scorecardresearch
 

'तारक मेहता' में जमील जमाली की एंट्री, राकेश बेदी बढ़ाएंगे शो की TRP?

धुरंधर फिल्म में पाकिस्तानी नेता जमील जमाली का किरदार निभाने वाले राकेश बेदी की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है. उनकी इस सफलता के बाद मेकर्स ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में उन्हें वापस लाने का फैसला किया है.

Advertisement
X
तारक मेहता में छाएंगे राकेश बेदी (Photo: Screengrab)
तारक मेहता में छाएंगे राकेश बेदी (Photo: Screengrab)

'धुरंधर' की सक्सेस के बाद राकेश बेदी की लोकप्रियता आसमान छू रही है. फिल्म में उन्होंने पाकिस्तानी नेता जमील जमाली का रोल निभाया था. धुरंधर के बाद वो विज्ञापन और इवेंट्स में छाए हुए हैं. नई फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं. उनकी पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि अब टीआरपी के लिए तारक मेहता मेकर्स ने शो में उनकी एंट्री कराई है. देखते हैं कि गोकुलधाम में जमील जमाली का कैसे वेलकम हुआ. 

'तारक मेहता' पहुंचे जमील जमाली 
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो का नया प्रोमो रिलीज हो चुका है. प्रोमो में राकेश बेदी तारक मेहता के बॉस बाबूलाल बनकर लौट आए हैं. बाबूलाल कार में बैठकर तारक मेहता को फोन मिलाते हैं और पूछते हैं कि कहां हो. तारक मेहता कहते हैं कि मैं रास्ते में हूं बॉस. बाबूलाल कहते हैं कि ट्रैफिक की आवाज तो नहीं आ रही है. इस पर जेठालाल गाड़ियों की आवाज निकालने लगते हैं. 

इतने में अब्दुल, तारक मेहता को बताता है कि बॉस आपके घर आ रहे हैं. बाबूलाल अपनी गाड़ी से गोकलधाम के बाहर उतरते हैं, लेकिन पब्लिक उन्हें जमील जमाली समझकर मारने दौड़ती है. क्योंकि बाबूलाल की शक्ल धुरंधर के जमील जमाली से मिलती है. बाबूलाल भागकर अंजलि भाभी की ओर दौड़ते हैं. प्रोमो मजेदार है, जिससे देखकर फैन्स अपकमिंग एपिसोड देखने के लिए एक्साइटेड हो गए हैं. 

Advertisement

तारक मेहता पिछले 17 सालों से टेलीविजन दर्शकों के दिलों में राज कर रहा है. शो में राकेश बेदी बाबूलाल के किरदार में थे. 2020 में राकेश बेदी तारक मेहता शो से जुड़े थे, लेकिन वो पिछले कुछ एपिसोड्स से शो से गायब थे, क्योंकि सीरियल की कहानी जेठालाल पर केंद्रित थे. लेकिन धुरंधर की सक्सेस के बाद मेकर्स ने नया पैंतरा अपनाया है. वो राकेश बेदी के सहारे शो की टीआरपी भुनाने की कोशिश कर रहे हैं. 

मेकर्स को यकीन है कि राकेश बेदी के आने से शो की टीआरपी में उछाल देखने को मिलेगी. अब देखना होगा कि मेकर्स की ये प्लानिंग कितनी सक्सेसफुल रहती है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement