scorecardresearch
 

UPPSC PCS Mains 2025: 29 मार्च से शुरू होंगे मेन्स एग्जाम, एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने PCS-2025 मुख्य परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं, जो 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक प्रयागराज और लखनऊ में आयोजित होगी. परीक्षा दो सत्रों में होगी और कुल 27 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 11,403 अभ्यर्थी शामिल होंगे. प्रशासन ने परीक्षा की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं. अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने और सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की सलाह दी गई है.

Advertisement
X
UPPSC PCS मेन्स के एडमिट कार्ड जारी. (Photo: PTI)
UPPSC PCS मेन्स के एडमिट कार्ड जारी. (Photo: PTI)

प्रयागराज से प्रतियोगी छात्रों के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी UPPSC ने पीसीएस-2025 मुख्य परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. यह परीक्षा 29 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी. आयोग की ओर से प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. इस बार मुख्य परीक्षा प्रयागराज और लखनऊ दो शहरों में कराई जाएगी.

आयोग के मुताबिक, पीसीएस-2025 मुख्य परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी और इसके लिए कुल 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. पूरे प्रदेश से 11,403 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं, ताकि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जा सके.

अगर शहरवार बात करें, तो प्रयागराज में 12 केंद्रों पर 4,757 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. वहीं लखनऊ में 15 केंद्रों पर 6,646 अभ्यर्थी शामिल होंगे. सभी केंद्रों पर सह केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य निरीक्षक और सहयोगी निरीक्षकों की तैनाती कर दी गई है. साथ ही जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा और परीक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं.

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने निर्देश दिए हैं कि 27 मार्च को सभी केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट बैठक कर आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें. परीक्षा का पहला सत्र सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जा रही है कि वे समय से पहले केंद्र पर पहुंचें, प्रवेश पत्र और जरूरी दस्तावेज साथ रखें और आयोग के सभी निर्देशों का पालन करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement