scorecardresearch
 

जिम्बाब्वे रवाना हुए वैभव सूर्यवंशी, T20 सीरीज में 'बेबी बॉस' से बड़े धमाके की उम्मीद

टीम इंडिया अब अपने अगले मिशन पर निकल चुकी है. भारतीय टीम को इसी महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ उसकी सरजमीं पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर निगाहें होंगी.

Advertisement
X
वैभव अब जिम्बाब्वे दौरे पर मचाएंगे धमाल. (Photo: BCCI)
वैभव अब जिम्बाब्वे दौरे पर मचाएंगे धमाल. (Photo: BCCI)

भारतीय टीम को इसी महीने जिम्बाब्वे के खिलाफ उसकी धरती पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. इस दौरे के लिए भारतीय खिलाड़ी 19 जुलाई (रविवार) को जिम्बाब्वे रवाना हो गए. वैभव सूर्यवंशी भी टीम के साथ गए हैं, जो इस सीरीज में बल्ले से तूफानी प्रदर्शन करना चाहेंगे. कप्तान श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, शिवम दुबे, हर्ष दुबे और प्रिंस यादव इंग्लैंड दौरा खत्म होने के बाद टीम से जुड़ेंगे. सीरीज के मुकाबले 23, 25 और 26 जुलाई को हरारे में खेले जाने हैं.

भारतीय टीम के साथ वीवीएस लक्ष्मण भी जिम्बाब्वे गए हैं, जो गौतम गंभीर की अनुपस्थिति में इस दौरे पर हेड कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे. जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. यश ठाकुर और अशोक शर्मा पहली बार भारतीय टीम में शामिल हुए हैं. वहीं हर्ष दुबे और प्रभसिमसन भी टी20 इंटरनेशनल डेब्यू करना चाहेंगे. टीम में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज मयंक यादव और रिंकू सिंह पर भी निगाहें रहेंगी.

चयनकर्ताओं की कोशिश भविष्य की टीम तैयार करने के साथ-साथ नए खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खुद को साबित करने का मौका देना है. भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे की निराशा को पीछे छोड़ते हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी. वहीं मेजबान टीम भी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर भारत को कड़ी चुनौती देने की कोशिश करेगी.

Advertisement

इस टी20 सीरीज पर क्रिकेट प्रेमियों की खास नजरें रहेगी क्योंकि कई युवा खिलाड़ी पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे. टीम इंडिया का लक्ष्य सीरीज में जीत हासिल कर आगामी अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के लिए मजबूत कॉम्बिनेशन तैयार करना होगा.

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)

भारत के जिम्बाब्वे दौरे का शेड्यूल
पहला टी20: 23 जुलाई, हरारे
दूसरा टी20: 25 जुलाई, हरारे
तीसरा टी20: 26 जुलाई, हरारे
(तीनों मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे शुरू होंगे)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement