21 APR 2026
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेल के अलावा एक मजेदार वाकया भी सुर्खियों में आ गया.
Photo: PTI
मैच के दौरान एक पंजाब के फैन ने संजीव गोयनका और ऋषभ पंत को लेकर ऐसा तंज कसा कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
Photo: PTI
मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 54 रन से जीत दर्ज की थी.
Photo: PTI
इसी दौरान स्टेडियम में मौजूद LSG मालिक संजीव गोयनका जब दर्शकों की ओर हाथ हिला रहे थे.
Photo: Screengrab
तभी एक पंजाब के फैन ने जोर से कहा- गोयनका साहब, पंत को लेने के लिए थैंक यू… पाजी, बहुत-बहुत धन्यवाद! अच्छा हुआ वो हमारी पंजाब टीम के कप्तान नहीं बने.
Photo: Screengrab
फैन यहीं नहीं रुका, उसने आगे मजाकिया अंदाज में कहा; पाजी, चाहे 32 करोड़ भी देना पड़े, पंत को अपने पास ही रखो!
Photo: Screengrab
Video: X/@CricketopiaCom
दरअसल, यह तंज IPL 2025 मेगा ऑक्शन के बाद पंत के उस बयान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें सबसे ज्यादा चिंता इस बात की थी कि कहीं पंजाब किंग्स उन्हें खरीद न ले.
Photo: PTI
video
तब पंजाब के पास सबसे बड़ा पर्स था. अब पंजाब की की जीत के बाद वही बयान फैन के लिए मजाक का कारण बन गया.
Photo: PTI
नीलामी में पंत को LSG ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, जहां पंजाब और दिल्ली कैपिटलस भी बोली में शामिल थीं.
Photo: PTI