रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर' (2025) और इसके सीक्वल 'धुरंधर द रिवेंज' (2026) ने बॉक्स ऑफिस पर जो इतिहास रचा है, उसका फायदा फिल्म से जुड़े हर कलाकार को मिल रहा है. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा दिग्गज एक्टर राकेश बेदी की हो रही है. अपनी कमाल की कॉमिक टाइमिंग के लिए फेमस राकेश बेदी ने इस सीरीज में 'जमील जमाली' का ऐसा किरदार निभाया कि वह दर्शकों के बीच बेहद फेमस हो गए.
बॉलीवुड हंगामा की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर और प्रोड्यूसर राकेश बेदी के काम से इतने गदगद हुए कि उन्होंने दरियादिली दिखाते हुए एक्टर को उनकी तय फीस के अलावा एक मोटी रकम बोनस के तौर पर दी है. जानिए आखिर इस खबर में कितनी सच्चाई है.
राकेश बेदी की जमकर तारीफ
फिल्म में राकेश बेदी ने पाकिस्तान की अवामी पार्टी के राजनेता 'जमील जमाली' की भूमिका निभाई थी. उनके बोलने के अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों को खूब हंसाया. राकेश बेदी के डायलॉग्स सोशल मीडिया और मीम्स की दुनिया में जबरदस्त तरीके से वायरल हुए हैं. फिल्म के दूसरे भाग में उनके किरदार में जो ट्विस्ट आया, उसने दर्शकों को हैरान कर दिया था.
राकेश बेदी को मिला बोनस
राकेश बेदी को इस सरप्राइज रिवॉर्ड के बारे में जानकर हर कोई हैरान है. बॉलीवुड हंगामा के सूत्रों की मानें तो इस पूरी फ्रेंचाइजी के लिए राकेश बेदी की फीस 50 लाख रुपये तय की गई थी. लेकिन 'धुरंधर द रिवेंज' की ऐतिहासिक सफलता के बाद, आदित्य धर और उनके भाई लोकेश धर ने एक्टर के प्रति आभार जताने का फैसला किया. उन्होंने राकेश बेदी को 1 करोड़ रुपये का चेक सौंपा. यानी उन्हें उनकी मूल फीस से दोगुनी रकम इनाम के तौर पर मिली है.
राकेश बेदी का आया रिएक्शन
हालांकि बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट को राकेश बेदी ने सिरे से नकार दिया. उन्होंने वीडियो जारी कर अपने चित-परिचत अंदाज में कहा, 'आजकल इंटरनेट पर वीडियो वायरल हो रहा है कि राकेश बेदी को धुरंधर के बाद प्रोडक्शन हाउस से 1 करोड़ रुपये मिले है. तो वो पैसा कहा पड़ा है, किसके पास रखा है मुझे बता दो ताकि मैं जाकर उसे ले सकूं. क्योंकि मेरे अकाउंट में अबतक पैसा नहीं आया है और अगर आ गया तो मैं बता दूंगा. लेकिन फिलहाल मुझे 1 करोड़ रुपये नहीं मिला है.'
सितारों से सजी थी 'धुरंधर'
आपको बता दें कि जियो स्टूडियोज और B62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकार शामिल थे. फिल्म की कहानी एक भारतीय जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है. इसी माहौल में राकेश बेदी का किरदार कॉमेडी का तड़का लगाने का काम करता था, जिसे अब मेकर्स ने अपनी तरफ से यह बड़ा 'रिटर्न गिफ्ट' दिया है.