प्रकाश राज
प्रकाश राज (Prakash Raj, Actor) एक भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्देशक, निर्माता, टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता और राजनीतिज्ञ हैं. कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी भाषा की फिल्मों में उनके अभनिय के लिए जाना जाता है. उन्हें कई पुरस्कार मिले हैं, जिनमें पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, आठ नंदी पुरस्कार, आठ तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार, पांच फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण, चार एसआईआईएमए पुरस्कार, तीन सिनेमा पुरस्कार और तीन विजय पुरस्कार शामिल हैं (Prakash Raj Awards).
कुछ वर्षों तक कन्नड़ में स्टेज शो और टेलीविजन में काम करने के बाद, प्रकाश राज ने फिल्मों में कदम रखा. उन्होंने तमिल फिल्म युगल (1994) से अपनी शुरुआत की. अपनी मातृभाषा कन्नड़ के अलावा, प्रकाश राज की तमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी, हिंदी और अंग्रेजी में प्रवाह ने उन्हें भारतीय सिनेमा में सबसे अधिक मांग वाले अभिनेताओं में रखा है. उनके फिल्मों में मणिरत्नम की इरुवर, अंतापुरम, कांचीवरम, पुट्टक्कना हाईवे, केजीएफ (KGF) और कई हिंदी फिल्में शामिल हैं (Prakash Raj Career).
प्रकाश राज का जन्म 26 मार्च 1965 को बैंगलोर में हुआ था (Prakash Raj Age). उनके पिता तुलु और मां कन्नड़ हैं. उनके भाई प्रसाद राज हैं, जो एक अभिनेता भी हैं. उन्होंने सेंट जोसेफ इंडियन हाई स्कूल में स्कूली शिक्षा पूरी की और सेंट जोसेफ कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्नातक हुए (Prakash Raj Education).
प्रकाश राज ने 1994 में अभिनेत्री ललिता कुमारी से शादी की (Prakash Raj First Wife). उनकी दो बेटियां, मेघना और पूजा हैं और एक बेटा, सिद्धू था, जिसकी 2004 में मृत्यु हो गई (Prakash Raj Children from first marriage). 2009 में प्रकाश और ललिता का तलाक हो गया.
बाद में, उन्होंने 24 अगस्त 2010 को कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से शादी की (Prakash Raj Second wife). उनसे एक बेटा, वेदांत है (Prakash Raj Son from second Marriage) . प्रकाश राज खुद को नास्तिक बताते हैं (Prakash Raj, an Atheist).
छोटी दिवाली पर प्रकाश राज ने SIR के खिलाफ कोच्चि में होने वाले प्रदर्शन में लोगों से शामिल होने की अपील की है. उनके बयान पर BJP प्रवक्ता KVS Haridas ने तीखा पलटवार करते हुए केरल में उनकी एंट्री रोकने की मांग की है.
प्रकाश राज की तलाक के बाद पोनी वर्मा उनकी जिंदगी में प्यार की बहार लेकर आईं. साल 2010 में दोनों शादी करके एक हो गए. अब पोनी वर्मा ने प्रकाश राज संग अपनी शादी पर खुलकर बात की.
प्रकाश राज सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं. एक्टर गौरी लंकेश की हत्या से काफी प्रभावित हुए थे. उनकी पत्नी पोनी वर्मा ने बताया कि इस घटना ने प्रकाश को टूटने के बावजूद लड़ने के लिए प्रेरित किया.
प्रकाश राज ने सरकार बदलने की मांग का समर्थन किया है. लेकिन उन्होंने कहा कि यह बदलाव चुनाव और संवैधानिक तरीकों से होना चाहिए. उन्होंने 2029 के लोकसभा चुनाव तक लोकतांत्रिक लड़ाई जारी रखने की बात कही. दिल्ली में प्रस्तावित तिरंगा मार्च से पहले CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर भी उन्होंने सवाल उठाए.
दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज लगातार CJP के समर्थन में सक्रिय हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों के खिलाफ आरोपों को 'मजाक' बताया. इस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रतिक्रिया दी और उन्हें 'बेशर्म विलेन' करार दिया.
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन और CJP नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर प्रकाश राज ने सरकार पर तीखा हमला बोला. जानिए उन्होंने रामलीला मैदान की फीस और प्रदर्शन पर पाबंदियों को लेकर क्या कहा.
दिल्ली में कई ट्रेनों को CJP आंदोलन के चलते रद्द कर दिया गया है. इस बात पर एक्टर प्रकाश राज ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वो अपने आइकॉनिक किरदार 'जयकांत शिक्रे' वाले डायलॉग से निशाना साध रहे हैं.
एक्टर प्रकाश राज राज ने 8 अक्टूबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में बड़ी संख्या में लोगों से अपील की है. यह राज्य-स्तरीय 'पीपल्स ट्रिब्यूनल' (जन-अदालत) कंसोर्म 'स्पेशल इंटेन्सिव रिविजन' (SIR) प्रक्रिया के तहत वोटर लिस्ट से नाम जारी करने को चुनौती के लिए आयोजित किया जा रहा है
‘दृश्यम 3’ की स्टारकास्ट की फीस को लेकर चर्चा तेज है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजय देवगन को 18 से 22 करोड़ रुपये, जबकि तब्बू को 2.5 से 3.5 करोड़ रुपये मिल सकते हैं. जानिए श्रेया सरन, इशिता दत्ता और रजत कपूर की कथित फीस. वीडियो में जानें सही आंकड़े.
प्रकाश राज ने कहा कि सीएम विजय को लेकर मुझे कई संदेह है. मैंने चुनाव से पहले भी इसे लेकर बातें की थी. लेकिन वह जीत गए और उनकी सरकार भी बन गई. अभी सिर्फ 120 दिन ही हुए हैं. ऐसे में हम अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकते.
प्रकाश राज का कहना है उनसे वोट करने का अधिकार छीन लिया गया है. SIR में बैंगलोर कॉन्सिट्यूएंसी की वोटिंग लिस्ट से उनका नाम हटा दिया गया है.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के बैनर तले छात्रों का बड़ा प्रदर्शन हुआ, जिसमें शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी। संसद मार्च के दौरान Shabana Azmi और Prakash Raj भी शामिल हुए।
20 जुलाई को संसद भवन की तरफ हुए CJP मार्च में बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी और एक्टर प्रकाश राज शामिल हुए थे. वो इस शांतिपूर्वक आंदोलन में एक ट्रक के अंदर बैठे नजर आए.
प्रकाश राज ने CJP के छात्रों के समर्थन में किए जा रहे आंदोलन में हिस्सा लिया. उन्होंने बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल उठाए. एक्टर ने स्टार्स की आलोचना करते हुए कहा कि इतिहास उन लोगों को माफ नहीं करेगा जो चुप रहे.
बेंगलुरु की अदालत ने बॉलीवुड-साउथ अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी किया है. आरोप है कि उनके पास चार राज्यों के मतदाता पहचान पत्र हैं, जो चुनाव नियमों का उल्लंघन है.
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को बॉलीवुड सेलेब्स का सपोर्ट लगातार मिल रहा है. अब पैन-इंडिया एक्टर प्रकाश राज ने भी CJP को सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर एक बयान दिया है. वो उनके आंदोलन को देख खुश हुए हैं.
NEET पेपर लीक विवाद के बीच एक्टर प्रकाश राज ने कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सरकार और पीएम मोदी पर निशाना साधा. वो इससे पहले मेलोनी विवाद से लेकर पत्रकारों के सवाल तक पर अपनी राय जाहिर कर चुके हैं.
तमिलनाडु चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी विजय की TVK अभी भी सरकार बनाने से दूर है. बहुमत से कुछ सीटें कम होने की वजह से गवर्नर ने उन्हें सरकार बनाने का न्यौता नहीं दिया, जिसके बाद कमल हासन और प्रकाश राज जैसे बड़े सितारों ने खुलकर विजय का समर्थन किया है.
फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें— सिंगर-कंपोजर विशाल ददलानी ने नए सिंगर्स को चेतावनी दी है कि वे उनसे संपर्क करने के लिए प्रभावशाली बिचौलियों का इस्तेमाल न करें. इसके अलावा संदीप रेड्डी वांगा और प्रकाश राज में अनबन की खबरें हैं.
संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' से प्रकाश राज के बाहर होने की खबर सामने आई. वजह ये बताई गई कि डायरेक्टर और एक्टर के बीच शूट के दौरान बहस हुई, जिससे ये फैसला लिया गया. हालांकि एक्टर ने इन बातों को महज अफवाह बताया है. लेकिन संदीप रेड्डी वांगा संग कंट्रोवर्सी का होना कोई पहली बार नहीं है.
एक्टर प्रकाश राज ने डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के साथ मनमुटाव की खबरों पर रिएक्शन दिया है. एक्टर ने बकायदा इसे लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है.