scorecardresearch
 

'एक दिन पति के लिए व्रत, बाकी 364 दिन ताने...' धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को बताया 'खसम पूजन दिवस'

करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. दिनभर भूखी-प्यासी रहती हैं और रात को चांद देखने के बाद व्रत खोलती हैं. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस त्योहार को लेकर ऐसी बात कही कि उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मध्य प्रदेश के शिवपुरी में कथा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने करवा चौथ को 'खसम पूजन दिवस' कह दिया.

Advertisement
X
धीरेंद्र शास्त्री बोले- करवा चौथ कसम पूजन दिवस. (Photo: ITG)
धीरेंद्र शास्त्री बोले- करवा चौथ कसम पूजन दिवस. (Photo: ITG)

करवा चौथ पर चांद निकलने का इंतजार होता है. पति की लंबी उम्र की दुआ मांगी जाती है. व्रत खुलता है और फिर घर-गृहस्थी की गाड़ी चल पड़ती है. लेकिन बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस त्योहार का ऐसा नाम बताया कि चर्चा शुरू हो गई. बोले- 'खसम पूजन दिवस'. फिर पति-पत्नी के रिश्ते पर तंज कसते हुए कहा कि एक दिन पत्नी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है, बाकी 364 दिन ताने मारती है. यानी एक दिन पति की उम्र बढ़ाने की दुआ, बाकी दिनों में उसकी क्लास! धीरेंद्र शास्त्री की इसी चुटकी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

धीरेंद्र शास्त्री ने मजाकिया अंदाज में यह बात कही और साथ ही पति-पत्नी के रिश्ते में पूरे साल प्यार और सम्मान बनाए रखने की बात भी कही. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में 24 से 30 अक्टूबर तक राम कथा कर रहे हैं. इसी दौरान करवा चौथ के मौके पर उनका यह बयान सामने आया. 

यहां देखें वीडियो

कथा के दौरान उन्होंने त्योहार और पति-पत्नी के रिश्ते को अपने खास अंदाज में जोड़कर बात रखी. उन्होंने करवा चौथ को 'खसम पूजन दिवस' कहकर संबोधित किया. इसके बाद पत्नियों के व्रत और साल के बाकी दिनों में पति को मिलने वाले तानों को लेकर मजाक किया. उनकी बात का अंदाज चुटीला था, लेकिन इसके साथ एक संदेश भी था कि पति-पत्नी के बीच प्यार और सम्मान सिर्फ किसी एक दिन तक सीमित नहीं रहना चाहिए. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'हमारी बहन-बेटियां बुर्के में नहीं, बल्कि दुर्गा और काली जैसी सशक्त बननी चाहिए', बोले धीरेंद्र शास्त्री

करवा चौथ के कई विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं. दिनभर के व्रत के बाद चांद देखने और पूजा करने की परंपरा है. ऐसे त्योहार पर धीरेंद्र शास्त्री का 'खसम पूजन दिवस' वाला बयान चर्चा में आ गया. हालांकि, उनके बयान का दूसरा हिस्सा भी ध्यान देने वाला है. उन्होंने पति-पत्नी के रिश्ते में पूरे साल प्यार और सम्मान बनाए रखने की बात कही.

करवा चौथ पर कई विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं. कई जगह महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक कुछ नहीं खातीं-पीतीं. शाम को पूजा करती हैं और चांद देखने के बाद व्रत खोलती हैं. इसी परंपरा का जिक्र करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने इसे 'खसम पूजन दिवसट कहा. 'खसम' बोलचाल में पति के लिए इस्तेमाल होने वाला शब्द है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement