महाराष्ट्र में स्कूल की बच्चियों ने कुछ ऐसा कर दिखाया,जिससे प्रशासन को भी एक्शन लेना पड़ा. रायगढ़ के कर्जत में रोड की हालत काफी समय से खराब थी. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे थे और बारिश में इनमें पानी भर जाने से स्कूली बच्चों, को काफी परेशानी होती थी. लेकिन इस समस्या को सिर्फ देखने के बजाय कुछ ऐसा किया कि अब सब जगह उनकी तारीफ हो रही है.