सागर (Sagar) मध्य प्रदेश का एक खूबसूरत और शांत शहर है, जो अपनी ऐतिहासिक विरासत, शिक्षा और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. यह शहर राज्य के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित है और यहां का माहौल काफी सादा और सुकून भरा माना जाता है.
सागर का इतिहास काफी पुराना है. कहा जाता है कि इस क्षेत्र पर पहले बुंदेला राजाओं का शासन था. बाद में यह मराठों और फिर अंग्रेजों के अधीन आया. अंग्रेजों के समय सागर एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक केंद्र बन गया था. आज भी यहां कई पुराने किले, इमारतें और ऐतिहासिक स्थल देखने को मिलते हैं, जो इसके गौरवशाली अतीत की याद दिलाते हैं.
“सागर” नाम सुनकर ही पानी का एहसास होता है, और इस शहर का नाम भी यहां स्थित एक बड़े तालाब (झील) के कारण पड़ा है. शहर के बीचों-बीच स्थित यह झील लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र है. शाम के समय यहां घूमना और ठंडी हवा का आनंद लेना लोगों को बहुत पसंद है.
सागर की संस्कृति बहुत ही सरल और पारंपरिक है. यहां के लोग मिलनसार और शांत स्वभाव के होते हैं. त्योहारों के समय शहर में खास रौनक देखने को मिलती है. चाहे दिवाली हो, होली हो या नवरात्रि, हर त्योहार को यहां पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है. सागर में घूमने के लिए कई अच्छी जगहें हैं. यहां का बड़ा तालाब, लक्ष्मी मंदिर, किले और आसपास के प्राकृतिक स्थल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. इसके अलावा शहर के पास कई धार्मिक स्थल भी हैं, जहां लोग दर्शन के लिए जाते हैं.
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: सागर जहरीली शराब कांड के पीड़ितों से मिली NHRC की टीम. प्रियांक कानूनगो ने पुलिस को बयान दर्ज करने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. पढ़ें पूरी खबर...
मध्य प्रदेश के सागर में पुलिस ने एनकाउंटर के बाद अवैध शराब त्रासदी मामले के 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी शिवंजय राजपूत को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई. आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.
सागर के कुड़ारी गांव में शराब बिक्री के विरोध में करीब 50 महिलाएं लाठी-डंडे लेकर दुकान पर पहुंच गईं. महिलाओं ने दुकान के बाहर रखी शराब की पेटियां सड़क पर फेंक दीं और कई बोतलें तोड़ दीं. घटना की सूचना दुकान के कर्मचारी ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालते हुए जांच शुरू कर दी है.
MP Sagar Spurious Liquor Main Accused Encounter: सागर जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. पैर में गोली लगने पर अस्पताल में भर्ती. CM बोले- माफिया को बख्शा नहीं जाएगा.
सागर में जहरीली शराब से अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है. करीब 40 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर है. पुलिस ने मामले में 30 आरोपियों की पहचान की है और 16 को गिरफ्तार करने की बात कही है. पुलिस के मुताबिक, स्पिरिट लाकर मक्के के खेत में शराब तैयार की गई थी.
मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि करीब 40 लोग अस्पताल में भर्ती हैं. पुलिस ने 30 आरोपियों की पहचान कर 16 को गिरफ्तार किया है. जांच में मक्के के खेत में स्पिरिट से कथित तौर पर अवैध शराब तैयार करने की बात सामने आई है.
मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब कांड ने हड़कंप मचा दिया है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं. मामले में मजिस्ट्रेटियल जांच के आदेश दिए गए हैं. प्रशासन ने एहतियातन इलाके की छह शराब दुकानों को सील कर दिया है.. पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और 14 लोगों को हिरासत में लिया गया है. वहीं, मौतों के आंकड़े को लेकर सियासत भी गरमा गई है.
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: सागर में जहरीली शराब से 12 की मौत पर सियासत गरम. उमंग सिंघार ने गुजरात व यूपी से जुड़े शराब माफिया नेटवर्क का आरोप लगाया. 'सागर गोल्ड' ब्रांड पर उठे गंभीर सवाल.
सागर के बंडा में जहरीली शराब से 11 मौतों के बाद आजतक की ग्राउंड पड़ताल में नौराज गांव का दर्द, सस्ती शराब बेचने वाले कथित ढाबे और मेथेनॉल मिलावट का खुलासा सामने आया...
मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत के बाद आजतक की पड़ताल में बंडा का एक कथित अवैध ढाबा सामने आया है, जहां लाइसेंसी ठेके से 40-50 रुपये सस्ती शराब मिलने का दावा है. ग्रामीणों के मुताबिक 200 रुपये में चार पव्वे बेचे जाते थे.
Sagar Poisonous Liquor Tragedy: सागर की बंडा तहसील में जहरीली शराब से 11 से ज्यादा मौतों के बाद CM मोहन यादव के निर्देश पर 4 आबकारी अधिकारियों पर गाज गिरी है. यूपी के ललितपुर से इस शराब कांड के जुड़े तार.
मध्य प्रदेश के सागर जिले में कथित तौर पर जहरीली या अवैध शराब पीने के बाद 9 लोगों की मौत का मामला सामने आया है. बंडा क्षेत्र के कई गांवों में शनिवार रात शराब पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ गई. रविवार सुबह उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. प्रशासन ने प्रभावित गांवों में स्क्रीनिंग शुरू कर दी है.
क्या आपने कभी सोचा है कि कपड़े पहनते ही उनमें से सांप निकल आए तो क्या होगा? मध्यप्रदेश के सागर जिले स्थित रजाखेड़ी में ठीक यही हुआ, और पूरे घर में हड़कंप मच गया. गनीमत रही कि सांप ने युवक को काटा नहीं, वरना यह छोटी-सी घटना बड़ा हादसा बन सकती थी.
मध्य प्रदेश के सागर में बंदूक की सूचना पर पुलिस ने एक मकान में छापेमारी की, लेकिन हथियार के बजाय करीब एक करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई। नोटों की संख्या ज्यादा होने के कारण पुलिस को मशीन से गिनती करानी पड़ी।
सागर में मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक पर मालवाहक ट्रक ट्रैक के बीच बंद हो गया. QRF जवानों और पुलिस ने 5 मिनट में ट्रक हटाकर संभावित बड़ा रेल हादसा टाल दिया.
एमपी के सागर में मकरोनिया-गुड़ा रेलवे फाटक पर माल से लदा ट्रक ट्रैक के बीच खराब हो गया. ट्रेन आने का खतरा देख QRF जवानों ने तेजी दिखाते हुए करीब 5 मिनट में ट्रक को ट्रैक से हटाया और संभावित बड़ा रेल हादसा टाल दिया. फिलहाल रेलवे की ओर से कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
MP सागर जिला अदालत के बाहर लव मैरिज करने वाले दंपती पर परिजनों ने हमला कर दिया. मारपीट के बाद दोनों जान बचाकर भागे और एसपी कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग की.
Sagar University AI cheating: सागर यूनिवर्सिटी में परीक्षा के दौरान ChatGPT से सामूहिक नकल का खुलासा. छिंदवाड़ा के सतपुड़ा कॉलेज का रिजल्ट रोका गया. पढ़ें रिपोर्ट...
मध्य प्रदेश के एक स्कूल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक छात्र के बैग से अचानक सांप निकल आया. बच्चे घबरा कर बाहर भागे, लेकिन एक शिक्षक ने समझदारी दिखाते हुए स्थिति संभाली. सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर बाद में जंगल में छोड़ दिया गया, जिससे बड़ा खतरा टल गया.
Snake in School Bag: नागिन को सामने देखकर मासूम छात्र घबरा गया और बैग वहीं छोड़कर बाहर भाग निकला. कुछ ही सेकंड में पूरी कक्षा में अफरा-तफरी मच गई. डर के कारण सभी बच्चे चीखते हुए क्लासरूम से बाहर निकल आए. स्कूल परिसर में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया.
मध्य प्रदेश के सागर जिले से चलती बस में युवतियों की सुरक्षा और अस्मत से खिलवाड़ का एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है. देवरी कलां बस स्टैंड पर खड़ी एक बस में लड़की के सामने अश्लीलता करने वाला युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया है.