scorecardresearch
 

दुकान के बाहर रखी थीं दूध की पेटियां, चोर आया और चुरा ले गया- CCTV

गुजरात के वलसाड जिले के वापी स्थित चला इलाके में दूध चोरी की वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई है. आलोक कॉलोनी के नरेश किराना स्टोर के बाहर रखा दूध का कैन एक अज्ञात शख्स तड़के सुबह उठाकर फरार हो गया. दुकान मालिक ने CCTV फुटेज देखने के बाद वापी डूंगरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.

Advertisement
X
दुकान से दूध चुराकर भागता चोर. (Photo: Screengrabs)
दुकान से दूध चुराकर भागता चोर. (Photo: Screengrabs)

गुजरात के वलसाड जिले के वापी में चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. यहां चोरों की नजर अब दुकानों के बाहर रखे दूध के कैन (पेटी) पर भी है. चला इलाके की आलोक कॉलोनी में एक अज्ञात शख्स तड़के सुबह किराना दुकान के बाहर रखा दूध का कैन उठाकर फरार हो गया. चोरी की यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई.

जानकारी के मुताबिक, आलोक कॉलोनी में नरेश किराना स्टोर के बाहर दूध के कैन रखे हुए थे. तड़के सुबह एक शख्स वहां पहुंचा. उसने आसपास का जायजा लिया और फिर दुकान के बाहर रखा दूध का कैन उठाकर वहां से निकल गया. उसे शायद अंदाजा नहीं था कि उसकी यह हरकत दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो रही है.

बाद में जब दुकान मालिक को दूध चोरी होने का पता चला तो उन्होंने CCTV फुटेज खंगाला. इसमें एक अज्ञात शख्स दूध का कैन लेकर जाता दिखाई दिया. इसके बाद दुकान मालिक ने वापी डूंगरा पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई.

एक महीने में दूध चोरी की दूसरी वारदात
इस घटना ने इलाके के दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी है. इसकी वजह यह है कि चला इलाके की आलोक कॉलोनी में एक महीने के भीतर दूध चोरी की यह दूसरी घटना है. लगातार हो रही ऐसी वारदातों से दुकानदारों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं.

Advertisement

फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर CCTV फुटेज को जांच में शामिल किया है. पुलिस फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान करने और चोरी की इस वारदात से जुड़े तथ्यों का पता लगाने में जुटी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement