scorecardresearch
 

IPL 2026 में सख्ती, मैच डे प्रैक्टिस बैन, फैमिली एंट्री सीमित, नहीं माने नियम तो BCCI ठोकेगा जुर्माना

IPL 2026 के लिए BCCI ने सख्त नियम लागू किए हैं. मैच डे पर प्रैक्टिस पूरी तरह बैन रहेगी, खिलाड़ियों को टीम बस से ही सफर करना होगा और परिवार की एंट्री सीमित कर दी गई है. LED बोर्ड, ड्रेस कोड और स्टाफ लिमिट पर भी नियम सख्त किए गए हैं. नियम तोड़ने पर चेतावनी और जुर्माना दोनों का प्रावधान है.

Advertisement
X
आईपीएल 2026 से पहले कई न‍ियम कानून लागू हुए हैं(Getty)
आईपीएल 2026 से पहले कई न‍ियम कानून लागू हुए हैं(Getty)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2026 के लिए नई और सख्त गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. इन नियमों का मकसद टूर्नामेंट में अनुशासन, रेगुलेट और ब्रॉडकास्ट क्वालिटी को बेहतर बनाना है.

सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब मैच के दिन किसी भी टीम को प्रैक्टिस करने की अनुमति नहीं होगी. BCCI ने यह फैसला पिच की गुणवत्ता बनाए रखने और व्यस्त शेड्यूल को बेहतर ढंग से मैनेज करने के लिए लिया है.

मैच डे पर  प्रैक्टिस पूरी तरह बैन हो गई है. अब टीमों को पहले से तैयारी करनी होगी. नई गाइडलाइंस के मुताबिक, टीमों को मैच से पहले तय ट्रेनिंग विंडो में ही तैयारी करनी होगी. मैच के दिन न तो नेट्स में अभ्यास होगा और ना ही मेन स्क्वॉयर पर कोई फिटनेस ड्रिल की जा सकेगी.

मुंबई के वानखेड़े स्टेड‍ियम जैसे बड़े वेन्यू पर प्रैक्टिस को लेकर खास नियम बनाए गए हैं. हर टीम को 2 नेट्स और मेन स्क्वॉयर  का एक साइड विकेट रेंज हिटिंग के लिए मिलेगा. अगर दोनों टीमें एक साथ अभ्यास करती हैं, तो उन्हें 2-2 विकेट दिए जाएंगे.

Advertisement

Cricbuzz की रिपोर्ट के मुताबिक, साथ ही ओपन नेट्स पूरी तरह बैन रहेंगे, दूसरी टीम के खाली विकेट का इस्तेमाल भी नहीं किया जा सकेगा, वहीं जल्दी खत्म होने पर भी विरोधी टीम की पिच का उपयोग मना रहेगा

फैमिली और फ्रेंड्स पर सख्ती, ड्रेसिंग रूम में एंट्री बैन
BCCI ने खिलाड़ियों के परिवार और दोस्तों की पहुंच को भी सीमित कर दिया है. अब  ड्रेसिंग रूम और फील्ड ऑफ प्ले पर केवल अधिकृत स्टाफ ही जा सकेगा, परिवार और दोस्त हॉस्पिटैलिटी एरिया से ही प्रैक्टिस देख पाएंगे, प्रैक्टिस के दौरान खिलाड़ियों के साथ ट्रैवल की अनुमति नहीं होगी. यह कदम टीम के माहौल को प्रोफेशनल बनाए रखने और ध्यान भटकने से रोकने के लिए उठाया गया है.

टीम बस से ही सफर अनिवार्य, निजी वाहन पर रोक
IPL 2026 में अब हर खिलाड़ी को स्टेडियम आने-जाने के लिए टीम बस का ही इस्तेमाल करना होगा. निजी गाड़ियों की अनुमति खत्म कर दी गई है. टीमें जरूरत पड़ने पर दो बैच में सफर कर सकती हैं. वहीं परिवार के सदस्य अलग वाहन से आएंगे यह नियम खासतौर पर लॉजिस्टिक्स और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है.

ब्रॉडकास्ट और प्रेजेंटेशन पर भी सख्त नजर
BCCI ने मैच के दौरान खिलाड़ियों के व्यवहार और ब्रॉडकास्ट विजिबिलिटी को लेकर भी सख्ती दिखाई है. खिलाड़ी LED बोर्ड पर डायरेक्टली गेंद नहीं मारेंगे, वहीं LED बोर्ड के सामने बैठने पर रोक लगा दी गई है. सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों के बैठने के लिए तय जगह होगी

Advertisement

आईपीएल 2026 में ये न‍ियम भी बदले 

  1. ऑरेंज और पर्पल कैप पहनना अनिवार्य होगा (कम से कम शुरुआती ओवर तक)
  2. पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन में फ्लॉपी हैट और स्लीवलेस जर्सी बैन
  3. नियम तोड़ने पर पहले चेतावनी, फिर जुर्माना
  4. मैच डे प्रोटोकॉल: लिमिटेड स्टाफ और सख्त चेकिंग
  5. मैच डे पर केवल 12 सपोर्ट स्टाफ (डॉक्टर समेत) की अनुमति
  6. हर स्टाफ को अपना एक्रेडिटेशन कार्ड लाना अनिवार्य
  7. पहली बार गलती पर चेतावनी, दूसरी बार फाइन

जर्सी नंबर बदलने पर भी नियम
अगर कोई खिलाड़ी अपनी जर्सी का नंबर बदलता है, तो उसे कम से कम 24 घंटे पहले BCCI को सूचित करना होगा. इससे ब्रॉडकास्ट और डिजिटल रिकॉर्ड्स में गड़बड़ी नहीं होगी.

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement