scorecardresearch
 

धुरंधर के 'जमील जमाली' का नया धमाका, नई फिल्म का हुआ अनाउंसमेंट, पोस्टर ने उड़ाए होश

दिग्गज एक्टर राकेश बेदी ने 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी में जमील जमाली का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोरने के बाद अपनी नई फिल्म 'NH404' की अनाउंसमेंट की है. इस प्रोजेक्ट में एक्टर लीड रोल में नजर आएंगे.

Advertisement
X
राकेश बेदी की नई फिल्म का अनाउंसमेंट (Photo: Instagram/@therakeshbedi)
राकेश बेदी की नई फिल्म का अनाउंसमेंट (Photo: Instagram/@therakeshbedi)

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राकेश बेदी इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'धुरंधर' में निभाए गए 'जमील जमाली' के किरदार को लेकर हर तरफ छाए हुए हैं. लेकिन अब, 'सुबेदार', 'तुम्हारी सुलु' और 'जलसा' जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी के साथ मिलकर राकेश बेदी कुछ ऐसा लेकर आ रहे हैं, जिसे देख फैंस एक्साइडेट हो गए.

दरअसल  उनकी नई फिल्म 'NH404' का ऐलान हो चुका है और फिल्म का पहला पोस्टर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है. पोस्टर की सबसे खास और मजेदार बात यह है कि इसमें राकेश बेदी एक भारी-भरकम रोड रोलर के नीचे दबे नजर आ रहे हैं.

रोड रोलर के नीचे दबे राकेश बेदी
राकेश बेदी ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म 'NH404' का यह अनोखा पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में उनकी हालत देख फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. पोस्टर शेयर करते हुए राकेश ने एक बड़े ही मजाकिया अंदाज में कैप्शन लिखा- 'अगर रोड रोलर देखो, तो लेफ्ट और राइट देखकर रोड क्रॉस करो.' हालांकि, फिल्म की कहानी क्या होगी और इसमें कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे, इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है. रिलीज डेट को लेकर भी फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पोस्टर ने माहौल गरमा दिया है.

Advertisement


फैंस को याद आए जमील जमाली
जैसे ही पोस्टर सामने आया, 'धुरंधर' वेब सीरीज के फैंस ने कमेंट सेक्शन में मोर्चा संभाल लिया. लोग राकेश बेदी के पुराने डायलॉग्स को इस नए लुक से जोड़कर मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'तू मेरा बच्चा है, रोड रोलर!' वहीं एक अन्य ने चुटकी लेते हुए कहा, 'जमील जमाली साहब अब साइड-क्वेस्ट कर रहे हैं क्या?' कुछ फैंस 'बुलडोजर' वाले मीम्स शेयर कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करेगी.

सुरेश त्रिवेणी और राकेश बेदी की नई जुगलबंदी
डायरेक्टर सुरेश त्रिवेणी अपनी फिल्मों में बारीकियों और मानवीय संवेदनाओं को दिखाने के लिए जाने जाते हैं. 'तुम्हारी सुलु' और 'जलसा' जैसी हिट फिल्में देने के बाद अब वह 'NH404' के जरिए क्या नया पेश करेंगे, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं.  फिलहाल फैंस को फिल्म के टीजर और अन्य कास्ट के खुलासे का बेसब्री से इंतजार है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement