बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म'धुरंधर' की जबरदस्त कामयाबी के बाद, दिग्गज एक्टर राकेश बेदी की लोकप्रियता और उन्हें मिलने वाले मौकों में फिर से तेजी आई है. एक्शन फिल्मों की सीरीज में अपने दमदार रोल के लिए मशहूर इस एक्टर ने अब डांस की दुनिया में कदम रखकर सबको चौंका दिया है और नोरा फतेही के साथ एक स्पेशल गाने में काम किया है.
दरअसल म्यूजिक लवर्स के लिए वर्ल्ड म्यूजिक डे का मौका बेहद खास हो गया है, क्योंकि डांसिंग क्वीन नोरा फतेही और अपनी जादुई आवाज के लिए मशहूर सिंगर शिल्पा राव एक बेहद धमाकेदार गाने के लिए साथ आई हैं. यह नया गाना 'या बाबा' (Ya Baba) रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है. इस गाने को और भी ज्यादा खास और विजुअली शानदार बनाने के लिए इंडस्ट्री के दिग्गज धुरंधर एक्टर राकेश बेदी भी इसमें नजर आ रहे हैं, जिन्होंने अपने अंदाज से वीडियो में जान डाल दी है.
नोरा की एनर्जी और शिल्पा की जुगलबंदी
'या बाबा' गाने की सबसे बड़ी खासियत इसका अरेबिक इन्फ्लुएंस (अरबी प्रभाव) और इसकी हाई-एनर्जी बीट्स हैं। इस गाने को मशहूर कंपोजर संजॉय ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल खुद नोरा फतेही, संजॉय और वायु ने मिलकर लिखे हैं. इस गाने में नोरा फतेही ने सिर्फ अपना ग्लैमर और डांस ही नहीं दिखाया है, बल्कि उन्होंने इसमें अपनी आवाज भी दी है. वहीं, शिल्पा राव अपनी बेहतरीन और दमदार गायकी से इस गाने को एक अलग ही लेवल पर ले गई हैं.
राकेश बेदी ने अपनी मौजूदगी से जीता दिल
इस म्यूजिक वीडियो में एक और बड़ा सरप्राइज सीनियर एक्टर राकेश बेदी के रूप में मिलता हैत. अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचाने जाने वाले राकेश बेदी इस गाने के फेस्टिव माहौल में पूरी तरह रंगे हुए नजर आ रहे हैं. उनकी मौजूदगी ने वीडियो में एक अलग ही गर्मजोशी और अपनापन जोड़ दिया है, जिससे यह गाना हर उम्र के दर्शकों को पसंद आ रहा है. नोरा की मॉडर्न और ग्लैमरस परफॉर्मेंस के साथ राकेश बेदी का यह अंदाज वीडियो को और भी खूबसूरत बना देता है.
वर्ल्ड म्यूजिक डे के मौके पर 'या बाबा' को रिलीज करने के साथ ही अब ये सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.