ऐसे में देखना होगा कि कौनसी टीम जीत के साथ इस सुपर-8 की शुरुआत करती है| तो अब दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों की बात की जाए तो इंग्लैंड के लिए विल जैक्स ने जिस तरह से पिछले मैच में दमदार अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की थी वैसी ही इस अहम मुकाबले में भी उनसे बल्लेबाज़ी की उम्मीद होगी जबकि फिल सॉल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन और कप्तान हैरी ब्रूक को बल्ले से अहम योगदान देना होगा| तो गेंदबाज़ी में सैम करन, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और जेमी ओवरटन विपक्षी टीम के अहम बल्लेबाजों का शिकार करने को देखेंगे| वहीँ दूसरी तरफ श्रीलंका के लिए कप्तान दसुन शनाका के साथ-साथ पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, पवन रथनायके और कामिंदु मेंडिस को अपने बल्ले से बड़ी पारी खेलने की ज़रुरत होगी जबकि गेंदबाज़ी में दुशान हेमंथा, दुनिथ वेल्लालागे, दुशमंथा चमीरा और महीश तीक्षाना सामने वाली टीम के टॉप बल्लेबाजों का शिकार करने की रणनीतियों को बनायेंगे| ऐसे में अब देखना होगा कि कौन सी टीम के खिलाड़ी इस मुकाबले में अपने टीम के लिए बेहतर खेल दिखाते हैं| तो बने रहिएगा इस रोमांचक मुकाबले का पूरा आनंद उठाने के लिए हमारे साथ|