scorecardresearch
 

India VS England: सेमीफाइनल में भारत का हौसला बढ़ाने पहुंचे सेलेब्स, बेटी राहा के साथ दिखे रणबीर-आलिया

भारत-इंग्लैंड के बीच मुंबई में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में बॉलीवुड सितारों का मेला लग गया. अनिल कपूर, रणबीर कपूर, और आलिया भट्ट को इस दौरान देखा गया.

Advertisement
X
भारत का सपोर्ट करने पहुंचे सेलेब्स (Photo: PTI/social media)
भारत का सपोर्ट करने पहुंचे सेलेब्स (Photo: PTI/social media)

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम गुरुवार यानी 5 मार्च को खेले गए ICC मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड के सामने बड़ा टारगेट रखा है. वहीं इस मैच को देखने के लिए कई बॉलीवुड के कई सितारे   वानखेड़े स्टेडियम में इंडिया को सपोर्ट करने पहुंचे है. 

इंडिया वर्सेज इंग्लैंड सेमी-फाइनल मैच ने न सिर्फ क्रिकेट फैन्स को बल्कि कई सेलिब्रिटीज को भी अट्रैक्ट किया है, जो इस हाई-स्टेक मैच को देखने आए थे.

रणबीर कपूर-आलिया और राहा
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर अपनी पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ वानखेड़े स्टेडियम पहुंचीं. इस दौरान दोनों कपल की बेटी राहा कपूर भी साथ थी. तीनों को ही इंडिया के लिए चीयर अप करते देखा गया. 

अनिल कपूर और वरुण धवन भी दिखे
आलिया-रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर और वरुण धवन भी वानखेड़े स्टेडियम में पहुंचे. पूरे मैच के दौरान दोनों ही सितारों को साथ देखा गया. हर चौके और छक्के पर दोनों ने भारत को चियर अप किया.

अहान शेट्टी दिखे केएल राहुल के साथ
इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्टर अहान शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल की मौजूदगी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. स्टैंड्स में बैठे इन दोनों सितारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई हैं.

 

Advertisement


इंडिया-इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल
मुंबई के वानखेड़े में खेला जा रहा यह सेमीफाइनल मैच दोनों ही टीमों के लिए 'करो या मरो' की स्थिति वाला है. इस बड़े मैच में भारतीय फैंस को अपनी टीम से फाइनल में पहुंचने की पूरी उम्मीद है. सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या टीम इंडिया इस चुनौतीपूर्ण मुकाबले को जीतकर फाइनल का टिकट पक्का कर पाती है या नहीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement