इंटरव्यू दे रहे थे राकेश बेदी, आ गया विक्की कौशल का फोन, धुरंधर पर हुई बात

06 APR 2026

Photo: ITG

धुरंधर के 'जमील जमाली'

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर से जमील जमाली बने राकेश बेदी अब किसी पहचान के मोहताज नहीं रहे हैं. उन्हें अब देश का हर बच्चा-बच्चा जानता है.

Photo: Instagram @therakeshbedi

उन्होंने धुरंधर में अपने काम से खूब वाहवाही लूटी है. कई सालों तक इंडस्ट्री में रहने के बावजूद, राकेश बेदी को अब लोगों का प्यार मिलने लगा है, जो उनके जीवन में एक इमोशनल मोमेंट भी है. 

Photo: Instagram @therakeshbedi

कुछ दिनों पहले राकेश बेदी द लल्लनटॉप में आए, जहां उन्होंने धुरंधर की सक्सेस पर बातें की. बीच इंटरव्यू में उन्हें अचानक बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल का फोन आया.

Photo: Instagram @therakeshbedi

विक्की ने फिल्म धुरंधर द रिवेंज देखने के बाद राकेश बेदी को बधाई देने और उनकी सराहना करने के लिए फोन किया. एक्टर ने उनसे हुई पूरी बातचीत स्टूडियो में बैठे हर किसी को सुनाई.

Video: Instagram @thelallantop

विक्की ने राकेश बेदी से कहा, 'परसों रात को मैंने फिल्म देखी और मैं काफी हैरान हुआ. फिल्म के साथ-साथ मुझे आपके काम को देखकर बहुत मजा आया.'

Photo: Instagram @vickykaushal

'बहुत शानदार काम था. आप जब-जब स्क्रीन पर आए, इतना मजा आया है, मैं उम्मीद करता हूं जिसने भी फिल्म देखी वो इस बात से सहमत होगा.' 

Photo: Instagram @therakeshbedi

जब राकेश बेदी से आगे मॉडरेटर कुलदीप मिश्रा ने अपना फेमस डायलॉग 'मेरा बच्चा है तू', विक्की से कहने के लिए कहा, तो कॉल पर एक्टर हंस पड़े.

Photo: Social Media

उन्होंने सामने से राकेश बेदी के लिए कहा कि हम सब इनके बच्चे हैं. विक्की कौशल और राकेश बेदी एक साथ फिल्म 'उरी' में भी काम कर चुके हैं.

Photo: Instagram @vickykaushal

हालांकि उस फिल्म में उनका कोई सीन साथ नहीं था, मगर राकेश बेदी उसमें भी एक इंडियन एजेंट निकलते हैं. उरी को आदित्य धर ने ही बनाया था.

Photo: IMDb

Read Next