स्कोडा स्लाविया (Skoda Slavia) एक सबकॉम्पैक्ट सेडान (बी-सेगमेंट) कार है, जिसे स्कोडा ऑटो ने मुख्य रूप से भारतीय बाजार को ध्यान में रखकर विकसित किया है. इस मॉडल को पहली बार 18 नवंबर 2021 को पेश किया गया था, जबकि इसका उत्पादन वर्ष 2022 से शुरू हुआ. यह कार कंपनी की इंडिया 2.0 रणनीति का हिस्सा है और पुराने स्कोडा रैपिड मॉडल की जगह लाई गई है, जो फॉक्सवैगन पोलो प्लेटफॉर्म पर आधारित थी.
स्कोडा ऑटो इंडिया भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय सेडान स्कोडा स्लाविया का फेसलिफ्ट मॉडल अगस्त 2026 में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, नई स्लाविया फेसलिफ्ट को 15 अगस्त के बाद भारतीय ग्राहकों के लिए पेश किया जा सकता है. लॉन्च से पहले इस कार को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है, जिससे इसके डिजाइन और इंटीरियर से जुड़े कई बदलावों की जानकारी सामने आई है.
नई स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट के बाहरी डिजाइन में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए जाने की उम्मीद है. सबसे अधिक परिवर्तन कार के फ्रंट हिस्से में देखने को मिल सकते हैं. इसमें पहले से बड़ी और नए डिजाइन वाली फ्रंट ग्रिल दी जा सकती है. इसके साथ नया स्पोर्टी फ्रंट बंपर भी देखने को मिल सकता है. हेडलैंप का आकार पहले जैसा रहने की संभावना है, लेकिन इसके अंदरूनी डिजाइन में बदलाव किए जा सकते हैं. साथ ही नई एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स भी शामिल की जा सकती हैं.
कार के साइड प्रोफाइल में नए 17 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है. वहीं पीछे की तरफ अपडेटेड रियर बंपर, नए एलईडी टेल लैंप और टेलगेट पर इल्यूमिनेटेड 'SKODA' लेटरिंग देखने को मिल सकती है.
इंटीरियर की बात करें तो डैशबोर्ड का लेआउट पहले जैसा रखा जा सकता है, लेकिन केबिन की थीम में बदलाव देखने को मिलेंगे. इसमें 10.2 इंच का बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नई अपहोल्स्ट्री और पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए मसाज फंक्शन मिलने की संभावना जताई जा रही है. पहले ऐसी चर्चाएं थीं कि इस मॉडल में लेवल-2 ADAS और पैनोरमिक सनरूफ भी दिए जा सकते हैं, हालांकि कंपनी की दूसरी फेसलिफ्ट एसयूवी कुशाक में ये फीचर्स नहीं दिए गए हैं. ऐसे में स्लाविया फेसलिफ्ट में इनके मिलने को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
Skoda Slavia facelift: स्कोडा ने अपनी सबसे सस्ती सेडान कार स्लॉविया के नए अवतार में कई बड़े बदलाव किए हैं. लेकिन इस लॉन्च की ख़ास बात ये है कि, कीमतों में कोई बहुत ज्यादा अंतर नहीं किया गया है. बेस मॉडल तो पुराने दाम में ही बिक्री के लिए उपलब्ध है. हालांकि केबिन फीचर्स पूरी तरह बदल गए हैं.
नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अक्टूबर महीने में कई लॉन्चेज होने वाले हैं. फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए तमाम कंपनियों ने अपनी तैयारी कर ली हैं. टोयोटा, होंडा, हुंडई, स्कोडा और रेनो अपनी नई कारों को इस महीने मार्केट में उतारने वाले हैं.
अक्टूबर में महा लॉन्च की तारीख तय हो गई है. हमें अगले हफ्ते एक दिन में ही 6 गाड़ियां लॉन्च होने वाली हैं. इसमें दो कार और चार बाइक होंगी. ये तारीख 6 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली हैं. इस दिन होंडा एलिवेट फेसलिफ्ट, स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट और ट्रायम्फ की चार बाइक्स लॉन्च होने वाली हैं. आइए जानते हैं इन सभी की खास बातें.
स्कोडा अपनी कारों को महंगी कर रही है. कंपनी की कारें 1 अक्टूबर से महंगी हो जाएंगी. कंपनी ने बताया है कि उनकी कारों की कीमतों में 1.2 परसेंट तक का इजाफा होगा. इसकी वजह लगातार बढ़ती इनपुट और ऑपरेशन कॉस्ट है. स्कोडा ने इससे पहले 2026 की शुरुआत में अपनी कारों को महंगा किया था. आइए जानते हैं डिटेल्स.
स्कोडा भारतीय बाजार में अपनी नई कार लाने की तैयारी में जुट गई है. हम बात कर रहे हैं कंपनी की प्रीमियम और सबसे सस्ती सेडान स्कोडा स्वालिया फेसलिफ्ट की. वैसे तो कंपनी ने कार के फेसलिफ्ट को पहले ही रिवील कर दिया था. इसकी लॉन्च डेट तय हो गई है और प्रीबुकिंग चल रही है. आइए जानते हैं इस कार की खास बातें.
अगस्त का महीन लॉन्चेज से भरा रहा है. कार हो या बाइक हर सेगमेंट में कई लॉन्च हुए हैं. वैसे तो सितंबर का शुरुआती महीना भी लॉन्चेज से भरा हुआ है.
स्कोडा भारतीय बाजार में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए बड़ी प्लानिंग कर रही है. कंपनी सीएनजी कारों को भारत में उतारने पर विचार कर रही है. इस लिस्ट में कंपनी ने तीन कारों को रखा है, जिनमें 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है. स्कोडा कायलॉक पहली कार हो सकती है जिसमें कंपनी सीएनजी का विकल्प दे सकती है.
स्कोडा ने अपनी सबसे सस्ती सेडान का फेसलिफ्ट इंट्रोड्यूस कर दिया है. कंपनी स्कोडा स्लाविया के फेसलिफ्ट से पर्दा उठाया है, जिसमें 360 डिग्री कैमरा, मसाज वाली रियर सीट्स के साथ एक नया गियरबॉक्स भी जोड़ा गया है. कार के एक्सटीरियर में भी कई बदलाव किए गए हैं, जिससे ये और भी ज्यादा आकर्षक बन गई है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
Skoda Slavia Facelift: स्कोडा आगामी 18 अगस्त को अपनी नई Slavia को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च करेगी. इसमें कई बड़े बदलाव की उम्मीद है.
Skoda Slavia Monte Carlo Edition में कंपनी ने दो नए कलर ऑप्शन जोड़ा है. ये कलर ऑप्शन लीमिटेड नंबर्स में मिलेंगे. स्लाविया ब्रांड की सबसे सस्ती सेडान कार है, जो दो इंजन ऑप्शन में आती है. नए कलर्स सिर्फ मोंटे कार्लो एडिशन का हिस्सा होंगे. इन्हें सभी वेरिएंट्स में नहीं खरीदा जा सकेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
केरल की दीपिका सुशीलन बताती हैं कि उन्होनें Skoda Slavia सेडान कार बुक की थी. इसके लिए उन्होनें अब तक 14 लाख रुपये डीलरशिप और बैंक को चुकाए हैं. लेकिन अब डीलरशिप बंद हो चुकी है और कार कंपनी ने भी हाथ खड़े कर लिए हैं. हैरानी इस बात की है कि अब तक उन्हें कार भी नहीं मिली है.