'प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी' (Prahaar- The Ujjwal Nikam Story) एक हिंदी बायोग्राफिकल कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है. फिल्म का निर्देशन अविनाश अरुण धवरे ने किया है, जबकि इसका निर्माण दिनेश विजान के प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया गया है.
यह फिल्म देश के चर्चित सरकारी वकील उज्ज्वल निकम के पेशेवर जीवन और उनके द्वारा लड़े गए महत्वपूर्ण कानूनी मामलों पर आधारित है. कहानी में उनके करियर के अलग-अलग पहलुओं को दिखाया गया है, जिसमें अदालत की कार्यवाही, कानूनी प्रक्रिया और बड़े मामलों से जुड़े घटनाक्रम शामिल हैं.
फिल्म में राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे और उन्होंने उज्ज्वल निकम का किरदार निभाया है. उनके साथ वामिका गब्बी, जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर और आशीष विद्यार्थी भी अहम भूमिकाओं में हैं.
फिल्म का प्रमुख हिस्सा 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी अजमल कसाब के खिलाफ चले ऐतिहासिक मुकदमे पर केंद्रित है. इसमें अदालत में चली कानूनी प्रक्रिया, अभियोजन पक्ष की तैयारी, सुनवाई और मामले से जुड़े घटनाक्रम को दिखाया गया है. इसके अलावा फिल्म में उन अन्य परिस्थितियों को भी शामिल किया गया है, जिनका सामना उज्ज्वल निकम ने अपने कानूनी करियर के दौरान किया.
यह फिल्म 7 अगस्त 2026 को रिलीज होगी.
अप्रैल 2009 में मुकदमा शुरू होने के कुछ ही समय बाद कसाब के वकील अब्बास काजमी ने अदालत में उसकी उम्र को लेकर दावा किया. बचाव पक्ष का कहना था कि 26/11 के हमलों के वक्त कसाब नाबालिग था. इसके आधार पर उन्होंने मामले को जुवेनाइल जस्टिस कोर्ट में भेजने की मांग की.
ललित मराठी सिनेमा के फेमस एक्टर हैं. ललित ने टीवी, फिल्मों और डिजिटल प्रोजेक्ट्स में काम किया है. उन्होंने साल 2008 में मराठी टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी.
राजकुमार राव की फिल्म प्रहार का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो 26/11 मुंबई आतंकी हमले से जुड़े कानूनी संघर्ष पर आधारित है. फिल्म में राजकुमार राव उज्जवल निकम की भूमिका निभा रहे हैं, जो आतंकवादी कसाब को सजा दिलाने की जंग लड़ते हैं.
कौन बनेगा करोड़पति 18 के लेटेस्ट एपिसोड में पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के केस से जुड़ी कई अनसुनी बातें बताईं. उन्होंने बताया कि अजमल कसाब ने उनसे कहा था कि वो अमिताभ बच्चन से मिलने मुंबई आया था, जिस पर बिग बी ने तीखा रिएक्शन दिया.
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18 में फिल्म प्रहार की टीम गेस्ट बनी. सरकारी वकील उज्जवल निकम भी नजर आए. राजकुमार राव ने अमिताभ की फिल्म का डायलॉग बोला.
उज्जवल निकम ने एक इंटरव्यू में बताया कि आर्म्स एक्ट में कोर्ट का फैसला सुनने के बाद संजय दत्त को शॉक लगा था. वो कांपने लगे थे. 1993 में संजय दत्त को गैरकानूनी हथियार रखने के आरोप में जेल हुई थी.