उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC), भारत के उत्तर प्रदेश राज्य का एक सरकारी निकाय है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के तहत प्रांतीय सिविल सेवा सहित विभिन्न सरकारी नौकरियों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कराता है. यह भारत के संविधान द्वारा स्थापित किया गया था. संविधान के भाग XIV के अनुच्छेद 315 से 323 के प्रावधानों के अनुसार, संघ और राज्यों के तहत सेवाएं शीर्षक से, संघ और प्रत्येक राज्य के लिए एक लोक सेवा आयोग प्रदान करते हैं.
UPPSC PCS Final Result 2024: कौशांबी के सिराथू निवासी सुनील मौर्य ने यूपी पीसीएस परीक्षा में 82वीं रैंक हासिल की है और कमर्शियल टैक्स अधिकारी बने. साधारण परिवार से आने वाले सुनील के पिता चाय-नाश्ते की दुकान चलाते हैं. आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने मेहनत जारी रखी. उनकी पढ़ाई कौशांबी, प्रयागराज और लखनऊ में हुई. इस सफलता से इलाके में खुशी है.
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में देवरिया के लार विकासखंड के दो सगे भाइयों, अभिषेक और अनिमेश सिंह ने एक साथ सफलता हासिल कर इतिहास रच दिया है. साधारण परिवार से आने वाले इन युवाओं की कामयाबी ने पूरे जिले को गौरवान्वित किया है, जिसके बाद बधाई देने वालों का तांता लगा है.
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने PCS-2025 मुख्य परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं, जो 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक प्रयागराज और लखनऊ में आयोजित होगी. परीक्षा दो सत्रों में होगी और कुल 27 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 11,403 अभ्यर्थी शामिल होंगे. प्रशासन ने परीक्षा की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं. अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की सलाह दी गई है.
मेरठ में पुलिस ने जिन राहुल कौशिक को फर्जी IAS बताकर गिरफ्तार किया था, अब उन्होंने खुद को 2008 बैच का UPSC पास अधिकारी होने के बहुत सारे सबूत पेश किए हैं. पुलिस का दावा है कि वह लोगों को आईएएस बनकर गुमराह करते थे. राहुल ने गृह मंत्रालय से जुड़े पहचान पत्र, ट्रेनिंग का प्रमाणपत्र, डाक विभाग का आईकार्ड भी दिखाकर कार्रवाई करने की बात कही है.
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा में 440वीं रैंक आने का झूठा दावा करने वाले बिहार के शेखपुरा के रंजीत कुमार यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसने बिना परीक्षा पास किए खुद को सफल अभ्यर्थी बताकर कई जगह सम्मान भी हासिल कर लिया था. जब लोगों ने आधिकारिक परिणाम जांचा तो पता चला कि असली चयन किसी अन्य उम्मीदवार का है. मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की.
बिहार के शेखपुरा के रंजीत ने खुद को UPSC में 440वीं रैंक हासिल करने वाला बताकर लोगों को चौंका दिया. गांव में उसका सम्मान हुआ, पुलिस और नेताओं ने भी बधाई दी, और वह मंच से मोटिवेशनल भाषण देने लगा. लेकिन जब रिजल्ट की जांच हुई तो पता चला कि यह दावा फर्जी है और असली रैंक कर्नाटक के एक उम्मीदवार को मिली है. खुलासा होते ही युवक मोबाइल बंद कर फरार हो गया.
UPSC Success Story: राजस्थान के बाड़मेर से निकले कृष्ण कुमार बिश्नोई की कहानी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है. उन्होंने विदेश में पढ़ाई की और संयुक्त राष्ट्र (UN) में शानदार सैलरी वाली नौकरी हासिल की, लेकिन देश सेवा के जुनून में सब कुछ छोड़कर यूपीएससी की तैयारी की और आईपीएस अधिकारी बने.
आज यूपीएससी 2025 का फाइनल रिजल्ट आया है. इसमें 8वें रैंक हासिल करने वाले टॉपर का नाम प्रक्षाल सेक्रेट्री है. इनके नाम में लगे इस टाइटल - 'सेक्रेट्री' ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है और इस टाइटल के पीछे की कहानी भी गजब है.
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार अनुज अग्निहोत्री ऑल इंडिया टॉपर बने हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश की आस्था जैन ने 9वीं और सुरभि यादव ने 14वीं रैंक हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है.
यूपीएससी सीएसई 2025 का फाइनल रिजल्ट आ गया है. अनुज अग्निहोत्री टॉपर बने हैं. चलिए जानते हैं इस बार के टॉप-10 लिस्ट में किनका नाम शामिल है.
UPSC का इंटरव्यू या पर्सनालिटी टेस्ट सिस्टम पर बड़ा बयान सामने आया है. केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एंव पेंशन राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में जानकारी दी है कि UPSC का इंटरव्यू या पर्सनालिटी टेस्ट सिस्टम में किसी तरह का कोई भेदभाव नहीं होता है.
यूपी लोक सेवा आयोग ने RO-ARO 2023 मेंस एग्जाम का शेड्यूल जारी कर लिया है. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी यहां देख सकते हैं कि परीक्षा कब से और कितने पालियों में आयोजित की जा रही है.
यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2026 की अधिसूचना जारी कर दी है और आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएशन डिग्री होना आवश्यक है और आयु सीमा 21 से 30 वर्ष तय की गई है.
यूपीपीएससी ने 2025 पीसीएस और एसीएफ/आरएफओ प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसइट uppsc.up.nic.in पर जाना होगा.
UPSC मेन्स परीक्षा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. 22 अगस्त 2025 को IAS-IPS बनने के लिए लिखित परीक्षा शुरू होने वाली है. यह उन छात्रों के लिए इम्तिहान की घड़ी है, जो वर्षों से इस परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं. पूरे साल मेहनत कर चुके अभ्यर्थियों ने नोट्स तैयार किए और गहन अध्ययन किया है. अब जबकि परीक्षा में केवल 2–3 दिन शेष हैं, ऐसे समय में पूरे सिलेबस को दोबारा पढ़ना या कुछ नया सीखने की कोशिश करना व्यावहारिक नहीं है. इन आखिरी दिनों में ज़रूरत है क्या पढ़ना चाहिए, किस तरह रिवीजन करना चाहिए और किन बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए. आइए आपको बताते हैं.
यूपीएससी अब जॉब रिक्तियों को लेकर सीधे यूनिवर्सिटी और कॉलेजों को ईमेल अलर्ट भेजेगा. इस नई प्रणाली को शुरू करने के पीछे मकसद ये है कि विभिन्न रिक्त पदों के लिए योग्य उम्मीदवार मिल सके. क्योंकि कई बार समय पर सूचना नहीं मिल पाने की वजह से सही पद के लिए सही कैंडिडेट भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो पाते हैं.
UPPSC TGT Teacher Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने टीजीटी पदों के लिए भर्ती का ऐलान किया है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
UPPSC Exam Calendar 2025 : यूपीपीएससी ने 2025 का अपना एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है. इसके साथ ही यूपीपीएससी प्रीलिम्स सहित पूरे साल होने वाली विभिन्न परीक्षाओं की तिथि और अन्य जानकारी दी गई है.
प्रदेश के सभी 75 जिलों में 1331 एग्जाम सेंटर्स पर इस परीक्षा को कराया जाएगा. दो शिफ्ट में एग्जाम कराया जाएगा. पीसीएस प्री परीक्षा में इस बार करीब 5,76,154 अभ्यर्थी शामिल होंगे. इस एग्जाम के लिए आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए थे.
UPPSC PCS & RO/ARO Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों को भड़काने और कानून व्यवस्था को बिगाड़ने के मामले में बड़ा एक्शन लिया है. कथित रूप से भ्रामक सूचना फैलाने के आरोप में चार टेलीग्राम चैनलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
यूपी पीसीएस परीक्षा 2024 अब अपने पुराने पैटर्न यानी 'वन डे वन शिफ्ट' में 22 दिसंबर 2024 को दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा.पीसीएस परीक्षा में अब नॉर्मलाइजेशन मेथड लागू नहीं होगा.