टीम इंडिया जुलाई 2024 में पांच ट्वेंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय (T20I) मैच खेलने के लिए जिम्बाब्वे गई. इस दौरे पर भारत ने 4-1 से जीत दर्ज की. भारतीय टीम ने पहला मैच गवाने के बाद सीरीज में बाकी बचे चारों मैचों में जिम्बाब्वे को शिकस्त दी. हरफनमौला प्रदर्शन के लिए वाशिंगटन सुंदर को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया (Team India Tour of Zimbabwe).
फरवरी 2024 में, जिम्बाब्वे क्रिकेट (ZC) ने दौरे के लिए कार्यक्रमों की पुष्टि की थी.
वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बनाई है. हालांकि वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि अगर वैभव अपनी फिटनेस पर और मेहनत करते हैं, तो वह आने वाले वर्षों में भारतीय टीम के सबसे भरोसेमंद मैच विनर्स में शामिल हो सकते हैं.
जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में रिकॉर्ड अर्धशतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी को लेकर भारतीय टीम ने अपनी योजना स्पष्ट कर दी है. कार्यवाहक गेंदबाजी कोच सुनील जोशी ने कहा कि फिलहाल वैभव की बल्लेबाजी को और निखारने पर पूरा ध्यान रहेगा. उनकी गेंदबाजी पर जल्दबाजी नहीं होगी और बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में चरणबद्ध तरीके से काम किया जाएगा.
अभिषेक शर्मा जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20I मुकाबले में सिर्फ 8 रन बना पाए. हालांकि इस सलामी बल्लेबाज ने गेंद से कमाल कर दिया. अभिषेक शर्मा ने इस दौरान एक बड़ा भारतीय रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. उन्होंने मुकाबले का आखिरी विकेट लेकर भारत की शानदार जीत पर मुहर लगाई.
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे टी20 में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव हो सकते है. प्रभसिमरन सिंह और हर्ष दुबे को डेब्यू का मौका मिल सकता है, जबकि सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को आराम दिए जाने की संभावना है.
जिम्बाब्वे के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक जड़कर सुर्खियां बटोरने वाले वैभव सूर्यवंशी को लेकर भारतीय टीम के कार्यवाहक गेंदबाजी कोच ने बड़ा खुलासा किया है. सुनील जोशी के मुताबिक फिलहाल वैभव की बल्लेबाजी पर ही पूरा ध्यान दिया जाएगा, जबकि उनकी गेंदबाजी को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में धीरे-धीरे निखारा जाएगा.
भारत के लिए दूसरा टी20 बेहद अहम है. अगर श्रेयस अय्यर की टीम यह मुकाबला जीत जाती है तो तीन मैचों की सीरीज पर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी. ऐसे में उम्मीद यही है कि टीम मैनेजमेंट बेस्ट कॉम्बिनेशन मैदान पर उतारना चाहेगा.
भारत के खिलाफ पहले मुकाबले में करारी हार के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने पिच को लेकर नाराजगी जाहिर की है. सिकंदर रजा ने बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में खेली गई वनडे सीरीज का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उस सीरीज में भी पिच पर नमी थी, लेकिन इस मुकाबले में भारत की बल्लेबाजी के समय विकेट काफी बेहतर हो गया था.
भारत संग टी20 सीरीज के बीच जिम्बाब्वे को बड़ा झटका लगा. मिल्टन शुम्बा चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए. हाल ही में टी20 टीम में वापसी करने वाले शुम्बा से मेजबान टीम को काफी उम्मीदें थीं. अब उनकी जगह सलामी बल्लेबाज इनोसेंट काइया को टीम में शामिल किया गया है.
India vs Zimbabwe Harare Record: भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज (23 जुलाई) से शुरू हो रहा है. भारत को अब तक के टी20 इतिहास में 3 बार हार मिली है, और तीनों ही बार रनचेज करते हुए ऐसा हुआ है.
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खराब प्रदर्शन के बावजूद वैभव सूर्यवंशी पर टीम इंडिया का भरोसा कायम है. अब भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने इस युवा बल्लेबाज की ऐसी तारीफ की है, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया है. हरभजन ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे करियर में वैभव जैसा प्रतिभाशाली खिलाड़ी कभी नहीं देखा.
भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली टी20 सीरीज में मेजबान टीम के तेज गेंदबाज रिचर्ड नगरावा और ब्लेसिंग मुजरबानी सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. दोनों शानदार फॉर्म में हैं और हार्ड लेंथ गेंदबाजी उनकी सबसे बड़ी ताकत है. यही कमजोरी हाल में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारतीय बल्लेबाजों में भी देखने को मिली थी.
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर ने खिलाड़ियों से निडर होकर खेलने की अपील की है. उन्होंने कहा कि हार का डर खिलाड़ियों को डिफेंसिव बना देता है, जबकि बिना डर के खिलाड़ी अपना बेस्ट प्रदर्शन करते हैं. इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे में मिली हार के बाद अय्यर ने टीम से बाहरी आलोचनाओं पर ध्यान ना देने की सलाह दी है.
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज गुरुवार (23 जुलाई) से हरारे स्पोर्ट्स क्लब में है. इंग्लैंड दौरा खत्म होने के सिर्फ तीन दिन बाद भारतीय टीम एक बार फिर मैदान पर उतरने जा रही है. वहीं जिम्बाब्वे ने भी हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ अपनी घरेलू सीरीज समाप्त की है.
भारत के खिलाफ 23 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. सिकंदर रजा टीम की कमान संभालेंगे. वेस्ली मदेवेरे और न्यूमैन न्यामहुरी की वापसी हुई है, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज तफाद्जवा त्सिगा को पहली बार टी20 इंटरनेशनल टीम में जगह मिली है.
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद अब भारतीय टीम की नजर पूरी तरह 2027 वनडे विश्व कप पर है. टूर्नामेंट से पहले टीम इंडिया को वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ कुल 14 वनडे मैच खेलने हैं. यदि एशिया कप भी 50 ओवर के प्रारूप में होता है तो खिलाड़ियों को अपनी तैयारियां मजबूत करने का एक और बड़ा मौका मिलेगा.
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने 15 वर्षीय भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का समर्थन करते हुए उन्हें 'जेनरेशनल टैलेंट' बताया. रजा ने कहा कि कुछ मैचों के आधार पर उनकी आलोचना करना गलत है. उन्होंने भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज को बराबरी का मुकाबला बताया और कहा कि दोनों टीमें बदलाव के दौर से गुजर रही हैं, जिससे मुकाबला और रोमांचक होगा.
इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम अब जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम में चार नए खिलाड़ियों- प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे, अशोक शर्मा और यश ठाकुर को मौका मिला है. 23 जुलाई से शुरू होने वाली सीरीज में इन खिलाड़ियों के टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने की पूरी संभावना है.
टीम इंडिया अब अपने अगले मिशन पर निकल चुकी है. भारतीय टीम को इसी महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ उसकी सरजमीं पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर निगाहें होंगी.
हर क्रिकेटर का सपना टीम इंडिया की जर्सी पहनना होता है और केएस भरत ने यह ड्रीम पूरा किया. भले ही उनका अंतरराष्ट्रीय सफर ज्यादा लंबा नहीं चला, लेकिन टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना और देश का प्रतिनिधित्व करना उनके करियर का सबसे सुनहरा अध्याय रहेगा.
अभिज्ञान कुंडू यूथ ओडीआई में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. अभिज्ञान ने मलेशिया के खिलाफ मुकाबले में ये ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की.
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला आज से लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है. भारतीय टीम की हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड से यादें मिली-जुली हुई हैं. टीम इंडिया जब आखिरी बार इस मैदान पर टेस्ट मैच खेलने उतरी, तो उसका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था.