वलसाड
वलसाड (Valsad) भारत के राज्य गुजरात (Gujarat) का एक जिला है. जिले का प्रशासनिक मुख्यालय वलसाड शहर है. यह जिला गुजरात राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है. इस जिले की सीमाएं उत्तर में नवसारी, पश्चिम में खंभात की खाड़ी, दक्षिण और पश्चिम में महाराष्ट्र राज्य से मिलती हैं. इसका क्षेत्रफल 3,008 वर्ग किलोमीटर है (Geographical area).
वलसाड जिले के अंतर्गत एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Parliamentary Constituency) और 5 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (Assembly Constituency) हैं.
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक वलसाड जिले की जनसंख्या (Population) लगभग 17 लाख है और यहां हर एक वर्ग किलोमीटर में 567 लोग रहते हैं. इस जिले का लिंग अनुपात (Sex Ratio) प्रति 1000 पुरुष 922 महिला है. इस जिले की 78.55 फीसदी जनसंख्या साक्षर है जिसमें पुरूष साक्षरता दर 84.55 फीसदी और महिला साक्षरता दर 72.06 फीसदी है (Valsad Literacy).
ऐतिहासिक दृष्टि से इस जिले में स्थित संजन बंदरगाह बेहद महत्वपूर्ण है. पारसी समुदाय ने भारत में यहीं से प्रवेश किया था. पारसी समुदाय वलसाड जिले के पारदी तालुका के उडावडा में अपने प्रसिद्ध धार्मिक स्थान अग्नि मंदिर के साथ संजन बंदरगाह से पूरे भारत में फैला था. पारदी तालुका में स्वर्गीय ईश्वरभाई देसाई द्वारा शुरू किए गए खेड़ा सत्याग्रह और घास आंदोलन ने वलसाड को पूरी दुनिया में चर्चा में ला खड़ा किया था. वलसाड भारत के पूर्व प्रधान मंत्री मोरारजी देसाई का जन्म स्थान है (History of Valsad).
इस जिले में छत्रपति महाराज के किले के रूप में मशहूर परनेरा पर्वत है. नवरात्रि के दौरान आथम में बड़ा मेला लगता है. इस पर्वत पर हजारों तीर्थयात्री चंद्रिका माताजी, कालिका माताजी, हनुमानजी मंदिर, शंकर भगवान मंदिर दर्शन करने आते हैं. इस जिले में एक प्राचीन जैन तीर्थ स्थान है, जहां लगातार तीर्थयात्रियों की भीड़ रहती है (Tourist Places of Valsad).
वलसाड जिला वलसादी आफुस आम, विश्व प्रसिद्ध रासायनिक कारखानों, वापी में सबसे बड़ा औद्योगिक एस्टेट, प्रसिद्ध वलसाडी सागौन-लकड़ी के लिए प्रसिद्ध है.
गुजरात के वलसाड जिले के वापी स्थित चला इलाके में दूध चोरी की वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है. आलोक कॉलोनी के नरेश किराना स्टोर के बाहर रखा दूध का कैन एक अज्ञात शख्स तड़के सुबह उठाकर फरार हो गया. दुकान मालिक ने CCTV फुटेज देखने के बाद वापी डूंगरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.
गुजरात के वलसाड जिले के वापी स्थित चला इलाके में एक अज्ञात शख्स किराना दुकान के बाहर रखा दूध का कैन उठाकर फरार हो गया. चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हुई. दुकानदार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. एक महीने में इलाके में दूध चोरी की यह दूसरी वारदात है.
वलसाड जिले के वापी में कुत्ते को स्कूटी के पीछे बांधकर सड़क पर घसीटने का वीडियो वायरल होने से पशु प्रेमियों में नाराजगी है. यह घटना बलिठा इलाके में शुक्रवार रात पुलिस बिल्डिंग के पास की बताई जा रही है. पुलिस के डीएसपी के मुताबिक, अभी तक मामले में शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी.
गुजरात के वलसाड जिले के वापी में डॉग को स्कूटी के पीछे बांधकर सड़क पर घसीटने का वीडियो वायरल हुआ है. घटना के बाद पशु प्रेमियों ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है. पुलिस के मुताबिक, अभी तक शिकायत नहीं मिली है. वीडियो में जानें क्या है मामला.
गुजरात के वलसाड में सनसनीखेज कहानी सामने आई है. यहां एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मौके से एक सुसाइड नोट मिलने की बात सामने आई है. आरोप लग रहे हैं कि प्रिंसिपल ऑनलाइन काम और अतिरिक्त जिम्मेदारियों को लेकर परेशान थे. हालांकि शिक्षा विभाग ने अभी सुसाइड नोट की पुष्टि नहीं की है. पुलिस और विभाग मामले की जांच कर रहे हैं.
गुजरात के वलसाड जिले के वापी में इंसानियत की मिसाल देखने को मिली. औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी से रेस्क्यू किया गया बिनजहरीला सांप लगभग बेहोशी की हालत में था. उसकी हालत देखकर जीवदया प्रेमी संजय पवार ने उसे CPR देने की कोशिश की. उन्होंने सांप को मुंह से सांस दी. ऐसे में सांप बच गया.
अब बात करते हैं गुजरात में बारिश की कहर की.. लगातार हो रही बारिश के चलते गुजरात के कई जिलों में जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. अहमदाबाद से लेकर आणंद, भरूच और साबरकांठा तक भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की तस्वीरें सामने आई हैं. कहीं सड़कें तालाब बनीं, तो कहीं घरों और दुकानों में पानी घुस गया. वहीं मौसम विभाग ने राज्य में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है.
गुजरात में मॉनसून फिर सक्रिय है. अहमदाबाद समेत कई जिलों में भारी बारिश और जलभराव की स्थिति है. मौसम विभाग ने 8 जिलों में ऑरेंज और कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है. अगले 24-48 घंटे में भी भारी बारिश का अनुमान है. वीडियो में जानें इस मॉनसून के सीज़न में गुजरात पर ऐसा अटैक क्यों.
गुजरात के वलसाड जिले के वापी रेलवे स्टेशन पर सो रहे यात्री के हाथ से मोबाइल चोरी करने की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई. फुटेज में आरोपी पहले आसपास की गतिविधियों पर नजर रखता है और मौका मिलते ही मोबाइल लेकर फरार होने लगता है. हालांकि CCTV निगरानी के दौरान RPF और GRP की नजर उस पर पड़ गई. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
वलसाड में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती के बाद एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, 23 अगस्त को तिथल स्थित साईं बाबा मंदिर के पीछे सुनसान इलाके में तीन नाबालिगों ने वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता की मां की शिकायत पर POCSO एक्ट में केस दर्ज हुआ और तीनों किशोर हिरासत में लिए गए.
वलसाड जिले के कपराडा तालुका में शादी से लौट रहे परिवार की पिकअप पलटने से बड़ा हादसा हो गया. मौके पर 6 लोगों की मौत हुई, जबकि 2 ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. हादसे में 40 लोग घायल हुए हैं. चालक के स्टीयरिंग से नियंत्रण खोने से दुर्घटना हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश ने वलसाड और नवसारी में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं. कई इलाकों में लोग घंटों तक पानी में फंसे रहे. प्रशासन ने हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर दर्जनों लोगों को सुरक्षित निकाला.
वलसाड के संजाण में ज्वेलर्स की दुकान में चोरी करने पहुंचे बदमाशों की चालाकी उस वक्त धरी रह गई, जब स्थानीय लोगों ने उन्हें अंदर देखकर शटर बाहर से बंद कर दिया. फंसने के बाद आरोपियों ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन कोई रास्ता नहीं मिला. आखिरकार उन्होंने अपनी जान बचाने के लिए खुद पुलिस को फोन कर मदद मांगी.
गुजरात के वलसाड के संजान में ज्वेलरी शॉप में चोरी करने पहुंचे दो चोर स्थानीय लोगों के कारण दुकान के अंदर ही फंस गए. बाहर भीड़ जमा देखकर दोनों घबरा गए और अपनी सुरक्षा के लिए खुद 112 पर पुलिस को फोन कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों ने शटर खोलकर सरेंडर कर दिया. पुलिस ने दिनेश सोनकर और विपिन पाठक को गिरफ्तार कर चोरी की कोशिश के मामले में जांच शुरू कर दी.
गुजरात में बारिश सिर्फ बढ़ नहीं रही, बल्कि खतरा भी बढ़ा रही है. रेड अलर्ट के बीच जानिए आखिर कौन सा मौसम सिस्टम इसकी वजह बना और अगले 48 घंटे क्यों माने जा रहे हैं सबसे अहम.
वलसाड में हुई मूसलाधार बारिश से भारी नुकसान हुआ है. इस बारिश के कारण इलाके में बाढ़ सी स्थिति बन गई और सबसे ज्यादा तबाही भी यहीं हुई. 12,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाकर रेस्क्यू किया गया. बारिश के कारण लोगों को कई जगह असुविधा और परेशानी का सामना करना पड़ा.
गुजरात में कुदरत का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. नदियां उफान पर है और सड़कों पर दरिया बह रहा है. नवसारी और वलसाड में तो हालात ऐसे हैं कि बाढ़ में फंसे लोगों हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू करना पड़ रहा है.
लगातार बरसते बादल, पानी में डूबती सड़कें और राहत-बचाव में जुटी टीमें. गुजरात में आखिर ऐसा क्या हुआ कि कुछ घंटों की बारिश ने पूरे इलाके की रफ्तार थाम दी?
गुजरात के वलसाड में नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि कार अपनी लेन से उछलकर दूसरी लेन में जा पहुंची. पूरी घटना हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. टक्कर के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई. राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.
गुजरात के वलसाड जिले के एक गांव में भारी पानी की कमी के कारण लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है. यहां करोड़ों की लागत से बनी योजना के बावजूद नलों में पानी नहीं है.
वलसाड में एक बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है. जांच में सामने आया कि आरोपी उसका दामाद है. सास और दामाद के बीच कथित संबंध और शादी के दबाव को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के बाद आरोपी ने महिला की हत्या कर दी और शव नाले में फेंक दिया.