राजगढ़
राजगढ़ (Rajgarh) मध्य प्रदेश राज्य (Madhya Pradesh) का एक जिला है. यह जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है (Rajgarh Administrative Headquarter). राजगढ़ का पुराना नाम झांझानीपुर था (Old name of Rajgarh) और उस पर भीलों का शासन था. मध्य प्रदेश में राजगढ़ भारत सरकार ने आकांक्षी जिलों में से एक चुना है.
यह जिला मालवा पठार के उत्तरी किनारे पर स्थित है, और पार्बती नदी जिले की पूर्वी सीमा बनाती है और काली सिंध नदी पश्चिमी सीमा बनाती है. यह जिला उत्तर में राजस्थान राज्य और उत्तर पूर्व में गुना जिलों, पूर्व में भोपाल, दक्षिण पूर्व में सीहोर और दक्षिण और पश्चिम में शाजापुर से घिरा है (Geographical Location of Rajgarh). यह भोपाल डिविजन का हिस्सा है. जिले में सात तहसीलें हैं, राजगढ़, खिलचीपुर, जीरापुर, बियोरा, नरसिंहगढ़, सारंगपुर और पचोर (Tahsils in Rajgarh). राजगढ़ में 1728 गांव हैं (Villages in Rajgarh).
इस जिले का क्षेत्रफल 6,153 वर्ग किलोमीटर है (Rajgarh Area). राजगढ़ जिले में 5 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं (Rajgarh Assembly constituency)
2011 जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक राजगढ़ की जनसंख्या (Rajgarh Population) 15.46 लाख है और यहां प्रति वर्ग किलोमीटर 251 लोग रहते हैं (Rajgarh Density). यहां का लिंग अनुपात (Rajgarh Sex Ratio) 956 है. इसकी 61.21 फीसदी जनसंख्या साक्षर है (Rajgarh literacy).
यह जिला मई 1948 बनाया गया था. इसमें राजगढ़, नरसिंहगढ़, खिलचीपुर की पूर्व रियासतों और देवास जूनियर और सीनियर (सारंगपुर तहसील) और इंदौर (जीरापुर तहसील, अब खिलचीपुर तहसील का हिस्सा) के कुछ हिस्सों का क्षेत्र शामिल है (Formation of Rajgarh).
राजगढ़ शहर के अलावा खिलचीपुर, कोटराविहार, नरसिंहगढ़ और कुरावर दर्शनीय स्थल हैं (Rajgarh Tourism).
राजगढ़ में सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट के चंदे, EVM और वोटर लिस्ट पर सवाल उठाए. आजम खान को अच्छा राजनेता बताते हुए भाजपा को चुनौती दी.
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में मुख्यमंत्री जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान विधायक अमर सिंह यादव जल निगम के अधिकारी यूके चौधरी पर भड़क गए. विधायक ने सवाल उठाया कि करोड़ों रुपये खर्च होने और ठेकेदार को पूरा भुगतान होने के बावजूद गांवों में नलों से पानी क्यों नहीं आ रहा.
Rajgarh Jhagda Natra Case: राजगढ़ में झगड़ा-नातरा कुप्रथा से परेशान युवती ने थाने में पिया कीटनाशक. 20 लाख रुपये मांगने और खेतों में आगजनी का आरोप. अस्पताल में इलाज जारी. पढ़ें रिपोर्ट...
मध्य प्रदेश के कुरावर में BJP विधायक अमर सिंह यादव की फॉर्च्यूनर कार और बाइक की टक्कर में राघवेंद्र विश्वकर्मा की मौत हो गई. हादसे में उनका 11 वर्षीय बेटा घायल हुआ. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू की.
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कुरावर में शनिवार सुबह भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की फॉर्च्यूनर कार और बाइक की टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार राघवेंद्र विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके 11 वर्षीय बेटे लक्ष्य को भी चोटें आईं. राघवेंद्र को इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई. पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन जब्त कर लिया है.
मध्य प्रदेश के राजगढ़ की जालपा डूंगरी में मां जालपा देवी के दरबार से 1100 साल पुरानी आस्था जुड़ी है. मान्यता है कि ज्वाला नाथ जी की तपस्या से प्रसन्न होकर मां स्वयं प्रकट हुई थीं. यहां भक्त उल्टा स्वास्तिक बनाकर मन्नत मांगते हैं और इच्छा पूरी होने पर उसे सीधा करते हैं. विवाह के लिए पाती निकलवाने की परंपरा भी इस मंदिर को खास बनाती है.
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में धार्मिक मान्यताओं और पूजा-पाठ को लेकर चल रहा पति-पत्नी का विवाद खूनी वारदात में बदल गया. गुराड़खेड़ा गांव में रामबाबू गुर्जर ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी गायत्रीबाई (36) की हत्या कर दी.
Rajgarh News: राजगढ़ के ब्यावरा में CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाते समय भड़की आग. यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमन अरोरा और NSUI कार्यकर्ता विशाल दांगी झुलसे, अस्पताल में भर्ती. पढ़ें पूरी खबर.
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की खिलचीपुर कृषि उपज मंडी में सोयाबीन की खरीदी में देरी और कम भाव मिलने से नाराज किसानों ने जमकर हंगामा किया. करीब 500 किसानों ने सड़क पर पत्थर डालकर चक्काजाम कर दिया.
राजगढ़ में एक बेटे ने पैसों और जमीन के विवाद में अपने पिता पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया. वारदात छिपाने के लिए आरोपी दीपक पुरी ने पुलिस को भैंस चोरी की झूठी कहानी सुनाई और अज्ञात चोरों पर हमले का आरोप लगाया. लेकिन घटनास्थल की जांच, फिंगर प्रिंट, फॉरेंसिक और तकनीकी साक्ष्यों ने उसकी कहानी की पोल खोल दी.
Rajgarh Pond Drowning News: राजगढ़ के कानरखेड़ी तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों आजाद और विजय की मौत. ग्रामीण ज्ञानसिंह मेवाड़े ने बचाई तीसरे बच्चे की जान...
NMCG Praises Bittu Tabahi Surendra Singh Choudhary: एनएमसीजी ने राजगढ़ के सुरेंद्र सिंह चौधरी 'बिट्टू तबाही' की सराहना की, जिन्होंने बिना प्रशासनिक मदद के अजनार नदी को कचरा मुक्त कर दिया. देखें पूरा वीडियो और रिपोर्ट.
Ajnar River Cleanup Controversy: ब्यावरा की अजनार नदी अकेले साफ करने के 'बिट्टू तबाही' के दावों पर अजनार बचाओ समिति और नगर पालिका ने उठाए सवाल, बताया सामूहिक प्रयास.
Bengaluru Police News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ में भीषण बस हादसे में बेंगलुरु पुलिस के साइबर क्राइम इंस्पेक्टर रवि केबी का निधन. यह अधिकारी जांच के सिलसिले में भोपाल से इंदौर जा रहे थे.
राजगढ़ के तलेन थाना क्षेत्र के इकलेरा गांव में पट्टे की जमीन के विवाद में शाजापुर SP कार्यालय में पदस्थ ASI दिलीप प्रजापति ने चार सगे भाइयों पर कथित तौर पर 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी. गोली लगने से दीपक मोहबे की शुजालपुर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. सतीश और मुकेश ICU में भर्ती हैं, जबकि संतोष को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई.
क्या तेज रफ्तार और अचानक लगाए गए बस के ब्रेक ने 50 जिंदगियों को संकट में डाल दिया? नरसिंहगढ़ के पास गुरुवार देर रात ठीक यही सवाल चीख-पुकार और पलटी बस के बीच गूंजता रहा. गुरुकृपा ट्रेवल्स की बस भोपाल से ब्यावरा जा रही थी, तभी मोड़ पर उसका संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क से नीचे उतरकर 2 से 3 गुलाटी खाती हुई पलट गई.
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में दो दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है. इसी बीच पचोर-सारंगपुर रोड पर पड़ाना के पास बड़ा हादसा हो गया. 11 सवारों से भरी ईको वैन उफनते नाले में बह गई. वैन में सवार परिवार देवास जिले का रहने वाला था.
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए निकले पांच श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी. ग्रामीणों और पुलिस ने सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर किसी की जान नहीं बचा सके. हादसे से पूरे इलाके में मातम पसरा है.
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. घटना बस स्टैंड पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें वो जमीन पर गिरता दिखाई देता है. मौके पर मौजूद लोगों ने मदद की कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका, जिससे अफरा-तफरी फैल गई.
Rajgarh News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के सारंगपुर बस स्टैंड पर 32 वर्षीय रामबाबू मोंगिया की अचानक गिरकर मौत हो गई. घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज आया सामने. जेब से मिली 2 दिन पुरानी ईसीजी रिपोर्ट. पुलिस जांच में जुटी. पढ़ें पूरी रिपोर्ट...
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में आवारा सांड का आतंक एक बार फिर सामने आया है. सड़क से गुजर रही एक युवती पर पीछे से दौड़कर आए सांड ने जोरदार हमला कर दिया. टक्कर इतनी तेज थी कि युवती सड़क पर गिरकर कुछ देर के लिए बेहोश हो गई. पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. देखें Video.