ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की कजिन और एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा इस समय ट्रोल्स के निशाने पर हैं. एक इवेंट में सोनम वांगचुक के बारे में सवाल पूछे जाने पर वो कंफ्यूज नजर आईं. मन्नारा, सोनम वांगचुक और उनकी भूख हड़ताल को लेकर अनजान थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें घेर लिया.
मन्नारा पर क्यों भड़के यूजर्स
दरअसल, मन्नारा चोपड़ा हाल ही में इवेंट में पहुंची थीं. इवेंट के दौरान मीडिया संग बातचीत में मन्नारा से सोनम वांगचुक से जुड़े विवाद को लेकर उनका रिएक्शन जानने की कोशिश की. लेकिन सवाल पर मन्नारा बिल्कुल कंफ्यूज दिखीं. उन्होंने हैरानी से कहा- मैं इस बारे में कुछ कमेंट नहीं करना चाहूंगी.
लेकिन पैपराजी भी यहीं नहीं रुके. पैप्स ने मन्नारा ने सोनम वांगचुक को लेकर उस कमेंट के बारे में सवाल किया, जिसमें आमिर खान ने कहा था कि 3 इडियड्स फिल्म सोनम वांगचुक से इंस्पायर्ड नहीं थी. लेकिन ये सवाल सुनकर मन्नारा के चेहरे की हवाइयां उड़ गईं. वो इस मुद्दे से बिल्कुल बेखबर नजर आईं. उन्होंने कहा- मुझे नहीं पता.
मन्नारा ने फिर कंफ्यूज होकर शिव ठाकरे की तरफ देखा और कहा- मुझे नहीं पता सॉरी. इसके बाद एक्ट्रेस वहां से चली गईं. मगर मन्नारा के वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो गए हैं.
एक तरफ जहां पूरे देश में सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल और विरोध-प्रदर्शन को लेकर विवाद गरमाता जा रहा है, ऐसे में मन्नारा को कंफ्यूजन में देख लोग हैरान हैं. यूजर्स मन्नारा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं. हालांकि, ट्रोलिंग पर अब तक मन्नारा का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.
कौन हैं मन्नारा चोपड़ा?
मन्नारा चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2014 में फिल्म 'जिद' से बॉलीवुड में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा. उन्हें 'बिग बॉस 17' से हिंदी ऑडियंस के बीच तगड़ी पहचान मिली थी. शो में मुनव्वर फारुकी संग उनकी दोस्ती चर्चा में रही थी.
क्यों अनशन पर सोनम वांगचुक?
सोनम वांगचुक की बात करें तो बीते कई दिनों से वो दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर थे. मगर उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश और डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें 18 जुलाई को अस्पताल ले जाया गया. बता दें कि सोनम वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में अनशन पर थे, जिसमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई है.