scorecardresearch
 

बॉयफ्रेंड संग टूरिस्ट प्लेस पर घूम रही थी पत्नी... सामने टकरा गया पति, देखते ही भड़क उठा, फिर मच गया बवाल

ये कहानी मध्य प्रदेश के शिवपुरी की है. यहां भदैयाकुंड नाम का टूरिस्ट प्लेस है, जहां एक महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ घूमने पहुंची थी. उसी दौरान उसके पति से आमना-सामना हो गया. जब पति ने देखा कि उसकी पत्नी बॉयफ्रेंड संग घूम रही है तो वह आग बबूला हो उठा. महिला के पति ने अपने चचेरे भाई संग मिलकर युवक के पैर बांधे, फिर दोनों को बेल्ट से पीटा. घटना का वीडियो भी सामने आया है.

Advertisement
X
घटना का वीडियो हो रहा वायरल. (Photo: ITG)
घटना का वीडियो हो रहा वायरल. (Photo: ITG)

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक टूरिस्ट प्लेस पर पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद अचानक मारपीट तक पहुंच गया. आरोप है कि भदैयाकुंड घूमने पहुंची महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ थी. तभी वहां उसका पति पहुंच गया. पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर वह भड़क उठा. इसके बाद उसने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर युवक के पैर बांध दिए. फिर पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड की बेल्ट से पिटाई की. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है.

दरअसल, मंगलवार को पुलिस को इस मामले की सूचना मिली थी. शहर के भदैयाकुंड पर लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने पहुंचते हैं. पूजा नाम की महिला भी अपने बॉयफ्रेंड के साथ भदैयाकुंड पर घूमने पहुंची थी. सबकुछ नॉर्मल चल रहा था, उसी दौरान महिला का पति गोविंद भी वहां आ गया.

यहां देखें Video

पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ देखकर गोविंद भड़क गया. इसके बाद गोविंद ने अपने चचेरे भाई को बुला लिया और फिर पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड के साथ मारपीट शुरू कर दी. दोनों को बेल्ट से पीटा. बॉयफ्रेंड के पैर भी बांध दिए थे. मंगलवार को यहां जब ये बवाल हुआ तो भीड़ जमा हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और जायजा लिया.

पुलिस महिला अपने साथ थाने ले गई और घटना को लेकर पूछताछ की. पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर उसके पति और अन्य आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: नाइट ड्यूटी पर निकला और रास्ते में मोमोज खाने लगा पति... उसी ठेले पर बॉयफ्रेंड संग दिखी पत्नी, फिर जो हुआ, वीडियो हो गया वायरल

पुलिस का कहना है कि महिला पूजा और उसके पति गोविंद के बीच पहले से विवाद चल रहा था. दोनों के बीच अनबन के बाद पूजा कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी. इसी बीच मंगलवार को भदैयाकुंड पर पूजा को दूसरे युवक के साथ देखने के बाद विवाद और बढ़ गया.

गोविंद ने दोनों के साथ मारपीट की. घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. शिवपुरी के एडिशनल एसपी आरडी प्रजापति ने इस पूरे मामले की जानकारी दी है. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि दो लोगों ने मिलकर एक युवक के पैर बांध दिए, बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया. वीडियो में एक महिला के साथ भी मारपीट की जा रही है. वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement