हूती विद्रोहियों को मुख्य हथियार ईरान से मिलते हैं. हिज्बुल्लाह ट्रेनिंग और तकनीकी मदद देता है. हमास से सीधा बड़ा हथियार ट्रांसफर नहीं होता. ये हथियार समुद्री और जमीनी रास्तों से तस्करी होकर आते हैं.
हूती विद्रोही सऊदी अरब की सीमा से सटी हुई उत्तरी यमन में बैठे हैं. हाल में लाल सागर तट पर उनके कब्जे और मिसाइल हमलों से सऊदी के लिए खतरा बढ़ गया है. तेल मार्ग और सीमा सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रहे हैं.
भारत के शिपिंग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यमन और सोमालिया के पास अलग-अलग घटनाओं में हथियारों से लैस समुद्री लुटेरों ने दो कमर्शियल जहाजों को अगवा कर लिया है. इन जहाजों पर क्रमश: 16 और 6 भारतीय सवार थे. माना जाता है कि इन घटनाओं में सोमाली लुटेरों का हाथ है.
UK मैरीटाइम सिक्योरिटी मॉनिटर का कहना है कि अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती की बढ़ती घटनाओं के बीच 'सीमल' टैंकर को हथियारबंद बदमाश सोमालिया की ओर ले गए. कुछ ही दिन पहले सोमाली समुद्री डकैतों ने तुर्की के हथियार ले जा रहे एक जहाज को हाईजैक कर लिया था.
रिपोर्ट के अनुसार इस घटना को 8 समुद्री लुटेरों ने अंजाम दिया है. इस घटना के चार दिन गुजर जाने के बाद भी न तो जहाज का स्टेटस पता चला है और न ही किडनैप किए गए क्रू के बारे में कोई जानकारी मिल पाई है.
यमन के तट के पास तंजानिया के झंडे वाले तेल टैंकर एमटी असाना का कथित तौर पर सात हथियारबंद सोमाली समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया. घटना के बाद जहाज को सोमालिया के पुंटलैंड क्षेत्र के कालूला तट के पास ले जाया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, अपहरण के दौरान टैंकर से डिस्ट्रेस अलर्ट भी भेजा गया था.
2026 में इतिहास का सबसे शक्तिशाली अल नीनो आ चुका है. इसके कारण भारत सहित कई देशों में भीषण सूखा, हीटवेव और अफ्रीका में भारी बाढ़ आएगी, जिससे वैश्विक खाद्य कीमतें बढ़ेंगी. बेतरतीब मौसम होगा. डरावनी गर्मी होगी.
FIFA वर्ल्ड कप 2026 से पहले सोमालिया के रेफरी उमर आर्टन को अमेरिका ने एंट्री देने से इनकार कर दिया. ट्रंप प्रशासन ने उन पर संदिग्ध आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों के साथ संबंध होने का आरोप लगाया. 11 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें तुर्किये वापस भेज दिया गया. FIFA ने मामले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, जबकि आर्टन ने 2030 वर्ल्ड कप में वापसी का संकल्प लिया.
अदन की खाड़ी में सक्रिय समुद्री लुटेरों ने यमन के तट के पास एक तेल टैंकर 'यूरेका' को अपने कब्जे में ले लिया. यमनी कोस्ट गार्ड के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने जहाज पर सवार होकर उसका नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया और अब वो इसे सोमालियाई तट की ओर ले जा रहे हैं.
इजरायल द्वारा सोमालीलैंड में अपना राजनयिक प्रतिनिधि नियुक्त करने के फैसले ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद खड़ा कर दिया है. सऊदी, कतर सहित 16 देशों ने चेतावनी दी है कि यह कदम अफ्रीका के हॉर्न क्षेत्र की स्थिरता के लिए बड़ा खतरा बन सकता है.
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच UN सिक्योरिटी काउंसिल ने खाड़ी देशों पर ईरान के मिसाइल-ड्रोन हमलों की निंदा करते हुए प्रस्ताव पास किया. 13 देशों ने समर्थन किया, जबकि चीन और रूस वोटिंग से दूर रहे.
सोमालिया पाकिस्तान से करीब 24 जेएफ-17 थंडर ब्लॉक-III लड़ाकू विमान खरीदने पर बातचीत कर रहा है. बताया जा रहा है कि इस डील में इस महीने सोमाली वायुसेना प्रमुख की इस्लामाबाद यात्रा के बाद तेजी आई है. चीन और पाकिस्तान की ओर से विकसित इस विमान की क्षमता को लेकर पाकिस्तान ने कई दावे किए हैं.
केन्या में सूखे से 20 लाख से ज्यादा लोग भुखमरी का सामना कर रहे हैं. खासकर उत्तर-पूर्व के पशुपालक समुदाय के लोग. पशु मर रहे हैं. जलवायु परिवर्तन से बारिश के मौसम छोटे हो गए हैं. हॉर्न ऑफ अफ्रीका में चार बार से बारिश नहीं हुई है. सोमालिया में 30 लाख लोग विस्थापित हुए हैं. बच्चे कुपोषित हैं.
WEF की मीटिंग में शिरकत करने पहुंचे सोमालिया के डिप्टी पीएम सलाह अहमद जमा ने हिंदी में कहा कि भारत उनके लिए अपने देश जैसा है. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को हिंदी में जवाब दिया और कहा कि वे दुनिया भर की बातें कहते रहते हैं लेकिन मैं अपनी कहानी बताऊंगा. ट्रंप ने कुछ दिन पहले ही सोमालिया के लिए काफी कटु शब्दों का इस्तेमाल किया है.
अमेरिकी विदेश विभाग ने दुनिया के 75 देशों के लिए वीजा प्रोसेसिंग पर अनिश्चितकालीन रोक लगा दी है. ये फैसला उन आवेदकों पर लगाम कसने के लिए लिया गया है जो भविष्य में अमेरिका पर आर्थिक बोझ बन सकते हैं. नई स्क्रीनिंग प्रक्रिया पूरी होने तक ये रोक जारी रहेगी.
ट्रंप प्रशासन ने दक्षिण अमेरिका (वेनेजुएला), यूरोप (रूस-यूक्रेन), एशिया (चीन-ताइवान), मध्य पूर्व (ईरान-इजरायल) और अफ्रीका में मोर्चे खोल रखे हैं. तेल के लिए वेनेजुएला-आर्कटिक, सोना अफ्रीका-अलास्का से, खनिज के लिए कांगो-चिली में खोज का प्रयास कर रहा है. इससे रूस-चीन-उत्तर कोरिया को रोकना चाहते हैं. ट्रंप अमेरिका फर्स्ट से नई विश्व व्यवस्था बनाकर अमेरिका को महान बनाना चाहते हैं.
इजरायल ने स्व-घोषित रिपब्लिक ऑफ सोमालिलैंड को स्वतंत्र और संप्रभु देश के रूप में मान्यता देकर नया भू-राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे अब्राहम समझौतों की भावना से जुड़ा कदम बताया. वहीं, सोमालिया, अफ्रीकी संघ और मिस्र ने इस फैसले को अवैध बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है.
इजरायल 26 दिसंबर को दुनिया का पहला ऐसा देश बना जिसने Self Declared रिपब्लिक ऑफ सोमालिलैंड को फॉर्मल रूप से एक independent और Asovereign Nation के रूप में मान्यता दी है
मणिपुर से तीन अमूर बाज ने उड़ान का रिकॉर्ड तोड़ा है. अपापांग बाज ने 6 दिनों में 6100 किमी उड़कर केन्या पहुंचा, अब जिम्बाब्वे में है. अलांग और अहू नाम के दो बाज भी 5000+ किमी उड़कर अफ्रीका पहुंचे हैं. ये छोटे पक्षी भारत से दक्षिणी अफ्रीका की लंबी यात्रा करते हैं.
अमेरिका में मिनेसोटा की डेमोक्रेट इल्हान उमर ने ट्रंप द्वारा सोमाली इमिग्रेंट्स को 'कचरा' कहने और निशाना बनाने की कड़ी निंदा की है. उमर ने कहा कि सोमाली समुदाय न डरने वाला है, न हटने वाला.
मिनेसोटा की डेमोक्रेटिक सांसद इल्हान उमर पर नागरिकता हासिल करने के लिए भाई से शादी के आरोप लगे हैं. ट्रंप समर्थक उनकी नागरिकता रद्द करने और निर्वासन की मांग कर रहे हैं. हालांकि, एफबीआई और हाउस एथिक्स कमेटी को जांच में उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला है.