scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

TATA Aeris पर गिरा 20 टन मलबा... ऐसा हुआ कार का हाल, देखें Photos

Tata Aeris
  • 1/7

टाटा मोटर्स ने अपनी नई नवेली एरिस (TATA Aeris) को लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी की नई कॉम्पैक्ट सेडान है, जो दमदार फीचर्स के साथ आती है. इस कार की लॉन्चिंग में कंपनी ने सेफ्टी टेस्ट के लिए एक अलग तरीका चुना. कंपनी ने इस कार पर लगभग 20 टन वजन के पत्थर और बजरी को गिराया. (Photo: YouTube/ Tata Cars)

Tata Aeris
  • 2/7

टाटा अपनी कारों की सेफ्टी दिखाने के लिए इस तरह के टेस्ट करता रहता है. कंपनी कभी अपनी ही दो कारों की आमने सामने टक्कर करवा देती है, तो कभी पीछे से कोई ट्रक आकर टक्कर मार देता है. इस बार कंपनी ने सेफ्टी दिखाने का नया तरीका खोजा. (Photo: YouTube/ Tata Cars)

Tata Aeris
  • 3/7

एरिस की सेफ्टी को दिखाने के लिए टाटा ने कार को 20 टन बजरी और पत्थर के मलबे से भरे डंपर के नीचे खड़ा किया. पूरे मलबे को कार पर गिरा दिया गया. इसके बाद भी कार का स्ट्रक्चर इंटैक्ट रहा और मलबे से निकलते ही कार चलने लगी. इस पूरे टेस्ट के लिए कंपनी ने एरिस के सीएनजी वेरिएंट को चुना. (Photo: YouTube/ Tata Cars)

Advertisement
Tata Aeris
  • 4/7

हालांकि, कार की सेफ्टी रेटिंग अभी सामने नहीं आई है. संभव है कि आने वाले दिनों में BNCAP (भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) इसकी सेफ्टी रेटिंग जारी करे. टाटा एरिस में 6 एयरबैग, हाई बीम अलर्ट, ईपीएस, टीपीएमएस, होल होल्ड कंट्रोल, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. (Photo: YouTube/ Tata Cars)

Tata Aeris
  • 5/7

कार में रोलओवर मिटिगेशन, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360 डिग्रा कैमरा सेटअप, बिल्ट-इन डैशकैम रिकॉर्डर और आईसोफिक्स चाइल्ड सीट मिलती है. इन सभी फीचर्स के आधार पर इस कार को अच्छी सेफ्टी रेटिंग मिल सकती है. वैसे टाटा की कारों की सेफ्टी रेटिंग बेहतर है. (Photo: YouTube/ Tata Cars)

Tata Aeris
  • 6/7

टाटा एरिस में 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 86 एचपी की पावर और 113 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और 5 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है. कार सीएनजी अवतार में भी आती है. (Photo: YouTube/ Tata Cars)

Tata Aeris
  • 7/7

टाटा एरिस को कंपनी ने 5.29 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. वहीं इसके सीएनजी वेरिएंट की कीमत 6.29 लाख रुपये से शुरू होती है. मारुति सुजुकी डिजायर के मुकाबले ये कार 1 लाख रुपये सस्ती है. वहीं होंडा अमेज से इसकी शुरुआती कीमत 2.45 लाख रुपये कम है. (Photo: YouTube/ Tata Cars)

Advertisement
Advertisement