28 July 2026
By: Aaj Tak Auto
मिडसाइज सेडान पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है. स्कोडा अपनी लोकप्रिय सेडान Slavia को नए अवतार में पेश करने जा रही है.
Photo: skoda-auto.co.in
स्कोडा आगामी 18 अगस्त को अपनी नई Slavia को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च करेगी. इसमें कई बड़े बदलाव की उम्मीद है.
Photo: skoda-auto.co.in
नई स्लाविया पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक, नए फीचर्स और बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरिएंस के साथ पेश की जाएगी.
Photo: skoda-auto.co.in
सबसे बड़ा बदलाव इसके 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन में मिलने वाले नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को माना जा रहा है.
Photo: skoda-auto.co.in
टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों से पता चला है कि कार में नए LED हेडलैंप एलिमेंट, नए टेललैंप और नई ग्रिल दी जाएगी.
Photo: skoda-auto.co.in
इस ग्रिल में इंटीग्रेटेड लाइटिंग एलिमेंट भी मिल सकते हैं, जो नई Kushaq और Kodiaq की तरह दिखेंगे. इसके अलावा आगे और पीछे के बंपर का डिजाइन नया होगा.
Photo: skoda-auto.co.in
नई Slavia के अंदर का लेआउट पहले जैसा ही रहने की उम्मीद है, लेकिन इसमें कुछ नए फीचर जोड़े जा सकते हैं.
Photo: skoda-auto.co.in
कार में बड़ा 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया जा सकता है. इसके साथ नई सीट अपहोल्स्ट्री और फ्रंट पार्किंग सेंसर भी मिलने की संभावना है.
Photo: skoda-auto.co.in
माना जा रहा है कि स्कोडा इसमें रियर सीट मसाज फंक्शन भी जोड़ सकती है. यह फीचर कंपनी ने जनवरी 2026 में लॉन्च हुई फेसलिफ्ट Kushaq में भी दिया था.
Photo: skoda-auto.co.in
नई Slavia में मौजूदा मॉडल के कई फीचर्स भी पहले की तरह मिलते रहेंगे. इनमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सिंगल-पेन सनरूफ शामिल हैं.
Photo: skoda-auto.co.in
इसके अलावा वायरलेस फोन चार्जर, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट, 6 एयरबैग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम इसे और बेहतर बनाएंगे.
Photo: skoda-auto.co.in
Skoda Slavia फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.0-लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन 115hp पावर के साथ और 1.5-लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन 150hp पावर के साथ मिलता रहेगा.
Photo: skoda-auto.co.in
हालांकि, 1.0-लीटर इंजन में मौजूदा 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की जगह नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जा सकता है.
Photo: skoda-auto.co.in
नई Skoda Slavia फेसलिफ्ट की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है. फिलहाल इसकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
Photo: skoda-auto.co.in