्ली की इन जगहों पर मिलेगा हर स्वाद (Photo-ITG)
चाट से लेकर मोमोज और कबाब तक, दिल्ली की इन जगहों पर मिलेगा हर स्वाद (Photo-ITG)

अगर आप दिल्ली या उसके आसपास रहते हैं और वीकेंड पर कहीं घूमने के साथ-साथ टेस्टी खाने का मजा लेना चाहते हैं तो राजधानी की कुछ खास फूड डेस्टिनेशन्स आपकी इस ट्रिप को यादगार बना सकती हैं. दिल्ली सिर्फ ऐतिहासिक इमारतों और बाजारों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने लाजवाब स्ट्रीट फूड और अलग-अलग तरह के व्यंजनों के लिए भी मशहूर है. यहां आपको देसी चाट और पराठों से लेकर तिब्बती, कोरियन और मुगलई खाने तक हर तरह का स्वाद चखने को मिल जाएगा. तो आइए जानते हैं दिल्ली की उन 5 जगहों के बारे में, जहां आप वीकेंड पर घूमने के साथ-साथ शानदार खाने का लुत्फ भी उठा सकते हैं.

कनॉट प्लेस
दिल्ली के सबसे फेमस इलाकों में से एक कनॉट प्लेस खाने और घूमने दोनों के लिए बेहतरीन जगह है. यहां आपको कई शानदार कैफे, रेस्टोरेंट और फूड आउटलेट मिल जाएंगे, जहां आप दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं.

चांदनी चौक
पुरानी दिल्ली का चांदनी चौक खाने-पीने के शौकीनों के बीच काफी फेमस है. यहां की तंग गलियों में आपको चाट, जलेबी, दही भल्ले और कई तरह के देसी व्यंजन चखने को मिल जाएंगे. खासकर पराठे वाली गली के टेस्टी पराठे लोगों को खूब पसंद आते हैं.

जामा मस्जिद एरिया
जामा मस्जिद और उसके आसपास का इलाका अपने लाजवाब मुगलई खाने के लिए जाना जाता है. यहां के कबाब, बिरयानी, निहारी और अन्य पारंपरिक व्यंजन लोगों को खूब पसंद आते हैं. टेस्टी नॉन-वेज खाने के शौकीनों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं है.

Advertisement

मजनू का टीला
अगर आप तिब्बती और कोरियन खाने के शौकीन हैं, तो मजनू का टीला जरूर जाएं. यहां के मोमोज, थुकपा और कई अलग-अलग एशियन डिशेज काफी मशहूर हैं. युवाओं के बीच यह जगह खास तौर पर पसंद की जाती है.

दिल्ली हाट
अगर आप एक ही जगह पर भारत के अलग-अलग राज्यों के खाने का स्वाद लेना चाहते हैं तो दिल्ली हाट आपके लिए परफेक्ट जगह है. यहां आपको राजस्थान, नागालैंड, कश्मीर, दक्षिण भारत और कई अन्य राज्यों के पारंपरिक व्यंजन चखने का मौका मिलता है.

अगर आप इस वीकेंड कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो दिल्ली की इन फेमस फूड डेस्टिनेशन्स को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें. यहां का स्वाद आपका दिन बना सकता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement