scorecardresearch
 
Advertisement

द वन

द वन

द वन

'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' (The Vvan) लोककथा, फैंटेसी, हॉरर और आस्था से जुड़ी कहानी पर आधारित हिंदी फिल्म है. इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इसमें सुनील ग्रोवर भी बदले हुए रूप में नजर आते हैं.

द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है. वह 'पंचायत' वेब सीरीज के निर्देशन से जुड़े रहे हैं. 

फिल्म की कहानी एक रहस्यमयी जंगल के आसपास घूमती है. ट्रेलर में वन देवी और भुट्टका नाम की अंधेरी शक्तियों का जिक्र दिखाई देता है. कहानी में एक ऐसे जंगल को दिखाया गया है, जहां जाने पर कई तरह की रहस्यमयी घटनाएं सामने आती हैं. जंगल और उससे जुड़ी शक्तियों का फिल्म की कहानी में खास स्थान बताया जा रहा है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म में एक नास्तिक व्यक्ति की भूमिका में नजर आते हैं. ट्रेलर के अनुसार उनका किरदार छठ पूजा की छुट्टी के दौरान गोवा जाने की योजना बनाता है, लेकिन काम के कारण उसे गांव जाना पड़ता है. इसके बाद उसका सामना प्रतिबंधित जंगल और वहां मौजूद रहस्यमयी शक्तियों से होता है.

यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

और पढ़ें

द वन न्यूज़

Advertisement
Advertisement