ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा, लेखिका और इंटीरियर डिजाइनर हैं. वह सिर्फ एक फिल्मी हस्ती ही नहीं बल्कि एक सफल लेखिका, कॉलमनिस्ट और उद्यमी भी हैं. उनकी पहचान आज सिर्फ अक्षय कुमार की पत्नी या राजेश खन्ना की बेटी तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने खुद को अपनी मेहनत और प्रतिभा से स्थापित किया है.
ट्विंकल खन्ना का जन्म 29 दिसंबर 1973 को मुंबई में हुआ. वह बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना और अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की बेटी हैं. उनकी छोटी बहन का नाम रिंकी खन्ना है. फिल्मी माहौल में पली-बढ़ी ट्विंकल का झुकाव शुरू से ही रचनात्मक कार्यों की ओर था.
ट्विंकल खन्ना ने 1995 में फिल्म “बरसात” से बॉलीवुड डेब्यू किया, जिसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड भी मिला. इसके बाद उन्होंने जबरदस्त (1996), बादशाह (1999), लव के लिए कुछ भी करेगा (2001) जैसी फिल्मों में काम किया. हालांकि उनकी फिल्मी पारी बहुत लंबी नहीं रही. कुछ सफल फिल्मों के बावजूद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और अपना ध्यान अन्य क्षेत्रों की ओर लगाया.
ट्विंकल खन्ना ने फिल्मों को छोड़कर लेखन और पत्रकारिता में कदम रखा. उनकी पहली किताब “Mrs Funnybones” (2015) बेहद लोकप्रिय रही और बेस्टसेलर बनी. इसके बाद उन्होंने “The Legend of Lakshmi Prasad” (2016) नामक कहानियों का संग्रह लिखा. उनकी तीसरी किताब “Pyjamas Are Forgiving” (2018) भी पाठकों के बीच काफी चर्चित रही. उनकी लेखन शैली हास्य, व्यंग्य और सामाजिक मुद्दों पर तंज कसने के लिए जानी जाती है.
ट्विंकल खन्ना एक सफल इंटीरियर डिजाइनर भी हैं. उन्होंने “The White Window” नाम से अपना इंटीरियर डिजाइन स्टोर मुंबई में शुरू किया.
वह Mrs Funnybones Movies नामक प्रोडक्शन कंपनी की सह-स्थापिका हैं. इसी बैनर ने “Pad Man” (2018) जैसी फिल्म बनाई, जो सामाजिक मुद्दों पर आधारित थी.
वह कई अखबारों और मैगजीन में कॉलम भी लिखती हैं.
ट्विंकल खन्ना ने 2001 में अक्षय कुमार से शादी की. इनके दो बच्चे हैं - बेटा आरव और बेटी नितारा.
उपलब्धियाँ और पहचान
भारत की सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली महिला कॉलमनिस्ट में से एक।
कई बेस्टसेलर किताबों की लेखिका।
एक सफल उद्यमी और प्रोड्यूसर।
उन्होंने साबित किया कि फिल्में छोड़ने के बाद भी कोई महिला अपनी नई पहचान और करियर बना सकती है।
How To Get Rid Of Cockroach And Ants: किचन में कॉकरोच और लाल चींटियों के बार-बार आने से परेशान हैं? ट्विंकल खन्ना ने इन बिन बुलाए मेहमानों को दूर रखने के लिए तेजपत्ता, लौंग और सिरके से बनने वाला आसान घरेलू स्प्रे बताया है. खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए घर में मौजूद आम चीजों का ही इस्तेमाल किया जा सकता है. जानिए इस देसी स्प्रे को बनाने का आसान तरीका, इसे रसोई में किन जगहों पर इस्तेमाल करें और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
गुरुवार को अक्षय-ट्विंकल के बच्चों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया. उनके साथ ट्विंकल खन्ना भी नजर आईं.
अक्सर लोग बालकनी को कपड़े सुखाने और झाड़ू-पोछा रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना तोड़-फोड़ के आप ट्विंकल खन्ना के आसान और बजट-फ्रेंडली टिप्स अपनाकर अपनी छोटी सी बालकनी को बनाएं सुंदर वर्कस्टेशन, हर्ब गार्डन और मिनी बार बना सकते हैं.
ट्विंकल खन्ना ने अपने स्पेशल कॉलम में तंज कसते हुए मुगलों के इतिहास को हटाए जाने से पहले खाने से मुगल खाने को हटाने की बात लिखी थी. मगर ये तंज अब उन्हीं पर भारी पड़ चुका है. उन्हें लोगों की तरफ से भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है.
अक्षय कुमार की वाइफ ट्विंकल खन्ना ने रसोई को व्यवस्थित रखने के कुछ आसान तरीके बताए हैं, जो उन लोगों के बहुत काम आ सकती हैं जो छोटे किराये के घर में रहते हैं. छोटी-सी रसोई को आप कैसे साफ-सुथरा और व्यवस्थित रख सकते हैं, उसके के लिए ये कुछ स्मार्ट तरीके आपके बहुत काम आ सकते हैं.
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तुकाराम मुंढे के बोल्ड एक्शन की खूब चर्चा हो रही है. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने तुकाराम मुंढे के एक्शन के बारे में अपना नजरिया पेश किया है.
तेज सप्रू ने हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता राजेश खन्ना के साथ हुए एक विवादास्पद किस्से का खुलासा किया है. सप्रू ने कहा कि राजेश खन्ना ने सेट पर अचानक उन्हें गाली दी थी, लेकिन बाद में माफी भी मांगी थी.
चैट शो 'टू मच' में शादी और वफादारी पर हुई खुली चर्चा के दौरान काजोल और ट्विंकल ने कहा था कि शारीरिक बेवफाई हमेशा रिश्ते का अंत नहीं होती. इसपर अब 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की एक्ट्रेस गौतमी कपूर ने अपना रिएक्शन दिया है. गौतमी ने कहा कि वो दोनों की बात से सहमत नहीं हैं.
अक्षय कुमार रियल लाइफ में एक परफेक्ट फैमिली मैन हैं. काम के बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर वो परिवार संग टाइम बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ते. अक्षय कुमार को बीती रात पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटी नितारा संग स्पॉट किया गया.
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया का रिश्ता काफी उतार-चढ़ाव से भरा है. अब राजेश खन्ना की लिव-इन पार्टनर रहीं अनीता आडवाणी ने दावा किया है कि राजेश खन्ना ने डिंपल से कई दफा तलाक मांगा था, लेकिन उन्होंने तलाक नहीं दिया था.
NEET पेपर लीक विवाद के बाद चल रहे छात्र आंदोलन पर ट्विंकल खन्ना ने खुलकर समर्थन जताया है. उन्होंने प्रदर्शन की तस्वीरें शेयर कर युवाओं की हिम्मत की तारीफ की. वहीं अक्षय कुमार की चुप्पी पर सोशल मीडिया में सवाल उठ रहे हैं.
ट्विंकल की नई पोस्ट ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है. ट्विंकल को बोल्ड और ग्लैमरस अवतार में देखकर फैंस मदहोश हो गए हैं.
अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि पत्नी ट्विंकल खन्ना उनकी सबसे बड़ी क्रिटिक हैं. लेकिन जब ट्विंकल ने वेलकम टू द जंगल के ट्रेलर की तारीफ की तो अक्षय की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. जानिए खिलाड़ी कुमार ने क्या कहा.
आमिर खान और ट्विंकल खन्ना ने एक साथ फिल्म मेला में काम किया था. इस दौरान ट्विंकल के बिहेवियर से आमिर इरिटेट हो गए थे. सालों बाद ट्विंकल ने आमिर को लेकर बड़ा खुलासा किया था.
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की प्रेम कहानी से जुड़ा एक पुराना किस्सा फिर चर्चा में है. एक कार्यक्रम के दौरान ट्विंकल ने फिल्म 'मेला' की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए बताया था कि उस समय उनका ध्यान अक्सर अक्षय कुमार पर रहता था. इसी दौरान आमिर खान के साथ हुई एक मजेदार बातचीत का जिक्र भी उन्होंने किया, जिसने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया था.
भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मामले में पुलिस ने परिवार को शव जल्द ले जाने के लिए पत्र जारी किया है. एम्स भोपाल में शव माइनस 4 डिग्री सेल्सियस पर रखा गया है, लेकिन सेकंड पोस्टमार्टम के लिए माइनस 80 डिग्री तापमान जरूरी बताया गया है, जिसकी सुविधा वहां उपलब्ध नहीं है.
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना मुंबई के आलीशान घर में रहते हैं. उनका घर किसी महल से कम नहीं है. ट्विंकल अक्सर अपने घर से तस्वीरें और वीडियो शेयर करके फैंस को अपने ड्रीम हाउस की झलक दिखाती हैं. अब ट्विंकल ने फैंस को अपने घर का फेवरेट कॉर्नर दिखाया है.
एक्ट्रेस अनीता आडवाणी एक वक्त पर दिवंगत राजेश खन्ना के काफी करीब थीं. एक्ट्रेस का दावा है कि दोनों रिश्ते में थे और कई सालों तक साथ रहे. अब अनीता ने राजेश खन्ना की निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए हैं.
अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर्स में से एक हैं. ऐसे में उनका घर भी शानदार होना तो बनता है. अब एक्टर की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अपने घर के अंदर की झलक फैंस को दिखाई है. आपने देखी क्या?
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपनी पत्नी और लेखक ट्विंकल खन्ना को उनकी राइटिंग में कई बार सलाह दी है, खासकर जब उनके विचार विवादित लगते हैं. ट्विंकल ने बताया कि अक्षय अक्सर उन्हें कुछ विषयों पर लिखने से मना कर देते हैं, जिससे उनकी राइटिंग पर असर पड़ता है.
अक्षय और ट्विंकल की शादी को 25 साल हो गए हैं. मगर सालों बाद भी उनके रिश्ते में प्यार, इज्जत और ताजगी बकरार है. दोनों आज भी फैंस को कपल गोल्स देते हैं.