scorecardresearch
 
Advertisement

West Indies vs Italy T20 WC Live Score : इटली ने वेस्टइंडीज को 165/6 पर रोका, देखें मैच बॉल बाय बॉल लाइव स्कोर

aajtak.in | कोलकाता | 19 फरवरी 2026, 1:14 PM IST

West Indies vs Italy T20 World Cup 2026 Live Cricket Score: टी20 वर्ल्ड कप के अपने आखिरी ग्रुप लीग मुकाबले में वेस्टइंडीज ने गुरुवार को इटली के खिलाफ 6 विकेट पर 165 रन बनाए. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज को कप्तान Shai Hope ने संभाला. होप ने 46 गेंदों पर 75 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल रहे. हालांकि, इटली की अनुशासित गेंदबाजी के सामने अन्य शीर्ष क्रम के बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके.

West Indies vs Italy Cricket Score West Indies vs Italy Cricket Score
1:14 PM (एक मिनट पहले)
4.3: सैयद नकवी को जेसन होल्डर, 1 रन|
1:13 PM (2 मिनट पहले)
4.2: सैयद नकवी को जेसन होल्डर, ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ गई| रन का मौका नहीं बन सका|
1:13 PM (2 मिनट पहले)
4.1: सैयद नकवी को जेसन होल्डर, छोटी लेंथ की गेंद, बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|
1:12 PM (3 मिनट पहले)
Score 32/2
Batsman जेजे स्मट्स 4(5b 1*4 0*6)
Bowler मैथ्यू फोर्ड 2-0-13-1
3.6: जेजे स्मट्स को मैथ्यू फोर्ड, एलबीडबल्यू की अपील!! अम्पायर सहमत नहीं| मिसिंग लेग थी इस वजह से अम्पायर ने इसे नकार दिया| फील्डिंग टीम ने रिव्यु लेने का नहीं सोचा जो सही फैसला भी है| पड़कर अंदर आई बॉल, फ्लिक मारने गए, बल्ले को मिस करते हुए पैड्स को जा लगी थी|
1:11 PM (4 मिनट पहले)
3.5: जेजे स्मट्स को मैथ्यू फोर्ड, डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बैक फुट से पंच शॉट खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की तरफ| कोई रन नहीं होगा|
1:10 PM (5 मिनट पहले)
3.4: जेजे स्मट्स को मैथ्यू फोर्ड, प्ले एंड मिस!!! टप्पा खाकर अंदर की तरफ आई गेंद| स्विंग हुई और बल्ले का इन साइड एज लेकर पैड्स को लगी| एलबीडबल्यू की छोटी सी अपील हुई जिसे अम्पायर ने नकार दिया|
1:10 PM (6 मिनट पहले)
3.3: जेजे स्मट्स को मैथ्यू फोर्ड, चौका!!! करारा पुल शॉट खेला है यहाँ पर| पटकी गई गेंद को फ्रंट फुट से पुल किया| शानदार संपर्क हुआ और बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए|
1:09 PM (6 मिनट पहले)
3.2: जेजे स्मट्स को मैथ्यू फोर्ड, डॉट गेंद यहाँ पर आती हुई| बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
1:06 PM (9 मिनट पहले)
3.1: सैयद नकवी को मैथ्यू फोर्ड, सिंगल!! इस बार लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| आड़े बल्ले से लेग साइड की ओर खेला गया पुल शॉट| डीप से एक रन मिला|
1:06 PM (10 मिनट पहले)
3.1: सैयद नकवी को मैथ्यू फोर्ड, वाइड!!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ ने बलाल चलाया लेकिन दूर रह गए| डाउन द लेग गई गेंद कीपर एक पास| अम्पायर की तरफ से वाइड का इशारा आया है|
1:05 PM (10 मिनट पहले)
जेजे स्मट्स अगले बल्लेबाज हैं...
1:04 PM (11 मिनट पहले)
Score 26/2
Batsman एंथोनी जोसेफ मोस्का 19(12b 1*4 2*6)
Bowler अकील हुसैन 2-0-19-1
2.6: एंथोनी जोसेफ मोस्का को अकील हुसैन, आउट!! कैच आउट!!!! कॉट शमर जोसेफ बोल्ड अकील हुसैन| दो बड़े शॉट खाने के बाद इस बार विकेट ले ली गई है| 19 रन बनाकर एंथोनी जोसेफ मोस्का बने अकील हुसैन का पहला शिकार| शॉर्ट फाइन लेग पर एक बढ़िया जज कैच पकड़ा गया है| इस बार ऑफ़ स्टम्प पर शफल करते हुए फाइन लेग की तरफ स्वीप करने गए| सीधी गेंद डाली| बल्ले पर आई गेंद लेकिन टॉप एज लगा और फील्डर की तरफ हवा में गई गेंद जहाँ से आसान सा कैच पूरा किया गया| 26/2 इटली|
1:03 PM (12 मिनट पहले)
2.5: एंथोनी जोसेफ मोस्का को अकील हुसैन, गगनचुम्भी छक्का!!! 85 मीटर लम्बा!! गेंद की लाइन में आये बल्लेबाज़| पाले में थी उनके गेंद, स्लॉग किया उसे लॉन्ग ऑन बाउंड्री की तरफ, गेंद बड़ी आसानी से सीमा रेखा पार कर गई छह रनों के लिए|
1:03 PM (13 मिनट पहले)
2.4: एंथोनी जोसेफ मोस्का को अकील हुसैन, इस बार गेंद को टर्न होने दिया| फिर बैकफुट पर गए बल्लेबाज़ और ऑफ़ लेग साइड पर कट कर दिया| पॉइंट पर गैप नहीं मिल सका|
1:02 PM (14 मिनट पहले)
2.3: एंथोनी जोसेफ मोस्का को अकील हुसैन, छक्का! पहला बड़ा शॉट इस रन चेज में आता हुआ| आडा शॉट मारा है और काफी दूर मारा है| बल्लेबाज़ ने गेंद की लम्बाई को भांपा और स्लॉग स्वीप करते हुए उसे मैदान के बाहर भेज दिया है| एंथोनी ऐसा शॉट अक्सर मारा करते हैं|
1:01 PM (14 मिनट पहले)
2.2: एंथोनी जोसेफ मोस्का को अकील हुसैन, इस बार आगे डाली गई थी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने लाइन में आकर समझदारी दिखाते हुए सामने की तरफ खेला| गेंदबाज ने खुद ही उसे फील्ड कर लिया| कोई रन नहीं होगा|
1:01 PM (15 मिनट पहले)
2.1: एंथोनी जोसेफ मोस्का को अकील हुसैन, 2 रन मिलेगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को सामने की तरफ हवा में उठाकर मारा, गैप में गिरी और दो रन टीम के खाते में जुड़ गए|
12:59 PM (16 मिनट पहले)
Score 12/1
Batsman सैयद नकवी 0(1b 0*4 0*6)
Bowler मैथ्यू फोर्ड 1-0-7-1
1.6: सैयद नकवी को मैथ्यू फोर्ड, डॉट बॉल के साथ हुई सफल ओवर की समाप्ति| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई गेंद| बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
12:55 PM (20 मिनट पहले)
सैयद नकवी अगले बल्लेबाज हैं| जिंग बेल्स में कुछ तकलीफ आई है जिसे अम्पायर्स चेक करते नजर आये हैं|
12:54 PM (21 मिनट पहले)
1.5: जस्टिन मोस्का को मैथ्यू फोर्ड, आउट!!! क्लीन बोल्ड!! मैथ्यू फोर्ड ने अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई है| महज 2 रन बनाकर जस्टिन मोस्का बने मैथ्यू फोर्ड का पहला शिकार| ऑफ़ स्टम्प से डाली गई इन स्विंगर गेंद| बल्लेबाज आगे की गेंद को पीछे खेल गए| एंगल बल्ले से थर्ड मैन की तरफ गाइड करना चाहते थे लेकिन स्विंग से चकमा खा गए| बल्ले को मिस करते हुए ऑफ़ स्टम्प से जा टकराई गेंद और बूम| 12/1 इटली|
12:54 PM (22 मिनट पहले)
1.4: एंथोनी जोसेफ मोस्का को मैथ्यू फोर्ड, टैप एंड रन!! बैकफुट से गेंद को डिफेंड किया, ऑफ़ साइड पर गई जहाँ से एक रन मिल गया है|
12:53 PM (22 मिनट पहले)
1.3: एंथोनी जोसेफ मोस्का को मैथ्यू फोर्ड, डॉट गेंद!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर डाली गई छोटी गेंद| इस गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए| कोई रन नहीं हुआ है|
12:52 PM (23 मिनट पहले)
1.2: जस्टिन मोस्का को मैथ्यू फोर्ड, क्विक सिंगल!!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई गेंद| टैप किया उसे मिड ऑफ़ की ओर, तेज़ी से भागे रन और सिंगल पूरा किया| समझदारी भरा क्रिकेट देखने को मिला है बल्लेबाज़ द्वारा|
12:51 PM (24 मिनट पहले)
1.2: जस्टिन मोस्का को मैथ्यू फोर्ड, वाइड और चौका भी मिल गया!!! लेग स्टम्प के काफी बाहर स्विंग होकर गई गेंद| कीपर ने अपने दायें ओर फुल स्ट्रेच डाई करते हुए बॉल को अपने दस्तानों में लेना चाहा लेकिन दूर रह गई उनसे गेंद| चार रन मिल गया अतिरिक्त के रूप में यहाँ पर|
12:51 PM (24 मिनट पहले)
1.1: जस्टिन मोस्का को मैथ्यू फोर्ड, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| कोई रन नहीं हुआ है
12:49 PM (26 मिनट पहले)
Score 5/0
Batsman एंथोनी जोसेफ मोस्का 4(4b 1*4 0*6)
Bowler अकील हुसैन 1-0-5-0
0.6: एंथोनी जोसेफ मोस्का को अकील हुसैन, चौका! पहली बाउंड्री इस रन चेज में आती हुई| इससे पहले भी यही शॉट लगाना चाहते थे लेकिन इस बार सफल हुए हैं| बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर अपना घुटना टिकाया और स्वीप करते हुए चौका जड़ दिया|
12:49 PM (26 मिनट पहले)
0.5: एंथोनी जोसेफ मोस्का को अकील हुसैन, आउट साइड एज लेकर कीपर की तरफ गई और उनके शरीर से टकराकर नीचे गिर गई| बाल-बाल बचे बल्लेबाज| आर्म बॉल को परख नहीं पाए थे| बैक फुट से शॉट लगाने गए और एज लग गया था| कीपर ऊपर थे इस वजह से उनके पास गेंद को लपकने का अधिक मौका ही नहीं बना|
12:48 PM (27 मिनट पहले)
0.4: एंथोनी जोसेफ मोस्का को अकील हुसैन, प्ले एंड मिस!! डाउन द लेग दलाई गई गेंद| इसपर स्वीप करने गए और बीट हुए| बल्लेबाज को लगा कि वाइड होगी लेकिन हुई नहीं|
12:48 PM (27 मिनट पहले)
0.3: एंथोनी जोसेफ मोस्का को अकील हुसैन, इस बार गेंद को टर्न होने दिया| फिर बैकफुट पर गए बल्लेबाज़ और उसे ऑफ़ साइड पर मोड़ दिया| गैप नहीं मिल सका|
12:47 PM (28 मिनट पहले)
0.2: जस्टिन मोस्का को अकील हुसैन, सिंगल के साथ स्कोर बोर्ड आगे बढ़ा है| शरीर पर डाली गई छोटी गेंद| मिड विकेट की ओर खेला गया पुल शॉट जहाँ से एक रन मिला|
12:47 PM (28 मिनट पहले)
0.1: जस्टिन मोस्का को अकील हुसैन, फ्रंट फुट डिफेन्स के साथ रन चेज का आगाज हुआ है!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया है| कोई रन नहीं मिल पायेगा|
12:38 PM (37 मिनट पहले)
...दूसरी पारी, रन चेज़...
12:38 PM (38 मिनट पहले)
जिसके बाद रोवमन पॉवेल (9) ने आकर कुछ बेहतरीन शॉट लगाया और अपने कप्तान होप का साथ देने लगे| ऐसे में बेंजामिन मैनेंटी की गेंद पर पॉवेल ने सिक्स लगाना चाहा और फील्डर को कैच थमा बैठे जबकि कप्तान शाइ होप (75) ने कृष्ण कलुगामगे की गेंद पर अपना अहम विकेट गंवा दिया| हालाँकि अंत में शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड (24) ने आकर चौके छक्के लगाना शुरू किया जबकि उनका पूरा साथ मैथ्यू फोर्डे (16) ने देते हुए कुछ बेहतरीन शॉट लगाया और अपनी टीम के स्कोर को 165 रनों तक पहुँचाया| इसी बीच इटली के लिए बेंजामिन मैनेंटी और कृष्ण कलुगामगे ने 2-2 विकेट निकालकर दिया जबकि थॉमस ड्रेका और अली हसन के हाथ 1-1 सफलता लगी| ऐसे में अब देखना होगा कि किसके हाथ लगती है जीत और किसे मिलती है निराशा|
12:37 PM (38 मिनट पहले)
कप्तान ने खेली कप्तानी पारी यहाँ पर!! जी हाँ कप्तान शाइ होप के द्वारा खेली गई 75 रनों की अर्धशतकीय पारी के दम पर वेस्ट इंडीज़ ने इटली की टीम के सामने 166 रनों का लक्ष्य खड़ा किया है!! टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आई विंडीज़ की सेना को शुरुआत में ही ब्रैंडन किंग (4) के रूप में पहला झटका जल्दी लग गया| जिसके बाद कप्तान होप ने रन बनाने की ज़िम्मेदारी उठाई और बाउंड्री लगाने लगे| इसी दौरान शिमरन हेटमायर (1) ने भी अपना अहम विकेट गंवा दिया| ऐसे में रॉस्टन चेज (24) ने आकर एक तरफ से संभलकर खेला जबकि शाइ होप ने तेज़ गति से स्कोर बोर्ड को चलाया और अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया| ऐसे में दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 64 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई| तभी रॉस्टन चेज को 17 रनों के स्कोर पर जीवनदान प्राप्त हुआ लेकिन उसका वो कुछ खास फ़ायदा नहीं उठा सके और बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में कैच आउट हो गए|
12:34 PM (42 मिनट पहले)
Score 165/6
Batsman मैथ्यू फोर्ड 16(8b 3*4 0*6)
Bowler अली हसन 3-0-24-1
19.6: मैथ्यू फोर्ड को अली हसन, दुग्गी!! इसी के साथ वेस्ट इंडीज़ टीम की पारी 165 रनों पर हुई समाप्त!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाकर तेज़ी से भागते हुए 2 रन पूरा किया है|
12:33 PM (42 मिनट पहले)
19.5: मैथ्यू फोर्ड को अली हसन, एक और डॉट गेंद!! इस बार शानदार गेंदबाज़ी करते हुए बल्लेबाज़ को धराशाई कर दिया| रन नहीं आ सका|
12:32 PM (43 मिनट पहले)
19.4: मैथ्यू फोर्ड को अली हसन, आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर खेला| टप्पा खाकर बॉल गेंदबाज़ के हाथों में गई| रन नहीं हो सका|
12:31 PM (44 मिनट पहले)
19.3: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को अली हसन, छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| फील्डर गेंद को पकड़ने आए लेकिन बॉल उनके आगे टप्पा खाकर पैर में लगी और दूसरे फील्डर की तरफ गई| बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
12:30 PM (45 मिनट पहले)
19.2: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को अली हसन, एक और दुग्गी!! इस बार भी फुल लेंथ की गेंद डाली गई थी| बल्लेबाज़ ने उसे कवर की ओर पुश किया और तेज़ी से भागकर एक रन लिया|
12:30 PM (45 मिनट पहले)
19.1: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को अली हसन, दुग्गी!! लेग स्टंप पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर शॉट खेला| ऐसे में गैप में गई बॉल जहाँ से बल्लेबाज़ ने भागकर 2 रन ले लिया|
12:29 PM (46 मिनट पहले)
19.1: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को अली हसन, वाइड! डाउन द लेग| बल्लेबाज़ की पहुंच से बहुत दूर| कीपर तक गई| अम्पायर ने बाहें फैलाई और वाइड करार दिया|
12:28 PM (47 मिनट पहले)
Score 157/6
Batsman मैथ्यू फोर्ड 14(5b 3*4 0*6)
Bowler ग्रांट स्टीवर्ट 3-0-30-0
18.6: मैथ्यू फोर्ड को ग्रांट स्टीवर्ट, चौका!! मैथ्यू फोर्ड के बल्ले से आती हुई बैक टू बैक बाउंड्री यहाँ पर!! इस बार लो फुलटॉस डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लैप शॉट खेला| गेंद कीपर के ऊपर से निकल गई बाउंड्री लाइन की ओर चार रनों के लिए|
12:27 PM (48 मिनट पहले)
18.5: मैथ्यू फोर्ड को ग्रांट स्टीवर्ट, चौका! किस्मत ने दिया बल्लेबाज़ का साथ| जहाँ मारना चाहते थे वहां नहीं गई गेंद| अंदरूनी किनारा लगा और फाइन लेग पर चौका बटोरा|
12:26 PM (49 मिनट पहले)
18.4: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को ग्रांट स्टीवर्ट, भाग्यशाली रहे बल्लेबाज़| गेंद ने बल्ले का अंदरूनी किनारा लिया और लेग स्टंप्स को मिस करती हुई शॉर्ट फाइन लेग की ओर गई बॉल| इसी बीच बल्लेबाजों ने तेज़ी से एक रन ले लिया|
12:25 PM (50 मिनट पहले)
18.3: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को ग्रांट स्टीवर्ट, चौका!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप पॉइंट की ओर गैप में शॉट लगाया| ऐसे में बॉल गई सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
12:24 PM (51 मिनट पहले)
18.3: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को ग्रांट स्टीवर्ट, वाइड!!! ऑफ स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
12:24 PM (52 मिनट पहले)
18.2: मैथ्यू फोर्ड को ग्रांट स्टीवर्ट, सिंगल!! फुलटॉस गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर पुश किया| ऐसे में फील्डर में वहां पर आकर अपने दाहिने ओर डाईव लगाया और फील्ड किया| बल्लेबाजों ने भागकर बस एक रन लिया|
12:23 PM (53 मिनट पहले)
18.1: मैथ्यू फोर्ड को ग्रांट स्टीवर्ट, चौका! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
12:21 PM (54 मिनट पहले)
Score 138/6
Batsman शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड 14(10b 1*4 1*6)
Bowler कृष्ण कलुगामगे 4-0-25-2
17.6: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को कृष्ण कलुगामगे, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
12:21 PM (54 मिनट पहले)
17.5: मैथ्यू फोर्ड को कृष्ण कलुगामगे, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
12:20 PM (55 मिनट पहले)
अगले बल्लेबाज़ मैथ्यू फोर्ड हैं...
12:19 PM (56 मिनट पहले)
17.4: जेसन होल्डर को कृष्ण कलुगामगे, आउट!! कैच आउट!! जेसन होल्डर 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! कृष्ण कलुगामगे के हाथ लगी दूसरी विकेट| आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ हवा में शॉट लगाया| ऐसे में वहां मौजूद फील्डर ने आगे की ओर डाईव लगाकर कैच पकड़ा| 137/6 वेस्ट इंडीज़|
12:19 PM (57 मिनट पहले)
17.3: जेसन होल्डर को कृष्ण कलुगामगे, छक्का! काफी ज्यादा ऊपर हवा में गेंद को खिला दिया| संपर्क इतना शानदार कि गेंद सीमा रेखा के बाहर जा गिरी|
12:18 PM (57 मिनट पहले)
17.2: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को कृष्ण कलुगामगे, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
12:18 PM (58 मिनट पहले)
17.1: जेसन होल्डर को कृष्ण कलुगामगे, सिंगल!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने सामने की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में गेंदबाज़ ने अपने दाहिने हाथ से कैच पकड़ा चाहा लेकिन गेंद तेज़ी से उनकी उँगलियों में लगकर निकल गई| बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
12:17 PM (59 मिनट पहले)
Score 129/5
Batsman शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड 13(8b 1*4 1*6)
Bowler बेंजामिन मैनेंटी 4-0-37-2
16.6: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को बेंजामिन मैनेंटी, चौका!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर हवा में शॉट लगाया जहाँ से बाउंड्री मिल गया|
12:16 PM (59 मिनट पहले)
16.5: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को बेंजामिन मैनेंटी, छक्का!! शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!!   काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी दर्शकों के बीच छह रनों के लिए|
12:16 PM (59 मिनट पहले)
16.4: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को बेंजामिन मैनेंटी, ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉट खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
12:15 PM (एक घंटा पहले)
16.3: जेसन होल्डर को बेंजामिन मैनेंटी, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की ओर शॉट लगाकर एक रन लिया है|
12:15 PM (एक घंटा पहले)
16.2: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को बेंजामिन मैनेंटी, लॉन्ग ऑन की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
12:15 PM (एक घंटा पहले)
16.1: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को बेंजामिन मैनेंटी, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर की ओर ड्राइव कर दिया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
12:13 PM (एक घंटा पहले)
Score 117/5
Batsman जेसन होल्डर 1(3b 0*4 0*6)
Bowler कृष्ण कलुगामगे 3-0-16-1
15.6: जेसन होल्डर को कृष्ण कलुगामगे, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|
12:13 PM (एक घंटा पहले)
15.5: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को कृष्ण कलुगामगे, सिंगल!! थर्ड मैन की ओर गेंद को कट किया एक रन के लिए|
12:13 PM (एक घंटा पहले)
15.4: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को कृष्ण कलुगामगे, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|
12:12 PM (एक घंटा पहले)
15.3: जेसन होल्डर को कृष्ण कलुगामगे, बल्लेबाज़ ने आगे आकर एक रन के लिए ऑफ़ ड्राइव किया|
12:12 PM (एक घंटा पहले)
15.2: जेसन होल्डर को कृष्ण कलुगामगे, क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|
12:10 PM (एक घंटा पहले)
जेसन होल्डर बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
12:10 PM (एक घंटा पहले)
15.1: शाइ होप को कृष्ण कलुगामगे, आउट!! क्लीन बोल्ड!! इसी के साथ शाइ होप 75 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! कृष्ण कलुगामगे के हाथ लगी पहली विकेट| आगे डाली गई गूगली गेंद को बल्लेबाज़ ने स्वीप शॉट लगाना चाहा| ऐसे में गेंद की लाइन को परख नहीं सके और बल्ले को बीट करती हुई गेंद स्टंप्स को जा लगी| गेंदबाज़ ने अपने अंदाज़ में जश्न मनाया| 115/5 वेस्ट इंडीज़|
12:08 PM (एक घंटा पहले)
Score 115/4
Batsman शाइ होप 75(45b 6*4 4*6)
Bowler बेंजामिन मैनेंटी 3-0-25-2
14.6: शाइ होप को बेंजामिन मैनेंटी, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
12:08 PM (एक घंटा पहले)
14.5: शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड को बेंजामिन मैनेंटी, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
12:06 PM (एक घंटा पहले)
शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए हैं...
12:05 PM (एक घंटा पहले)
14.4: रोवमन पॉवेल को बेंजामिन मैनेंटी, आउट!! कैच आउट!! इस बार रोवमन पॉवेल 9 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! बेंजामिन मैनेंटी को मिली दूसरी विकेट!! इस बार पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बल्ले के निचले भाग को लगकर बॉल वहां मौजूद फील्डर की तरफ गई| तभी कृष्ण कलुगामगे ने अपने दाहिने तरफ भागकर एक शानदार कैच लिया| इसी दौरान कृष्णा को हाथ में चोट भी लग गई जिसको फ़िजियो देखने मैदान पर आए| 113/4 वेस्ट इंडीज़|
12:04 PM (एक घंटा पहले)
14.3: रोवमन पॉवेल को बेंजामिन मैनेंटी, छक्का! हैमर्ड! पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसे स्क्वायर लेग के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किये|
12:04 PM (एक घंटा पहले)
14.2: रोवमन पॉवेल को बेंजामिन मैनेंटी, फ्लिक शॉट खेला गया लेकिन बॉल सीधा फील्डर के पास गई| रन नहीं हुआ|
12:04 PM (एक घंटा पहले)
14.1: शाइ होप को बेंजामिन मैनेंटी, छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने स्क्वायर लेग की दिशा में पुल शॉट लगाकर एक रन लिया है|
12:00 PM (एक घंटा पहले)
Score 106/3
Batsman शाइ होप 73(43b 6*4 4*6)
Bowler जेजे स्मट्स 4-0-27-0
13.6: शाइ होप को जेजे स्मट्स, ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
12:00 PM (एक घंटा पहले)
13.5: शाइ होप को जेजे स्मट्स, छक्का!! कप्तान होप के बल्ले से आता हुआ सिक्स यहाँ पर!! इस बार आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर हवा में शॉट लगाया| ऐसे में बीच बल्ले को लगकर गेंद स्टैंड्स में गई छह रनों के लिए|
11:59 AM (एक घंटा पहले)
13.4: रोवमन पॉवेल को जेजे स्मट्स, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
11:59 AM (एक घंटा पहले)
13.3: शाइ होप को जेजे स्मट्स, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
11:58 AM (एक घंटा पहले)
13.2: रोवमन पॉवेल को जेजे स्मट्स, लॉन्ग ऑन की तरफ बल्लेबाज़ ने शॉट लगाकर एक रन लिया है|
11:58 AM (एक घंटा पहले)
13.1: रोवमन पॉवेल को जेजे स्मट्स, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को डिफेंड कर दिया|
11:57 AM (एक घंटा पहले)
Score 96/3
Batsman रोवमन पॉवेल 1(3b 0*4 0*6)
Bowler बेंजामिन मैनेंटी 2-0-16-1
12.6: रोवमन पॉवेल को बेंजामिन मैनेंटी, सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर खेलकर एक रन लिया|
11:57 AM (एक घंटा पहले)
12.5: रोवमन पॉवेल को बेंजामिन मैनेंटी, विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
11:56 AM (एक घंटा पहले)
12.4: रोवमन पॉवेल को बेंजामिन मैनेंटी, इस दफ़ा विकेट लाइन पर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| गेंदबाज़ ने गेंद पर अपनी नज़रें जमाई रखी थी| जिसके कारण उन्होंने गेंद को फील्ड कर लिया|
11:55 AM (एक घंटा पहले)
अगले बल्लेबाज़ रोवमन पॉवेल हैं...
11:54 AM (एक घंटा पहले)
12.3: रॉस्टन चेज को बेंजामिन मैनेंटी, आउट!! कैच आउट!! इसी के साथ 64 रनों की साझेदारी का हुआ अंत!! रॉस्टन चेज 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! बेंजामिन मैनेंटी के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर हवा में शॉट लगाया| तभी वहां मौजूद फील्डर एंथोनी जोसेफ मोस्का ने कोई गलती नहीं करते हुए अपने दोनों हाथों से कैच पकड़ा| 95/3 वेस्ट इंडीज़|
11:54 AM (एक घंटा पहले)
12.2: रॉस्टन चेज को बेंजामिन मैनेंटी, चौका! इनफील्ड के ऊपर से गेंद को लॉफ्ट करते हुए अपने लिए एक बाउंड्री हासिल की|
11:53 AM (एक घंटा पहले)
12.1: शाइ होप को बेंजामिन मैनेंटी, स्क्वायर लेग की ओर खेला गया पुल शॉट, एक रन मिला|
11:52 AM (एक घंटा पहले)
Score 90/2
Batsman शाइ होप 64(39b 6*4 3*6)
Bowler ग्रांट स्टीवर्ट 2-0-11-0
11.6: शाइ होप को ग्रांट स्टीवर्ट, लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया है|
11:51 AM (एक घंटा पहले)
11.5: रॉस्टन चेज को ग्रांट स्टीवर्ट, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
11:50 AM (एक घंटा पहले)
11.4: रॉस्टन चेज को ग्रांट स्टीवर्ट, कैच ड्रॉप!! रॉस्टन चेज को 17 रनों के स्कोर पर मिला जीवनदान यहाँ पर!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर खेलने का प्रयास किया| ऐसे में बल्ले का टॉप एज लेकर गेंद पॉइंट की तरफ गई| तभी वहां मौजूद फील्डर ने उल्टा भागकर कैच पकड़ने का प्रयास किया लेकिन गेंद उनके हाथ में लगकर ज़मीन पर गिरी| बल्लेबाजों ने भागकर 2 रन लिया|
11:50 AM (एक घंटा पहले)
11.3: शाइ होप को ग्रांट स्टीवर्ट, ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने शॉट खेलकर एक रन लिया|
11:49 AM (एक घंटा पहले)
11.2: रॉस्टन चेज को ग्रांट स्टीवर्ट, विकेट लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
11:49 AM (एक घंटा पहले)
11.1: रॉस्टन चेज को ग्रांट स्टीवर्ट, क्रीज़ में जाकर गेंद को स्टीयर किया लेकिन सीधा फील्डर की ओर मार बैठे| रन नहीं हुआ|
11:47 AM (एक घंटा पहले)
Score 84/2
Batsman शाइ होप 62(37b 6*4 3*6)
Bowler कृष्ण कलुगामगे 2-0-14-0
10.6: शाइ होप को कृष्ण कलुगामगे, छक्का!! इसी के साथ दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी पूरी हुई है!! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी छह रनों के लिए|
11:47 AM (एक घंटा पहले)
10.5: शाइ होप को कृष्ण कलुगामगे, गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड करना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को जा लगी| रन नहीं हुआ|
11:47 AM (एक घंटा पहले)
10.4: रॉस्टन चेज को कृष्ण कलुगामगे, आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑन की तरफ खेलकर एक रन लिया|
11:46 AM (एक घंटा पहले)
10.3: रॉस्टन चेज को कृष्ण कलुगामगे, हल्का सा गेंद को पुश किया लेकिन गैप नहीं मिला|
11:46 AM (एक घंटा पहले)
10.2: रॉस्टन चेज को कृष्ण कलुगामगे, कवर ड्राइव किया गया लेकिन रन का मौका नही बन सका|
11:45 AM (एक घंटा पहले)
10.1: शाइ होप को कृष्ण कलुगामगे, बल्लेबाज़ ने स्क्वायर कट करते हुए एक रन हासिल किया|
11:44 AM (एक घंटा पहले)
Score 76/2
Batsman रॉस्टन चेज 15(16b 1*4 0*6)
Bowler जेजे स्मट्स 3-0-17-0
9.6: रॉस्टन चेज को जेजे स्मट्स, चौका!! खूबसूरत शॉट बल्लेबाज़ द्वारा देखने को मिला यहाँ पर!! ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने जगह बनाकर एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में खेला| ऐसे में गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा की ओर चार रनों के लिए|
11:44 AM (एक घंटा पहले)
9.5: रॉस्टन चेज को जेजे स्मट्स, फ्रंट फुट पर रहकर बल्लेबाज़ ने इस गेंद को कवर की ओर ड्राइव कर दिया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
11:43 AM (एक घंटा पहले)
9.4: शाइ होप को जेजे स्मट्स, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
11:43 AM (एक घंटा पहले)
9.3: शाइ होप को जेजे स्मट्स, लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर गेंद को डिफेंड कर दिया|
11:43 AM (एक घंटा पहले)
9.2: रॉस्टन चेज को जेजे स्मट्स, आगे आकर गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ़ की ओर खेला| फील्डर के पास एक टप्पा खाकर गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|
11:42 AM (एक घंटा पहले)
9.1: शाइ होप को जेजे स्मट्स, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
11:41 AM (एक घंटा पहले)
Score 69/2
Batsman शाइ होप 53(31b 6*4 2*6)
Bowler कृष्ण कलुगामगे 1-0-6-0
8.6: शाइ होप को कृष्ण कलुगामगे, बैक फुट से गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर शॉट लगाया जहाँ से एक रन मिल गया|
11:41 AM (एक घंटा पहले)
8.5: रॉस्टन चेज को कृष्ण कलुगामगे, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
11:41 AM (एक घंटा पहले)
8.4: शाइ होप को कृष्ण कलुगामगे, डीप कवर्स की ओर बल्लेबाज़ ने ड्राइव करते हुए एक रन निकाला|
11:40 AM (एक घंटा पहले)
8.3: रॉस्टन चेज को कृष्ण कलुगामगे, ऑफ साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन लिया|
11:40 AM (एक घंटा पहले)
8.2: शाइ होप को कृष्ण कलुगामगे, बैक फुट से बल्लेबाज़ ने कट शॉट लगाना चाहा| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
11:39 AM (एक घंटा पहले)
8.1: रॉस्टन चेज को कृष्ण कलुगामगे, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ के अंदर जाकर गेंद को पंच किया और एक रन हासिल किया|
11:39 AM (एक घंटा पहले)
गेंदबाज़ी में बदलाव, कृष्ण कलुगामगे को थमाई गई है गेंद यहाँ पर...
11:38 AM (एक घंटा पहले)
Score 63/2
Batsman रॉस्टन चेज 7(10b 0*4 0*6)
Bowler जेजे स्मट्स 2-0-10-0
7.6: रॉस्टन चेज को जेजे स्मट्स, बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|
11:37 AM (एक घंटा पहले)
7.5: शाइ होप को जेजे स्मट्स, सिंगल!! इसी के साथ कप्तान शाइ होप ने अपना अर्धशतक यहाँ पर पूरा किया है!! आगे की गेंद को बल्लेबाज़ ने लॉन्ग ऑफ की ओर शॉट खेलकर एक रन लिया है|
11:37 AM (एक घंटा पहले)
7.4: रॉस्टन चेज को जेजे स्मट्स, लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने खेलकर एक रन निकाला है|
11:37 AM (एक घंटा पहले)
7.3: रॉस्टन चेज को जेजे स्मट्स, बैक फुट से पंच तो किया लेकिन गैप हासिल नहीं कर पाए|
11:36 AM (एक घंटा पहले)
7.2: शाइ होप को जेजे स्मट्स, लॉन्ग ऑफ की तरफ बल्लेबाज़ ने शॉट लगाकर एक रन लिया है|
11:36 AM (एक घंटा पहले)
7.1: रॉस्टन चेज को जेजे स्मट्स, फ्रंट फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिला|
11:35 AM (एक घंटा पहले)
Score 58/2
Batsman शाइ होप 48(26b 6*4 2*6)
Bowler बेंजामिन मैनेंटी 1-0-10-0
6.6: शाइ होप को बेंजामिन मैनेंटी, पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर फ्लिक शॉट लगाकर तेज़ी से 2 रन पूरा किया|
11:34 AM (एक घंटा पहले)
6.5: रॉस्टन चेज को बेंजामिन मैनेंटी, लेग साइड की ओर गेंद को बल्लेबाज़ ने फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
11:34 AM (एक घंटा पहले)
6.4: रॉस्टन चेज को बेंजामिन मैनेंटी, ओहो!!! रिवर्स स्वीप खेला गया लेकिन सीधा फील्डर की ओर, रन नहीं मिला|
11:34 AM (एक घंटा पहले)
6.3: शाइ होप को बेंजामिन मैनेंटी, बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
11:33 AM (एक घंटा पहले)
6.2: शाइ होप को बेंजामिन मैनेंटी, छक्का! काफी शानदार शॉट| बल्लेबाज़ ने महज़ इसे अपनी टाइमिंग के साथ लॉफ्ट किया और गेंद सीमा रेखा के पार जा गिरी|
11:33 AM (एक घंटा पहले)
6.1: शाइ होप को बेंजामिन मैनेंटी, क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|
11:29 AM (एक घंटा पहले)
Score 48/2
Batsman शाइ होप 39(22b 6*4 1*6)
Bowler ग्रांट स्टीवर्ट 1-0-5-0
5.6: शाइ होप को ग्रांट स्टीवर्ट, बैक फुट से फ्लिक करते हुए एक रन लिया|
11:29 AM (एक घंटा पहले)
5.5: रॉस्टन चेज को ग्रांट स्टीवर्ट, सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर जोर से खेलना चाहा| ऐसे में बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद थर्ड मैन की ओर गई जहाँ से एक रन मिल गया|
11:28 AM (एक घंटा पहले)
5.4: रॉस्टन चेज को ग्रांट स्टीवर्ट, डॉट गेंद!! ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर कट किया| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं आ सका|
11:28 AM (एक घंटा पहले)
5.3: शाइ होप को ग्रांट स्टीवर्ट, हलके हाथों से पुश करते हुए एक रन बटोरा|
11:27 AM (एक घंटा पहले)
5.2: रॉस्टन चेज को ग्रांट स्टीवर्ट, सिंगल!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने रोकना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद पैड्स को लगी और पॉइंट की तरफ गई जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
11:26 AM (एक घंटा पहले)
5.1: शाइ होप को ग्रांट स्टीवर्ट, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
11:25 AM (एक घंटा पहले)
Score 43/2
Batsman शाइ होप 36(19b 6*4 1*6)
Bowler थॉमस ड्रेका 2-0-22-1
4.6: शाइ होप को थॉमस ड्रेका, बल्लेबाज़ ने पीछे जाकर क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए गेंद को स्क्वायर लेग की तरफ खेला| जबतक गेंद वापिस आती तीन रन चुरा लिए गए|
11:24 AM (एक घंटा पहले)
4.5: शाइ होप को थॉमस ड्रेका, अच्छा डिफेंड!! इस बार पटकी हुई गेंद थी जो बल्लेबाज़ के लिए अंदर की तरफ आ रही थी| ऐसे में बल्लेबाज़ ने समझदारी के साथ उसे खेला|
11:24 AM (एक घंटा पहले)
4.4: शाइ होप को थॉमस ड्रेका, चौका!! शानदार फ्लिक शॉट बल्लेबाज़ के बल्ले से देखने को मिला!! पैरों पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया मिड विकेट बाउंड्री की तरफ|गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|
11:23 AM (एक घंटा पहले)
4.3: शाइ होप को थॉमस ड्रेका, चौका!! होप ने लगाया बाउंड्री यहाँ पर!! इस बार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डीप पॉइंट की ओर शॉट लगाया| गेंद सीधा बाउंड्री लाइन की तरफ गई चार रनों के लिए|
11:22 AM (एक घंटा पहले)
4.2: रॉस्टन चेज को थॉमस ड्रेका, इस बार बल्लेबाज़ ने क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल करते हुए पंच किया एक रन के लिए|
11:22 AM (एक घंटा पहले)
अगले बल्लेबाज़ रॉस्टन चेज हैं...
11:21 AM (एक घंटा पहले)
4.1: शिमरन हेटमायर को थॉमस ड्रेका, आउट!! कैच आउट!! इस बार शिमरन हेटमायर 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! थॉमस ड्रेका के हाथ लगी पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई आउटस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर जोर से खेलना चाहा| तभी बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर हवा में गई| तभी वहां मौजूद फील्डर जेजे स्मट्स ने अपने दाहिने ओर डाईव लगाकर एक शानदार कैच पकड़ा| 31/2 वेस्ट इंडीज़|
11:20 AM (एक घंटा पहले)
Score 31/1
Batsman शाइ होप 25(15b 4*4 1*6)
Bowler अली हसन 2-0-16-1
3.6: शाइ होप को अली हसन, छक्का!! इसी के साथ हुई ओवर की समाप्ति!! ऐसे में इस मैच का पहला सिक्स शाइ होप के बल्ले से आया है!! छोटी डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर पुल शॉट लगाया| बॉल गई सीधा स्टैंड्स में छह रनों के लिए|
11:19 AM (एक घंटा पहले)
3.5: शाइ होप को अली हसन, चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
11:18 AM (एक घंटा पहले)
3.4: शाइ होप को अली हसन, प्ले एंड मिस!!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कट करना चाहा| तभी बॉल टप्पा खाकर तेज़ी से आउटस्विंग हुई और बल्ले को बीट करती हुई कीपर के दस्तानों में गई, रन नहीं आया|
11:18 AM (एक घंटा पहले)
3.3: शाइ होप को अली हसन, इस दफ़ा विकेट लाइन पर पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की तरफ खेला| गेंदबाज़ ने गेंद पर अपनी नज़रें जमाई रखी थी| जिसके कारण उन्होंने गेंद को फील्ड कर लिया|
11:17 AM (एक घंटा पहले)
3.2: शाइ होप को अली हसन, बेहतरीन टाइमिंग के साथ गेंद को पंच किया लेकिन गैप नहीं मिला|
11:17 AM (एक घंटा पहले)
3.1: शाइ होप को अली हसन, चौका!! ऑफ़ स्टम्प की लाइन पर डाली गई फुल लेंथ बॉल| बल्लेबाज़ ने दूर से ही पैर निकालकर गेंद की लाइन के पीछे बल्ला लाया और ड्राइव किया डीप कवर्स की ओर| गेंद गोली की रफ़्तार से सीमा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए|
11:16 AM (2 घंटे पहले)
Score 17/1
Batsman शिमरन हेटमायर 1(3b 0*4 0*6)
Bowler थॉमस ड्रेका 1-0-10-0
2.6: शिमरन हेटमायर को थॉमस ड्रेका, मिड ऑन की तरफ बल्लेबाज़ ने शॉट खेला| फील्डर के पास टप्पा खाकर गई गेंद| रन नहीं हुआ|
11:15 AM (2 घंटे पहले)
2.6: शिमरन हेटमायर को थॉमस ड्रेका, वाइड!!! लेग स्टंप के काफी बाहर डाली गई गेंद को अम्पायर ने वाइड करार दिया|
11:14 AM (2 घंटे पहले)
2.5: शाइ होप को थॉमस ड्रेका, सिंगल!! ऑफ स्टंप के बाहर की गेंद को कट करना चाहा| ऐसे में बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद एक टप्पा खाकर कीपर की तरफ गई जहाँ से बल्लेबाजों ने भागकर एक रन लिया|
11:13 AM (2 घंटे पहले)
2.4: शाइ होप को थॉमस ड्रेका, चौका! फील्डर के ऊपर से हवा में गेंद को लॉफ्ट किया कवर्स की तरफ| बॉल सीमा रेखा पार कर गई चार रनों के लिए|
11:13 AM (2 घंटे पहले)
2.3: शाइ होप को थॉमस ड्रेका, पटकी हुई गेंद को बल्लेबाज़ ने ऑफ साइड की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं हुआ|
11:12 AM (2 घंटे पहले)
2.2: शाइ होप को थॉमस ड्रेका, इस बार आउटस्विंग हुई गेंद और बल्लेबाज़ चारो खाने चित हो गए| ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने पॉइंट की ओर खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद की लाइन में अपने बल्ले को नहीं ला सके| इसी बीच बॉल गई सीधा कीपर के दस्तानों में जहाँ से रन नहीं मिल पाया|
11:11 AM (2 घंटे पहले)
2.1: शाइ होप को थॉमस ड्रेका, चौका!! इस मुकाबले की पहली बाउंड्री शाइ होप के बल्ले से आई है!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने डीप कवर्स की ओर ड्राइव किया| ऐसे में गैप में गई गेंद सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए|
11:11 AM (2 घंटे पहले)
गेंदबाज़ी में बदलाव, थॉमस ड्रेका के हाथों में थमाई गई बॉल...
11:09 AM (2 घंटे पहले)
Score 7/1
Batsman शाइ होप 2(4b 0*4 0*6)
Bowler अली हसन 1-0-2-1
1.6: शाइ होप को अली हसन, सिंगल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! इस बार पैड्स लाइन की गेंद को बल्लेबाज़ ने लेग साइड की ओर फ्लिक करते हुए एक रन लिया है|
11:09 AM (2 घंटे पहले)
1.5: शाइ होप को अली हसन, डॉट गेंद!! बल्लेबाज़ ने हलके हाथों से इस बार ऑफ साइड की ओर पुश किया लेकिन गेंद टप्पा खाती हुई वहां मौजूद फील्डर तक गई| रन नहीं मिल पाया|
11:08 AM (2 घंटे पहले)
1.4: शाइ होप को अली हसन, गुड लेंथ पर पटकी गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने बैक फुट से डिफेंड कर दिया| रन का मौका नहीं बन पाया|
11:08 AM (2 घंटे पहले)
1.3: शिमरन हेटमायर को अली हसन, कवर्स की ओर गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल लिया|
11:07 AM (2 घंटे पहले)
1.2: शिमरन हेटमायर को अली हसन, इस बार बल्लेबाज़ ने गेंद की लाइन को परखा और समझदारी दिखाते हुए हलके हाथों से उसे कवर की ओर पुश कर दिया| फील्डर वहां मौजूद, रन का मौका नहीं बन सका|
11:05 AM (2 घंटे पहले)
अगले बल्लेबाज़ शिमरन हेटमायर हैं...
11:04 AM (2 घंटे पहले)
1.1: ब्रैंडन किंग को अली हसन, आउट!! कैच आउट!! वेस्ट इंडीज़ टीम को लगता हुआ पहला बड़ा झटका!! इसी बीच इटली टीम का रिव्यु हुआ सफ़ल!! ब्रैंडन किंग 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं!! अली हसन को मिली पहली विकेट| गुड लेंथ पर डाली गई तेज़ गति की इनस्विंग गेंद को बल्लेबाज़ ने रोकने का प्रयास किया| तभी बॉल टप्पा खाकर अंदर की तरफ आई और बल्ले के करीब से होकर गेंद कीपर जियान-पिएरो मीडे के दस्तानों में गई| जिसके बाद कैच की हुई अपील, अम्पायर ने नकारा| जिसके बाद फील्डिंग टीम के कप्तान ने रिव्यु लिया| ऐसे में थर्ड अम्पायर ने अल्ट्रा एज में चेक किया तो पता लगा कि बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर गेंद कीपर तक गई थी| आउट आया थर्ड अम्पायर का फ़ैसला| 5/1 वेस्ट इंडीज़| 
11:04 AM (2 घंटे पहले)
दूसरे छोर से गेंदबाज़ी करने अली हसन आए हैं...
11:03 AM (2 घंटे पहले)
Score 5/0
Batsman ब्रैंडन किंग 4(5b 0*4 0*6)
Bowler जेजे स्मट्स 1-0-5-0
0.6: ब्रैंडन किंग को जेजे स्मट्स, सिंगल!! विकेट लाइन की गेंद को इस बार बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर पुश करते हुए एक रन लिया है|
11:02 AM (2 घंटे पहले)
0.5: ब्रैंडन किंग को जेजे स्मट्स, विकेट लाइन पर डाली गई स्पिन गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधे बल्ले से सामने की ओर पुश किया| गेंदबाज़ ने बॉल को खुद ही फील्ड कर लिया|
11:02 AM (2 घंटे पहले)
0.4: ब्रैंडन किंग को जेजे स्मट्स, दुग्गी!! इस बार गुड लेंथ पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने बैक फुट से मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए 2 रन हासिल किया है|
11:01 AM (2 घंटे पहले)
0.3: शाइ होप को जेजे स्मट्स, बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रहकर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|
11:01 AM (2 घंटे पहले)
0.2: ब्रैंडन किंग को जेजे स्मट्स, सिंगल!! इसी के साथ ब्रैंडन किंग ने अपना और टीम का खाता यहाँ पर खोला है!! बैक फुट से गेंद को पंच किया, एक रन मिल गया|
11:00 AM (2 घंटे पहले)
0.1: ब्रैंडन किंग को जेजे स्मट्स, डॉट गेंद!! इसी के साथ हुई मुकाबले की शुरुआत!! आगे डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने कवर की ओर पुश किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आ सका|
10:57 AM (2 घंटे पहले)
राष्ट्रगान के बाद दोनों ही फील्ड अम्पायर के साथ इटली टीम गेंदबाज़ी करने मैदान पर उतर चुकी है जबकि वेस्ट इंडीज़ के लिए सलामी बल्लेबाज़ी का भार ब्रैंडन किंग और शाइ होप के कन्धों पर होगा| वहीं इटली के लिए पहला ओवर लेकर जेजे स्मट्स तैयार... 
10:51 AM (2 घंटे पहले)
...राष्ट्रगान जारी है...
10:35 AM (2 घंटे पहले)
इटली (प्लेइंग इलेवन) - जस्टिन मोस्का, एंथोनी जोसेफ मोस्का, सैयद नकवी, जेजे स्मट्स, हैरी मैनेंटी (कप्तान), बेंजामिन मैनेंटी, जियान-पिएरो मीडे (विकेट कीपर), ग्रांट स्टीवर्ट, कृष्ण कलुगामगे, थॉमस ड्रेका, अली हसन|
10:35 AM (2 घंटे पहले)
वेस्ट इंडीज (प्लेइंग इलेवन) - ब्रैंडन किंग, शाइ होप (कप्तान और विकेट कीपर), शिमरन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, रॉस्टन चेज, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ|
10:33 AM (2 घंटे पहले)
टॉस - इटली की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया है...
10:02 AM (3 घंटे पहले)
फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में ज्यादा देरी नहीं...
10:00 AM (3 घंटे पहले)
तो वेस्ट इंडीज़ के लिए कप्तान शाइ होप, शिमरन हेटमायर, ब्रैंडन किंग, रोवमन पॉवेल, शरफ़ेन रदरफ़ोर्ड और रोमारियो शेफर्ड आतिशी शॉट लगाते हुए दिखाई दे सकते हैं| जबकि गेंदबाजी में अकील होसैन, जेसन होल्डर, शमर जोसफ और गुडाकेश मोती अपना जलवा बिखेरना चाहेंगे| वहीँ दूसरी तरफ इटली के लिए बल्लेबाजी में अन्थोनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जे जे स्मट्स, जसप्रीत सिंह पर काफी कुछ निर्भर करेगा वहीँ गेंदबाजी में अली हसन, बेन मनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट और थॉमस ड्राका अपनी गेंदों से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाते हुए नजर आयेंगे| तो अब देखना ये है कि यहाँ से कौन सी टीम जीत हासिल करते हुए आगे की तरफ बढ़ती है|
10:00 AM (3 घंटे पहले)
हैलो एंड वेलकम दोस्तों स्वागत है आपका आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप के 37वें मुकाबले में हमारे साथ जो अब से कुछ ही देर में वेस्ट इंडीज और इटली के बीच कोलकाता में खेला जाएगा| दोनों टीमों के लिए ये उनका चौथा मुकाबला होगा| कैरेबियाई टीम तीन में से तीन जीत के साथ सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है जबकि इटली को तीन मैच में महज एक ही जीत हाथ लगी है जिसकी वजह से वो सुपर-8 की रेस से एलिमिनेट हो चुकी हैं| फिलहाल दोनों ही दल के खिलाड़ी वार्म अप करते हुए दिखाई दे रहे हैं। टॉस और प्लेइंग-XI आने में अब एक नजर इस मैच के अहम खिलाड़ियों पर डाली जाए|
9:58 AM (3 घंटे पहले)
...मैच डे...
*यह ब्लॉग ऑटोमेटेड फीड के ज़रिए अपडेट हो रहा है. इसे आजतक डिजिटल की एडिटोरियल टीम की ओर से एडिट नहीं किया जा रहा.
Advertisement
Advertisement