वानखेड़े में टीम इंडिया को चीयर करती दिखीं ईशा अंबानी, नीली जर्सी में छाया बेटा कृष्णा 

06 March 2026

Photo: ITG

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के रोमांच के बीच जब टीम इंडिया मैदान पर हो तो पूरा देश की सांसें थम जाती हैं. हाल ही में वंखेडे स्टेडियम में इंग्लैंड और इंडिया के बीच हुए सेमिफाइनल में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला.

Photo:  AP

लेकिन ये दिन क्रिकेट फैंस के लिए बहुत खास था, क्योंकि कई सेलेब्स मैच देखने आए थे. स्टैंड्स की रौनक तब और बढ़ गई जब ईशा अंबानी टीम इंडिया को सपोर्ट करने पहुंचीं.

Photo: PTI

ईशा को अपनी सास डॉ. स्वाति पीरामल और नन्हे बेटे कृष्णा पीरामल के साथ स्टेडियम में स्पॉट किया गया था. सेमीफाइनल के इस महामुकाबले में अंबानी और पीरामल परिवार की ये 'फैमिली आउटिंग' सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

Photo:  Instagram(Screengrab)

रॉयल लुक्स से चर्चा बटोरने वाली ईशा अंबानी इस बार बेहद सिंपल और कैजुअल अवतार में नजर आईं. उन्होंने नीले और सफेद रंग की चेक शर्ट के साथ डेनिम जींस कैरी की थी.

Photo:  Instagram/Viralbhayani(Screengrab)

खुले बाल और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान के साथ ईशा का ये लुक 'कूल मॉम' वाइब्स दे रहा था. पैपराजी को देखते ही उन्होंने बड़े ही ग्रेस के साथ स्माइल किया.

Photo:  Instagram(Screengrab)

मैच के दौरान ईशा अंबानी और उनकी सास डॉ. स्वाति पीरामल के बीच की बॉन्डिंग भी साफ नजर आई. डॉ. स्वाति ने इस खास मौके पर स्पोर्ट्स स्पिरिट दिखाते हुए टीम इंडिया की जर्सी पहनी थी.

Photo:  Instagram(Screengrab)

सास-बहू की ये जोड़ी लोगों के बीच बेशक चर्चा का विषय रही हो, लेकिन पूरी लाइमलाइट ईशा अंबानी के बेटे कृष्णा पीरामल ने चुरा ली.

Photo:  Instagram(Screengrab)

अपनी दादी की तरह ही नन्हे कृष्णा को टीम इंडिया की नीली जर्सी पहने स्पॉट किया गया. अपनी नैनी की गोद में कृष्णा बड़ी ही मासूमियत के साथ इधर-उधर देख रहा था.

Photo:  Instagram(Screengrab)

भारतीय जर्सी में सजे कृष्णा की इन तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है और लोग उन्हें टीम इंडिया का 'नन्हा चीयरलीडर' बता रहे हैं.

Photo:  Instagram(Screengrab)

Read Next