scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

Tata Aeris Vs Maruti Dzire: प्राइस, फीचर्स और स्पेस, एरिस और डिजायर फैमिली के लिए कौन है बेस्ट

Tata Aeris vs Maruti Suzuki Dzire
  • 1/19

ये सच है कि, इंडियन मार्केट में SUV की डिमांड ने सेडानों को पीछे छोड़ रखा है. लेकिन कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट भी कुछ मॉडलों के बूते सांसे ले रहा है. हालांकि इस सेगमेंट की असल लीडर Maruti Dzire है, लेकिन अब नई नवेली Tata Aeris की एंट्री ने मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है.

Tata Aeris Vs Maruti Dzire
  • 2/19

मामला अब सिर्फ दो कारों का नहीं है, मामला उस खरीदार का है जो चाहता है कि कम पैसे में कार मॉडर्न भी लगे, फीचर्स से भरपूर भी हो और डेली-यूज में काम की भी साबित हो. तो सवाल सीधा है, इन दोनों में फर्क कितना है और कौन-सी कार आपके बजट और जरूरत के ज्यादा करीब बैठती है. आइये समझें- (Photo: Marutisuzuki.com)

Tata Aeris Vs Maruti Dzire
  • 3/19

Tata Aeris की शुरुआती कीमत 5.29 लाख रुपये है जो टॉप मॉडल के लिए 9.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. दूसरी ओर Maruti Dzire की कीमत 6.31 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल के लिए 9.54 लाख रुपये तक जाती है. यानी एंट्री लेवल मॉडल के तौर पर टाटा एरिस तकरीबन 1 लाख रुपये सस्ती है, जबकि टॉप वेरिएंट मारुति डिजायर का सस्ता है. (Photo: ITG)

Advertisement
Tata Aeris Vs Maruti Dzire
  • 4/19

डिजाइन
कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में Tata Motors ने अपनी नई Aeris के साथ एक बार फिर जोरदार एंट्री की है. कंपनी ने इसे Tigor के रिप्लेसमेंट के तौर पर उतारा है. Aeris में कंपनी ने अपना नया और बिल्कुल क्लीन डिजाइन लैंग्वेंज का इस्तेमाल किया है. इसमें ज्यादातर पार्ट को बॉडी कलर से सजाया गया है साथ ही फुल LED लाइटिंग और मॉडर्न स्टाइल देखने को मिलता है. (Photo: ITG)

Tata Aeris Vs Maruti Dzire
  • 5/19

Aeris के बूट पर Tigor का सिग्नेचर स्टाइल फुल-विड्थ स्टॉप लैंप डिजाइन दिया गया है. खास बात यह है कि Aeris को सिर्फ प्राइवेट खरीदारों के लिए बेचा जाएगा. वहीं Maruti Dzire को निजी ग्राहकों के साथ-साथ फ्लीट ऑपरेटर भी खरीद सकते हैं. ये इन दोनों कारों में एक बड़े फर्क के तौर पर देखा जा सकता है. (Photo: ITG)

Tata Aeris Vs Maruti Dzire
  • 6/19

Maruti Dzire के डिजाइन की बात करें तो इसका का डिजाइन भले ही कुछ समय पुराना हो चुका है, लेकिन इसका लुक अभी भी काफी मॉडर्न नजर आता है. इसमें LED हेडलैंप, ब्लैक ग्रिल, डुअल-टोन अलॉय व्हील और फॉग लैंप दिए गए हैं. इसकी डिजाइन पहले की तुलना में ज्यादा प्रीमियम दिखाई देती है. (Photo: ITG)
 

Tata Aeris Vs Maruti Dzire Dimension
  • 7/19

साइज मैटर्स
डायमेंशन की बात करें तो Aeris और Dzire की लंबाई 3,995 मिमी और व्हीलबेस 2,450 मिमी है. यानी दोनों कारें इन दोनों मामलों में बिल्कुल बराबर हैं. हालांकि Dzire की चौड़ाई 1,735 मिमी है, जो Aeris की 1,68 मिमी चौड़ाई से 51 मिमी ज्यादा है. वहीं Aeris की ऊंचाई 1,532 मिमी है, जबकि Dzire की ऊंचाई 1,525 मिमी है. (Photo: ITG)

Tata Aeris Vs Maruti Dzire
  • 8/19

ग्राउंड क्लीयरेंस के मामले में भी Aeris आगे है. इसे 170 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जबकि Dzire में यह 163 मिमी है. बूट स्पेस की बात करें तो पेट्रोल वर्जन में Aeris में 419 लीटर की जगह मिलती है, जबकि Dzire का बूट 382 लीटर का है. यानी सामान रखने के मामले में Tata की नई सेडान ज्यादा जगह देती है. (Photo: ITG)

Tata Aeris Vs Maruti Dzire
  • 9/19

बूट स्पेस
CNG वर्जन में Aeris का बूट स्पेस 227 लीटर है. इसमें Tata की ट्विन-सिलेंडर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. वहीं Dzire CNG के बूट स्पेस का आंकड़ा उपलब्ध नहीं है. दोनों कारों में 15-इंच के व्हील दिए गए हैं. (Photo: ITG)

Advertisement
Tata Aeris Vs Maruti Dzire
  • 10/19

फीचर्स
फीचर्स के मामले में Tata Aeris ने Dzire को कड़ी चुनौती दी है. Aeris में 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 5-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, बिल्ट-इन डैशकैम, रेन-सेंसिंग वाइपर और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसका इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी पूरी तरह डिजिटल है. इन फीचर्स का कॉम्बिनेशन Dzire में उपलब्ध नहीं है. (Photo: ITG)

Tata Aeris Vs Maruti Dzire
  • 11/19

वहीं Maruti Dzire के केबिन में लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन के साथ 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. इसके अलावा 6 एयरबैग, वायरलेस चार्जिंग, क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं. (Photo: ITG)

Tata Aeris Vs Maruti Dzire
  • 12/19

डिजायर भी कम नहीं
हालांकि यहां Dzire भी पीछे नहीं है. इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ और एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट मिलते हैं, जो Aeris में उपलब्ध नहीं हैं. यानी फीचर्स की लिस्ट में दोनों कारें अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर मुकाबला करती हैं. (Photo: ITG)

Tata Aeris Vs Maruti Dzire Engine
  • 13/19

इंजन और परफॉर्मेंस

Tata Aeris में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है. पेट्रोल मोड में यह इंजन 85bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. CNG वर्जन में इसका आउटपुट 74bhp और 97Nm है. ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. (Photo: ITG)

Tata Aeris Vs Maruti Dzire Engine Power
  • 14/19

Maruti Dzire में भी 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, लेकिन इसमें कंपनी का नया Z Series तीन-सिलेंडर इंजन इस्तेमाल होता है. यह पेट्रोल पर 80bhp की पावर और 112Nm का टॉर्क जनरेट करता है. CNG वर्जन में पावर 69bhp और टॉर्क 102Nm हो जाता है. Dzire में भी 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के विकल्प मिलते हैं. (Photo: ITG)

Tata Aeris Vs Maruti Dzire Mileage
  • 15/19

माइलेज

Tata Aeris को लेकर दावा किया जा रहा है कि, इसका पेट्रोल वेरिएंट 19 किमी प्रतिलीटर और CNG वेरिएंट तकरीबन 24 किमी प्रतिकिग्रा तक का माइलेज देने में सक्षम है. दूसरी ओर Maruti Dzire को लेकर कंपनी का दावा है कि, इसका पेट्रोल वेरिएंट 25.15 किमी प्रतिलीटर और CNG वेरिएंट 35.63 किमी प्रतिकिग्रा तक का माइलेज दे सकता है. तो क्लीयर है कि, माइलेज की असल क्वीन डिजायर ही है. (Photo: ITG)

Advertisement
Tata Aeris Vs Maruti Dzire
  • 16/19

प्राइसिंग

सबसे बड़ा अंतर दोनों कारों की कीमत में दिखाई देता है. Tata Aeris की शुरुआती कीमत 5.29 लाख रुपये है, जबकि इसकी टॉप कीमत 9.74 लाख रुपये, एक्स-शोरूम तक जाती है. इसे पांच वेरिएंट में पेश किया गया है. खास बात यह है कि इसकी शुरुआती कीमत Tigor की पिछली शुरुआती कीमत से भी 40,000 रुपये कम है. (Photo: ITG)

Tata Aeris Vs Maruti Dzire Space
  • 17/19

Aeris में पेट्रोल से CNG पर जाने के लिए करीब 1 लाख रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ते हैं. वहीं पेट्रोल AMT से CNG वर्जन पर जाने पर भी कीमत में करीब 1 लाख रुपये का अंतर आता है. (Photo: ITG)

Tata Aeris Vs Maruti Dzire CNG
  • 18/19

दूसरी तरफ Maruti Dzire की शुरुआती कीमत 6.30 लाख रुपये, एक्स-शोरूम है. इसे चार वेरिएंट में पेश किया गया है. पेट्रोल मैनुअल से CNG मैनुअल वर्जन पर जाने के लिए करीब 90,000 रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ते हैं. वहीं CNG मैनुअल से CNG AMT पर जाने के लिए अतिरिक्त 35,000 रुपये देने होते हैं. (Photo: ITG)

Tata Aeris Vs Maruti Dzire
  • 19/19

कुल मिलाकर Aeris और Dzire दोनों ही कॉम्पैक्ट सेडान खरीदारों के लिए अलग-अलग पैकेज पेश करती हैं. Aeris में ज्यादा बूट स्पेस, थोड़ा ज्यादा इंजन आउटपुट और कई मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं. इसकी शुरुआती कीमत भी Dzire के मुकाबले 1.01 लाख रुपये कम है. दूसरी ओर Dzire ज्यादा चौड़ी है और इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ तथा एडजस्टेबल रियर हेडरेस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement