यूएस ओपन (US Open) को आधिकारिक तौर पर यूनाइटेड स्टेट्स ओपन टेनिस टूर्नामेंट कहा जाता है. यह चार ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंटों में से चौथा और अंतिम आयोजन है. यह टूर्नामेंट हर साल अगस्त और सितंबर में आयोजित किया जाता है. यूएस ओपन टूर्नामेंट फ्लशिंग मीडोज में खेला जाता है और वर्तमान में डेकोटर्फ II यानी ऐक्रेलिक सीमेंट फील्ड पर खेला जाता है, हालांकि इसे पहले घास और मिट्टी पर खेला जाता था.
यूएस ओपन 2023 के विजेता सर्बिया के नोवाक डोकोविच हैं. उन्होंने रूस के डेनियल मेदवेदेव को 6–3, 7–6(7–5), 6–3 से हराया था. वहीं महिला खेल में यूएस की कोको गौफ विजेता रहीं. उन्होंने बेलारूस की आर्यना सबालेंका को 2–6, 6–3, 6–2 से मात दी थी (US Open Champions 2023).
बात करें US Open 2024 तो इसका शेड्यूल की तो 26 अगस्त इसकी शरुआत है जिसमें अलग अलग समय पर पुरुष और महिला का राउंड होगा. 3 सितंबर को क्वार्टर फाइनल शरू होगा और 4 सितंबर को विमन डबल्स और मिक्स डबल्स क्वार्टर फाइनल होगा. 5 सितंबर को मिक्स डबल्स फाइनल खेला जाएगा. 5 सितंबर को ही महिला सेमीफाइनल मैच होगा. 6 सितंबर विमन डबल्स फाइनल खेला जाएगा.
6 सितंबर को पुरुष सेमीफाइनल 1 और 2 खाृेला जाएगा. 7 सितंबर मेन डबल्स फाइनल होगा. 7 सितंबर को ही महिला फाइनल भी होगा.
8 सितंबर पुरुष फाइनल मैच खेला जाएगा (US Open Schedule).
इस जीत के साथ अलेक्जेंडर ज्वेरेव के नाम अब कुल 26 करियर टाइटल्स हो चुके हैं. इसमें 2 ग्रैंडस्लैम टाइटल भी शामिल हैं. ज्वेरेव बोरिस बेकर के बाद यूएस ओपन जीतने वाले पहले जर्मन मेन्स टेनिस प्लेयर है. बोरिस बेकर ने 1989 में न्यूयॉर्क में खिताबी जीत हासिल की थी.
एलेना रिबाकिना ने इस साल दो ग्रैंड स्लैम टाइटल जीते. इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में भी खिताबी जीत हासिल की थी. ओवरऑल उनके करियर का ये तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है. 2022 में रिबाकिना ने विम्बलडन चैम्पियनशिप में भी विमेंस सिंगल्स खिताब जीता था.
बेन शेल्टन इससे पहले 2023 के यूएस ओपन में भी सेमीफाइनल तक पहुंचे थे, लेकिन तब उनका सफर वहीं खत्म हो गया था. इस बार उन्होंने उस प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए फाइनल में प्रवेश किया है. 2003 के बाद किसी अमेरिकी खिलाड़ी ने यूएस ओपन में मेन्स सिंगल्स टाइटल नहीं जीता है. अब शेल्टन इस सूखे को खत्म करना चाहेंगे. 2003 में एंडी रोडिक ने यह खिताब जीता था.
आर्यना सबालेंका के पास यूएस ओपन में लगातार तीसरी बार खिताब जीतने का मौका है, जबकि एलेना रिबाकिना न्यूयॉर्क में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की कोशिश करेंगी. रिबाकिना इस सीजन में ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत चुकी हैं और अब उनकी नजरें एक और बड़ी ट्रॉफी पर हैं.
अमेरिकी ओपन (US Open 2026) में बड़ा उलटफेर हुआ है. डिफेंडिंग चैम्पियन कार्लोस अल्कारेज को क्वार्टर फाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन ने पांच सेट के रोमांचक मुकाबले में हरा दिया. मुकाबला 4 घंटे 28 मिनट चला . शेल्टन ने निर्णायक सुपर टाईब्रेक 10-7 से जीतकर करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की.
US Open से लुसियानो डार्डेरी के बाहर होने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड ब्रियाना गुआग्लियार्डो सुर्खियों में हैं. मॉडल और प्रशिक्षित बैले डांसर ब्रियाना की डांस स्टूडियो से शेयर की गई बोल्ड तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर फैन्स का ध्यान खींच लिया. उनके ग्लैमरस अंदाज पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं.
US Open के चौथे दौर के मुकाबले में दर्दनाक चोट के बाद ऑस्ट्रिया की अनास्तासिया पोटापोवा कोर्ट पर गिर पड़ीं और आंसुओं में डूब गईं. उनकी दोस्त और प्रतिद्वंद्वी मिर्रा एंड्रीवा तुरंत मदद के लिए पहुंचीं. चोट के बावजूद पोटापोवा ने मैच पूरा किया, लेकिन हार के बाद दोनों के गले मिलने का भावुक पल पूरे स्टेडियम का दिल जीत गया.
US Open में आर्यना सबालेंका और कामिला राखिमोवा के मुकाबले के दौरान अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई. एक दर्शक के गांजा पीने की शिकायत के बाद सबालेंका ने अंपायर से खेल रुकवाने को कहा. तेज बदबू से परेशान वर्ल्ड नंबर-1 की शिकायत पर स्टेडियम स्टाफ को स्टैंड्स में भेजा गया. हालांकि, सबालेंका ने मैच जीतकर चौथे दौर में जगह बना ली.
US Open 2026 में आर्यना सबालेंका ने दूसरे दौर में पोलिना इयात्सेंको को 6-1, 6-1 से सिर्फ 53 मिनट में हराया. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्री-टूर्नामेंट 'पार्टी और मस्ती' को लेकर सवाल पूछे जाने पर वह भड़क गईं. सबालेंका ने कहा कि ब्रांड एक्टिविटीज का मतलब यह नहीं कि वह ट्रेनिंग नहीं कर रही थीं.
दुनिया की नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका US Open में अपनी आर-पार दिखती जालीदार ड्रेस को लेकर चर्चा में हैं. आलोचनाओं पर उन्होंने बेबाक जवाब देते हुए कहा, 'लोग क्या सोचते हैं, किसे परवाह? मुझे यह पसंद है.'
इस दिल तोड़ने वाली हार के बाद सबसे बड़ा सवाल नोवाक जोकोविच के भविष्य को लेकर है. उनकी पत्नी जेलेना और दोनों बच्चे भी मुकाबला देखने के लिए मौजूद थे. हार के बाद जोकोविच का भावुक होना इस पल को और खास बना गया. यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि न्यूयॉर्क में उनका यह आखिरी मुकाबला था.
46 साल की वीनस विलियम्स और 44 साल की सेरेना विलियम्स एक बार फिर US ( अमेरिकन) ओपन में साथ खेलती नजर आएंगी. दोनों बहनों को महिला डबल्स में वाइल्ड कार्ड मिला है. यह जोड़ी 1999 और 2009 में US ओपन चैम्पियन रह चुकी है. दोनों ने साथ मिलकर 14 ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताब और तीन ओलंपिक गोल्ड मेडल जीते हैं.
वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर ने दाएं घुटने की चोट के कारण US Open 2026 से नाम वापस ले लिया है. विम्बलडन खिताब जीतने के बाद से सिनर कोर्ट से दूर थे और मॉन्ट्रियल व सिनसिनाटी टूर्नामेंट भी नहीं खेले. पांच ग्रैंड स्लैम जीत चुके इटैलियन स्टार ने कहा कि उन्हें पूरी तरह फिट होने के लिए अभी और समय चाहिए.
22 साल के वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस स्टार कार्लोस अल्कारेज और ग्लैमर वर्ल्ड की मॉडल ब्रुक्स नेडर का नाम अब सबसे चर्चित लिंक-अप बन चुका है. बहन का कन्फर्मेशन,अल्कारेज का सिंगल स्टेटस और यूएस ओपन के दौरान सिनर कनेक्शन... सब मिलकर फैन्स के लिए हाई वोल्टेज ड्रामा तैयार कर रहे हैं.
कार्लोस अल्कारेज ने रविवार को यूएस ओपन फाइनल में जैनिक सिनर को 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से हराकर खिताब जीत लिया और फ्लशिंग मीडोज़ पर अपना दूसरा व कुल छठा ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया. यह लगातार तीसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल था जिसमें दोनों खिलाड़ी आमने-सामने आए.
स्पेन के स्टार खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ ने यूएस ओपन का खिताब जीत लिया है. फाइनल में दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी अल्काराज़ ने नंबर वन खिलाड़ी जैनिक सिनर को मात दी है. अल्काराज का ये छठा ग्रैंड स्लैम खिताब है. देखें दुनिया आजतक.
दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने यूएस ओपन 2025 के वूमेन्स सिंगल्स सेमीफाइनल में जेसिका पेगुला को हराया था. अब फाइनल में भी उन्होंने यूएसए की ही अमांडा अनिसिमोवा को पराजित कर खिताब जीत लिया.
यूएस ओपन 2025 के मेन्स सिंगल्स फाइनल में दुनिया के टॉप-2 टेनिस खिलाड़ियों की टक्कर होगी. ये दोनों खिलाड़ी लगातार तीसरी बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में भिड़ने जा रहे हैं.
US Open 2025: ब्रिटेन के जो सालिसबरी और नील स्कुप्स्की ने भारत के युकी भांबरी और माइकल वीनस को रोमांचक यूएस ओपन सेमीफाइनल में हराया. पहला सेट गंवाने के बाद ब्रिटिश जोड़ी ने वापसी करते हुए 6(2)-7, 7-6(5), 6-4 से जीत दर्ज की.
यूएस ओपन में युकी भांबरी और माइकल वीनस की जोड़ी अंतिम-चार में पहुंच चुकी है. 2015 के बाद किसी भारतीय टेनिस खिलाड़ी ने यूएस ओपन में खिताब जीता नहीं जीता है.
वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस प्लेयर यानिक सिनर का यूएस ओपन-2025 में जलवा जारी है. क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के बाद उनकी फोन लॉक स्क्रीन पर डेनिश मॉडल लैला हसनोविक की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया, जिससे उनके रिश्ते की अटकलें तेज हो गईं. 24 साल की लैला हसनोविक विम्बलडन और फ्रेंच ओपन में सिनर के प्लेयर बॉक्स में देखी जा चुकी हैं. पूर्व फॉर्मूला वन ड्राइवर मिक शूमाकर की पूर्व प्रेमिका हैं.