महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से एक बेहद दर्दनाक और दुखद खबर सामने आई है. यहां समुद्र में नहाने गए आठ छात्रों की पानी में डूबने से मौत हो गई है. इस भीषण हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है और पीड़ित परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. जानकारी के मुताबिक, आलंदी इलाके से कुल 42 छात्रों का एक दल रायगढ़ में पिकनिक मनाने और घूमने के लिए गया था. इनमें से कुछ छात्र समुद्र की लहरों का मजा लेने के लिए पानी में उतर गए. लेकिन उन्हें समुद्र की तेज लहरों की गहराई और बहाव का अंदाजा नहीं था.