scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

Sawan 2026: महादेव के भक्त हैं ये सेलेब्स, धर्म नहीं बना आस्था के बीच दीवार

महादेव के चरणों में झुकते हैं सलमान खान से सारा अली खान तक
  • 1/8

श्रावण मास भगवान शिव की भक्ति का सबसे पवित्र समय माना जाता है. इस दौरान लाखों श्रद्धालु भोलेनाथ की पूजा करते हैं, व्रत रखते हैं और शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं. दिलचस्प बात यह है कि बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में भी कई ऐसे सितारे हैं, जो अलग-अलग धर्मों से होने के बावजूद महादेव में गहरी आस्था रखते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही सेलेब्स के बारे में...

महादेव के चरणों में झुकते हैं सलमान खान से सारा अली खान तक
  • 2/8

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान अपने शिव प्रेम को कभी छिपाती नहीं हैं. वह अक्सर केदारनाथ, काशी विश्वनाथ और दूसरे शिव मंदिरों में दर्शन करती नजर आती हैं. सोशल मीडिया पर भी वह कई बार महादेव के दर्शन की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर चुकी हैं.

महादेव के चरणों में झुकते हैं सलमान खान से सारा अली खान तक
  • 3/8

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की भगवान शिव में गहरी आस्था है. उनके पनवेल स्थित फार्महाउस में सुंदर शिव मंदिर बना हुआ है. सलमान कई मौकों पर रुद्राक्ष पहने भी नजर आते हैं. उनके फार्महाउस में महादेव की कलाकृति भी लगी हुई है, जो उनकी शिवभक्ति को दिखाती है.

Advertisement
महादेव के चरणों में झुकते हैं सलमान खान से सारा अली खान तक
  • 4/8

'स्प्लिट्सविला 16' से चर्चा में आईं सदफ शंकर का असली नाम सिर्फ सदफ था. अफगानिस्तान में जन्मी इस मॉडल ने भगवान शिव के प्रति अपनी गहरी आस्था के चलते अपने नाम के साथ 'शंकर' जोड़ लिया. वह महादेव को अपना पहला प्यार तक कह चुकी हैं.

महादेव के चरणों में झुकते हैं सलमान खान से सारा अली खान तक
  • 5/8

मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा भले ही ईसाई धर्म अपना चुके हैं, लेकिन उनकी आस्था सिर्फ एक धर्म तक सीमित नहीं है. उनके मुंबई स्थित घर 'सब्र' में गणपति मंदिर के साथ एक शिव मंदिर है जिसमें दुनिया का सबसे छोटा शिवलिंग भी स्थापित है. रेमो कई बार कह चुके हैं कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं.
 

महादेव के चरणों में झुकते हैं सलमान खान से सारा अली खान तक
  • 6/8

रेमो डिसूजा की पत्नी लिजेल डिसूजा कैथोलिक परिवार से हैं, लेकिन उनकी महादेव में अटूट श्रद्धा है. वह कॉलेज के दिनों से सावन के सोमवार का व्रत रखती आ रही हैं. वो महादेव की पूजा को लेकर इतनी लीन हैं कि उनकी पूजा करते हुए किसी के साथ बांट नहीं सकतीं. इसलिए अपने नए घर में सबसे पहले उनका मंदिर बनवाया था. वह बता चुकी हैं कि पहले वह हर शनिवार मंदिर जाकर जलाभिषेक भी करती थीं.

महादेव के चरणों में झुकते हैं सलमान खान से सारा अली खान तक
  • 7/8

संजय दत्त की मां नरगिस मुस्लिम थीं, जबकि पिता सुनील दत्त हिंदू थे. संजय दत्त हमेशा से भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था जाहिर करते रहे हैं. उनके कंधे पर बना महादेव का बड़ा टैटू उनकी शिवभक्ति की सबसे बड़ी पहचान है. कई इंटरव्यू में वह बता चुके हैं कि भगवान शिव उन्हें अंदर से ताकत देते हैं.

महादेव के चरणों में झुकते हैं सलमान खान से सारा अली खान तक
  • 8/8

इन सितारों की आस्था यह दिखाती है कि भक्ति का रिश्ता दिल से होता है, धर्म से नहीं.  महादेव के प्रति श्रद्धा ने इन सेलेब्स को एक ऐसी डोर में बांधा है, जहां इंसानियत और विश्वास सबसे ऊपर नजर आते हैं.
 

Advertisement
Advertisement